Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

माणा हादसाः सेना ने संभाला मोर्चा

देहरादून। चमोली जिले के माणा गांव में आज सुबह ग्लेशियर टूटने की घटना के बाद से भारतीय सेना के 07 ऑफिसर्स, 17 जेसीओ और 150 ओआर की एक बचाव टीम को तैनात किया गया है। यह टीम फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए लगातार काम कर रही है। विशेष चिकित्सा दल (02 डॉक्टर और 04 एम्बुलेंस) और 04 इंजीनियर उपकरण संयंत्र से लैस यह टीम फंसे हुए लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रही है। अब तक 15 लोगों को बचाया गया है, जिनका सेना के [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पदक विजेताओं को नौकरी देने की कवायद शुरू

देहरादून। प्रदेश सरकार ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की कवायद शुरू कर दी है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक बुलाकर तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। खेल मंत्री के कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि पदक विजेताओं के जॉब ऑफर का प्रस्ताव तैयार जल्द कैबिनेट में लाने के लिए कहा गया है। खेल मंत्री ने बताया कि इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सरकार ने पदक विजेताओं [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

माणा हादसा: सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नम्बर

देहरादून। चमोली जिले में माणा के निकट बीआरओ कैम्प के समीप हिमस्खलन में फंसे मजदूर की जानकारी के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।माणा क्षेत्र में किसी भी प्रकार के मदद की आवश्यकता अथवाघटना से सम्बन्धित किसी प्रकार की कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हो, वह इन दूरभाष नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं।हेल्पलाइन नम्बर उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, 36. आई०टी० पार्क, देहरादून के राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। हेल्पलाइन नम्बरमोबाइल नं० 8218867005, 9058441404दूरभाष नं०. 0135 2664315टोल फ्री नं0 1070

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में इन कर्मचारियों के जबरन रिटायर करेगी सरकार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे कार्मिक को चिह्नित किया जाए जो अपने दायित्वों का निर्वहन भली भांति नहीं करते हैं।ऐसे कर्मियों को अनिवार्य सेवानिवृति  के लिए  नियमानुसार कार्यवाही की जाए। प्रदेश में सरकारी भूमि और कई मामलों में लोगों की व्यक्तिगत भूमि पर कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। विभिन्न अपराधों में लिप्त वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के सीजन के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी को रोकने  और बिजली चोरी को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बद्रीनाथ के पास माणा में टूटा ग्लेशियर, बीआरओ के 42 मज़दूर लापता

गोपेश्वर। आज श्री बद्रीनाथ धाम के पास माणा में हुई हिमस्खलन की घटना के बारे में पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ, रिधिम अग्रवाल ने बताया कि माणा गाँव, ज़िला चमोली के पास हिमस्खलन की घटना में बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइज़ेशन (BRO) के कुल 57 श्रमिक प्रभावित हुए। कमांडेंट BRO के अनुसार, अब तक 15 श्रमिक सुरक्षित हैं, जबकि 42 लापता थे। एसडीआरएफ की एक टीम जोशीमठ से रवाना हो चुकी है। लामबगड़ में सड़क अवरुद्ध होने के कारण सेना से संपर्क कर मार्ग खोलने की प्रक्रिया चल रही है। दूसरी टीम को सहस्रधारा हेलीपैड पर अलर्ट पर रखा गया है। क्षेत्र के सटीक [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

स्टोन क्रशर सीज, 17 लाख से अधिक का जुर्माना भी ठोका

बड़कोट। उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में राजस्व और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने आज बड़कोट तहसील के ग्राम कोटियाल गांव के जटा नामे तोक में अवैध खनन और भंडारण पाए जाने पर 17 लाख से अधिक का जुर्माना करने के साथ ही एक स्टोन क्रशर को अग्रिम आदेशों तक के लिए सीज कर दिया। जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि 25 फरवरी रात को अवैध खनन की सूचना मिलने पुलिस व प्रशासन की टीम द्वारा गस्त की गयी थी, जिसके क्रम में आज 27 फरवरी को उपजिलाधिकारी, जिला खान अधिकारी उत्तरकाशी, तहसीलदार बडकोट खनन विभाग [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस में 32 सब इंस्पेक्टरों को प्रमोशन, देखें सूची

देहरदून। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा नागरिक पुलिस के 27 और अभिसूचना के 5 समेत कुल 32 उप निरीक्षकों को निरीक्षक नागरिक पुलिस व निरीक्षक अभिसूचना के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है।  

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे 276 चिकित्सक

देहरादून। सूबे में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को शीघ्र ही 276 नये चिकित्सक मिलेंगे। चिकित्सा अधिकारियों के बैकलॉग के इन पदों के लिये राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया गया है। जिसके ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 को निर्धारित की गई है। चिकित्सकों के बैकलॉग के इन पदों को भरे जाने से प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी दूर होगी और लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार मिल सकेगा। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंंह रावत ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ऋषिकेश में अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में 20 हजार से अधिक योग साधकों के जुटने की उम्मीद

देहरादून। ऋषिकेश में 01 मार्च से 07 मार्च के बीच होने जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में धर्म, आध्यात्म और योग जगत के जाने माने गुरुओं और योगाचार्य का भी सानिध्य मिलेगा। योग महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। गढ़वाल मण्डल विकास निगम और पर्यटन विभाग द्वारा, गंगा रिसोर्ट ऋषिकेश में अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जीएमवीएन के एमडी विशाल मिश्रा ने बताया कि आयोजन में इस बार 20 हजार से अधिक योग साधक और प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। महोत्सव में स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, आचार्य बालकृष्ण, स्वामी आत्मस्वरूप, जया [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

समर्पित आयोग के अध्यक्ष बीएस वर्मा ने मुख्यमंत्री को सौंपी रिपोर्ट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष बी.एस वर्मा ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में भेंट की। राज्य के भीतर स्थानीय निकायों में सभी स्तरों पर अन्य पिछड़ा वर्ग के पिछड़ेपन की प्रकृति और उसके निहितार्थों की समसामयिक एवं अनुभवजन्य तरीके से गहन जाँच किये जाने के लिए गठित एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष श्री बी.एस वर्मा ने ग्रामीण स्थानीय निकायों के सामान्य निर्वाचन के प्रयोजनार्थ अन्य पिछडा वर्ग को आरक्षण / प्रतिनिधित्व दिये जाने के लिए (शेष 12 जनपदों) की तृतीय रिपोर्ट सौंपी। इससे पहले आयोग द्वारा 14 अगस्त [more…]