Archives
1317 एलटी शिक्षकों को एक माह में मिलेगी तैनाती
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सहायक अध्यापक (एलटी) पद पर चयनित 1317 शिक्षकों को एक माह के भीतर नियुक्ति दी जायेगी। विभिन्न विषयों में चयनित इन शिक्षकों को प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर प्रथम तैनाती दी जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां शीघ्र पूरी करने के निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को बताया कि पर्वतीय जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों के राजकीय विद्यालयों में एक माह के भीतर एलटी शिक्षकों की नियुक्ति कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड [more…]
126 नवचयनित ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने सौंपा नियुक्ति पत्र
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पंचायतीराज विभाग के अन्तर्गत 126 नवनियुक्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। पिछले साढ़े तीन सालों में राज्य में 20 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नौकरी प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री ने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन आपके जीवन में एक नया अध्याय लेकर आया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा नव चयनित अभ्यर्थी लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई ग्राम पंचायत के अभिन्न अंग बनकर गाँवों का समग्र विकास सुनिश्चित करने की दिशा में [more…]
दुःखदः श्रीनगर में अलकनंदा नदी में डूबे दो युवक
श्रीनगर। चौरास पुल के पास अलकनंदा में नहाते समय दो युवक अलकनंदा नदी में डूब गए। जबकि, तीसरे युवक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। एसडीआरएफ ने दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन युवक आज चौरास पुल के पास अलकनंदा नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान तीनों युवक नदी के तेज बहाव की चपेट आकर बहने लगे। इनमें से एक युवक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, लेकिन दो युवक नदी की तेज धारा में बह गए। जिला नियंत्रण कक्ष पौड़ी ने एसडीआएफ टीम को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही श्रीनगर [more…]
जनलेवा हमले के आरोप में बड़कोट नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल समेत दो गिरफ्तार
पुरोला। खनन की सूचना देने वाले को अपने वाहन से कुचलने के प्रयास के आरोप में पुरोला पुलिस ने बड़कोट नगर पालिका अध्यक्ष और एक अन्य युवक के खिलाफ 109, 3(5) BNS में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अंकित रमोला पूर्व में भी भर्ती परीक्षाओं में नकल कराने के मामले में जेल जा चुका है। शिकायतकर्ता प्रवीन सिंह रावत निवासी वार्ड नम्बर तीन, नगर पालिका बड़कोट ने पुरोला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार शाह को वह अपने साथियों [more…]
2 मई को खुलेंगे ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट
उखीमठ ( रूद्रप्रयाग)। विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को प्रात: 7 बजे बैशाख, मास, मिथुन राशि, वृष लग्न में विधि- विधान से खुलेंगे। 27 अप्रैल को भगवान भैरवनाथ जी की पूजा होगी। जबकि बाबा केदार की पंच मुखी डोली 28अप्रैल को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी। आज शिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में श्री केदारनाथ धाम रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, दायित्व धारी चंडीप्रसाद भट्ट एवं श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित पंचगाई समिति पदाधिकारियों, तथा सैकड़ों श्रद्धालुओं [more…]
भवन निर्माण कार्यों में ग्रीन बिल्डिंग, सोलर पावर और रेन वाटर हार्वेस्टिंग के नियमों के सख्ती से पालन के निर्देश
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आयोजित ईएफसी (व्यय वित्त समिति) में पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर में 1044.94 लाख रूपये लागत के कौड़िया किमसार वन मोटर मार्ग के सृदृढ़ीकरण कार्यों, जी बी पंत इंस्टिटयूट आफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलॉजी, घुड़दौड़ी, पौड़ी के निकट 1516.13 लाख रूपये की बिल्केदार पम्पिंग पेयजल योजना के पुनर्गठन, 1617.03 लाख रू0 के लागत वाले राजकीय पालीटेक्निक, सल्ट के भवन निर्माण कार्य, नाबार्ड की आरआईडीएफ योजना के तहत 1061.17 लाख रू0 के राजकीय पॉलिटैक्निक, लोहाघाट तथा 1234.59 लाख रू0 की लागत के राजकीय पॉलिटैक्निक, दन्या के निर्माण, देहरादून में 1171.56 लाख रू0 की लागत के न्यू [more…]
चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटी धामी सरकार, जल्द जारी होगी स्वास्थ्य एडवाइजरी
श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के श्रद्धालुओं को करना होगा स्वास्थ्य प्रोफाइल अपलोड स्वास्थ्य मित्रों की नियुक्ति, स्वास्थ्य महानिदेशालय में कंट्रोल रूम की स्थापना, होटल और ढाबों पर स्वास्थ्य सुरक्षा होगी तय- डॉ आर राजेश कुमार देहरादून। राज्य सरकार आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों में पूरी तरह से जुट गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी औऱ स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने यात्रा के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को समय पर पुख्ता इंतजाम करने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों के बाद, सचिव, चिकित्सा [more…]
मानकों पर खरे विद्यालयों का होगा उच्चीकरणः डॉ. धन सिंह रावत
देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत मानकों को पूरा करने वाले विद्यालयों का उच्चीकरण किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को उच्चीकरण संबंधी प्रस्तावों पर कार्रवाई के निर्देश दे दिये गये हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जनपदों से उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रस्ताव भी महानिदेशालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री घोषण के संबंधित उच्चीकरण के प्रस्तावों पर भी शीघ्र कार्रवाही के निर्देश अधिकारियों को दे दिये गये हैं। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। [more…]
आपदा प्रबन्धन कैसे किया जाता है, उत्तराखण्ड ने करके दिखाया: राज्यपाल
मुख्यमंत्री ने कहा, आपदा प्रबन्धन में नवाचारों को अपनाने की जरूरत सचिव आपदा प्रबंधन को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को अपनाने के दिए निर्देश देहरादून। राज्यपाल ले.ज(अ. प्रा.) गुरमीत सिंह तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजभवन प्रेक्षागृह में केदारनाथ क्षेत्र में 31 जुलाई 2024 को घटित आपदा के दौरान शासन-प्रशासन एवं राहत और बचाव दलों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। इस अवसर पर यूएसडीएमए द्वारा विकसित चारधाम यात्रा तथा शीतकालीन यात्रा डैशबोर्ड का लोकार्पण भी किया गया। राज्यपाल ने ले.ज.(अ. प्रा.) गुरमीत सिंह कहा कि आपदा प्रबंधन कैसे किया जाता है, [more…]
