सचिव शैलेश बगोली ने गैरसैंण ब्लाक की दो पेयजल योजना का किया निरीक्षण

Estimated read time 1 min read

गैरसैंण। सचिव पेयजल शैलेश बगोली ने बुधवार को गैरसैंण विकासखण्ड की सारेग्वाड़एवं भैंसवाडासैंण पेयजल योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद किया। ग्रामीणों द्वारा सभी घरों में कनेक्शन एवं पेयजल सुचारू बताया गया।

सचिव शैलेश बगोली ने ग्राम समिति से एक फिटर नियुक्त कर योजना को हस्तान्तरित करने के साथ ही रख-रखाव करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान पेयजल निगम के मुख्य अभियन्ता (गढ़वाल), अधीक्षण अभिन्ता, निर्माण मण्डल, गोपेश्वर एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारी एवं ब्लाक प्रमुख गैरसैंण शशि सौरियाल एवं ग्राम प्रधान, सारेग्वाड़ शिबुली देवी मौजूद थे।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours