बड़कोट। बड़कोट से देहरादून जा रही रोडवेज बस और विकासनगर से बड़कोट जा रही प्राइवेट गाड़ी की लाखामंडल तिराहे के पास आमने-सामने की टक्कर हो गई।
हादसे में प्राइवेट बस चालक बबली निवासी डाकपत्थर को गंभीर चोट आने पर प्राइवेट वाहन के माध्यम से नौगांव चिकित्सालय भिजवाया गया। जबकि, प्राइवेट बस में बैठे अन्य दो व्यक्तियों, बिजी पुत्र हुकम सिंह निवासी चपटाड़ी, तहसील पुरोला और गीता चौधरी पुत्री मन बहादुर बड़कोट को 108 के माध्यम से उपचार हेतु नौगांव चिकित्सालय भिजवाया गया है। अन्य मामूली रूप से चोटिल लोगों का मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

+ There are no comments
Add yours