Archives
आजीविका का अच्छा साधन बन सकता है यह हिमालयी फल
चमोली। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उगने वाला जंगली फल अमेश अपने आप में कई विटामिन और खनिज तत्वों से भरपूर एक औषधीय गुण वाला फल है। इसका उपयोग होम्योपैथिक दवाइयां और सौदर्य प्रसाधनों में भी किया जाता है। जनपद चमोली के उच्च हिमालय क्षेत्र नीती माणा घाटी के निवासियों को अमेश की औषधीय गुणों की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को दशोली विकासखंड सभागार में एनआरएलएम के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें अमेश (सीबकथोर्न) की विस्तृत जानकारी दी गई। हर्बल रिसर्च डिपार्टमेंट (एचआरडी) के वैज्ञानिक वीपी भट्ट ने ग्रामीणों को बताया कि अमेश (सीबकथोर्न) एक ऐसी बहुउपयोगी पौधा [more…]
चमोली में 600 काश्तकार मत्स्य पालन कर मजबूत कर रहे आजीविका
चमोली। चमोली जिले में 6 सौ से अधिक काश्तकार मत्स्य पालन के जरिये अपनी आजीविका को मजबूत कर रहे हैं। जिले में काश्तकार ट्राउड के साथ कार्प और पंगास मछली का उत्पादन कर बेहतर आय अर्जित कर रहे हैं। जिससे जनपद के काश्तकारों को घर पर रोजगार मिलने से पलायन पर भी प्रभावी रोक लग रही है। चमोली जिले में मत्स्य पालन विभाग की ओर से प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना और राज्य सेक्टर से संचालित योजनाओं के माध्यम से काश्तकारों को मत्स्य पालन से जोड़ा जा रहा है। जिसे बेहतर परिणाम सामने आने लगे हैं। जिले में कुल 8 मत्स्यजीवी सहकारी [more…]
अभी-अभी: बर्नीगाड़ में दो बसें आपस में टकराई
बड़कोट। बड़कोट से देहरादून जा रही रोडवेज बस और विकासनगर से बड़कोट जा रही प्राइवेट गाड़ी की लाखामंडल तिराहे के पास आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में प्राइवेट बस चालक बबली निवासी डाकपत्थर को गंभीर चोट आने पर प्राइवेट वाहन के माध्यम से नौगांव चिकित्सालय भिजवाया गया। जबकि, प्राइवेट बस में बैठे अन्य दो व्यक्तियों, बिजी पुत्र हुकम सिंह निवासी चपटाड़ी, तहसील पुरोला और गीता चौधरी पुत्री मन बहादुर बड़कोट को 108 के माध्यम से उपचार हेतु नौगांव चिकित्सालय भिजवाया गया है। अन्य मामूली रूप से चोटिल लोगों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।
जोशीमठ में येलो और ग्रीन केटेगरी के आवासीय भवनों को अस्थाई मरम्मत की मिली अनुमति
चमोली । जोशीमठ में ग्रीन और येलो केटेगरी के आवासीय भवनों की अस्थाई मरम्मत की अनुमति प्रदान कर दी गई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने इसके आदेश जारी किए है। जोशीमठ में अस्थाई मरम्मत की अनुमति इस शर्त और प्रतिबंध के साथ दी गई है कि आवासीय भवन में केवल मरम्मत का कार्य किया जाएगा तथा किसी प्रकार का नवनिर्माण कार्य नहीं किया जाएगा। भवन स्वामी को इस आशय का शपथ पत्र भी देना होगा। तहसील जोशीमठ सभागार में विगत 25 सितम्बर,2024 को मूल निवासी स्वाभिमान संगठन ज्योतिर्मठ और भू-धसाव प्रभावितों ने इसकी मांग प्रशासन के समक्ष रखी थी। पदाधिकारियों [more…]
विश्वविद्यालय के हाथों में होगी समर्थ पोर्टल की कमान
श्रीनगर। उच्च शिक्षा विभाग में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश को लेकर सामने आई दिक्कतों को मध्यनज़र रखते हुये समर्थ पोर्टल का संचालन अब राजकीय विश्वविद्यालय खुद करेंगे। नैक प्रत्यायन में सी ग्रेड प्राप्त महाविद्यालयों को ए ग्रेड के लिये प्रोत्साहित किया जायेगा। हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों में केन्द्रीय विश्वविद्यालय का शैक्षणिक कैलेंडर लागू होगा। राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित उच्च शिक्षा परिषद की 11वीं बैठक में कई अहम निर्णय लिये गये हैं। डा. रावत ने बताया कि प्रदेश में शोधपरक, रोजगारपरक [more…]
परिवहन विभाग का असिस्टेंट इंस्पेक्टर 10 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
देहरादून। विजिलेंस ने परिवहन विभाग रुड़की में तैनात सहायक परिवहन निरीक्षक नीरज को उनके कार्यालय से 10 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नं0 1064 पर शिकायत दर्ज करायी कि उसके भूसे के ट्रक पंजाब से रुडकी आते हैं, जिस पर परिवहन विभाग रूडकी में नियुक्त सहायक परिवहन निरीक्षक नीरज द्वारा प्रति ट्रक अवैध रुप से 2500 रुपए हर महीने के हिसाब से 10,000 रुपए रिश्वत की मांग की गयी थी।आज सतर्कता अधिष्टान देरादून की ट्रैप टीम द्वारा सहायक परिवहन विभाग कार्यालय रुड़की से सहायक परिवहन निरीक्षक नीरज को 10,000 रुपए [more…]
द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट शीतकाल के लिए बंद
मद्महेश्वर/ उखीमठ/रूद्रप्रयाग। पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट आज बुधवार प्रातः शुभ मुहूर्त में विधि- विधान से शीतकाल के लिए बंद हो गये है। इस अवसर पर मंदिर को सजाया गया था।कपाट बंद होने के बाद भगवान मद्महेश्वर जी की उत्सव डोली तथा देव निशानों ने स्थानीय वाद्य यंत्रों ढोल- दमाऊं सहित बाबा मद्महेश्वर के जय उदघोष के साथ प्रथम पड़ाव गौंडार को प्रस्थान किया इस अवसर पर ढाई सौ से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे। श्री मद्महेश्वर जी के कपाट बंद होने के अवसर पर अपने संदेश में श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति(बीकेटीसी)अध्यक्ष अजेंद्र अजय [more…]
अतिक्रमणकारियों पर चला दून पुलिस का डंडा, 84 दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज
देहरादून। फुटपाथों/सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था तथा आमजन के आवागमन को बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर आज दून पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। इस दौरान जनपद के नगर व देहात क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर अतिक्रमण के विरूद्व व्यापक स्तर पर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में फुटपाथों/सार्वजनिक मार्गों पर फड/ठेली/दुकानों के सामान आदि लगाकर अतिक्रमण करते हुए यातायात व्यवस्था व लोगों का आवागमन को बांधित करने वाले दुकानदारोंध्फड़ ठेली संचालकों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध पुलिस [more…]
हल्द्वानी में STF ने पकड़ी नकली शराब की फैक्ट्री
हल्द्वानी। उत्तराखंड एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने मुखानी क्षेत्र में एक मकान में संचालित हो रही नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी। एसटीएफ ने मौके से एक युवक के गिरफ्तार किया है, जिसके ऊपर पूर्व में उत्तराखण्ड व आबकारी विभाग में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। मौके से भारी मात्रा में नकली शराब, कैमिकल, रॉ मटैरियल और उपकरण बरामद हुए हैं। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि हमें पिछले काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि थाना मुखानी, जनपद नैनीताल क्षेत्र में कहीं किसी मकान में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही [more…]
केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में 57.64 फीसदी मतदान
मतदान संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियां अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में बनाए गए कलेक्शन सेंटर में निर्वाचन सामग्री एवं ई.वी.एम. मशीन जमा कराते हुए। रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार के कुशल नेतृत्व में शांतिपूर्वक एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हो गया है। प्राप्त सूचना के अनुसार सायं 6 बजे तक कुल 57.64 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सफलता पूर्वक संपन्न हुए मतदान के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों-कार्मिकों को बधाई दी है। साथ ही सभी जनपद वासियों का भी सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने विधान सभा [more…]
