Archives
गढ़वाल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त DSW प्रो. गुसांई ने संभाला कार्यभार
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के नवनियुक्त अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओम प्रकाश सिंह गुसांई ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान उन्होंने छात्र संघ पदाधिकारियों की बैठक भी ली। प्रो. गुसांई ने कहा कि गढ़वाल विवि के भीतर शैक्षणिक महौल बनान और छात्रों की मूलभूत सुविधाओं में सुधार उनकी प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि जल्द ही गढ़वाल विवि में छात्र संघ समारोह सहित वार्षिकोत्सव मनाया जायेगा। इसको लेकर 3 मार्च को छात्रसंघ पदाधिकारियों से वार्ता की जायेगी। होली के बाद छात्र संघ समारोह कराने का पूरा प्रयास रहेंगा। प्रो. गुसांई ने बताया कि दो [more…]
मुख्यमंत्री ने माणा पास स्थित घटना स्थल का किया हवाई निरीक्षण
चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रातः 10ः30 बजे करीब ज्योर्तिमठ पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया और एवलांच की चपेट में आए घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी से रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली। प्रात 11 बजे मुख्यमंत्री ने घटना स्थल का हवाई निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 55 में से 47 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। बाकी 8 लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चल रहा है। जो लोग रेस्क्यू किए गए हैं उनको जोशीमठ लाया जा रहा है। सभी का उपचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने घायलों [more…]
उत्तराखंड के इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र
चमोली। चमोली में बारिश और बर्फबारी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कल एक मार्च 2025 को एक दिन काअवकाश किया घोषित।
उत्तराखंड की समृद्ध विरासत को संजो रही ‘साईं सृजन पटल’ पत्रिका : डा.हर्षवंती बिष्ट
देहरादून। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पर्वतारोही व सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद डा.हर्षवन्ती बिष्ट ने अपने आवास बसंत विहार में ‘साईं सृजन पटल’ के सातवें अंक का विमोचन किया। पत्रिका के नियमित प्रकाशन पर उन्होंने संपादक मण्डल को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस पत्रिका के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति और समृद्ध विरासत को पाठकों के सम्मुख लाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। पत्रिका में संकलित सामग्री अपने आप में सृजनात्मकता और रोचकता को समेटे हुए है। जीवन में कठिन संघर्ष से आगे बढ़ी प्रतिभाओं को पत्रिका में यथोचित सम्मान और स्थान दिया गया है। उत्तराखंड के धार्मिक व साहसिक [more…]
SGRRU के स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी में योग विशेषज्ञों ने किया मंथन
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी कि द्वारा भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद, शिक्षा विभाग, नई दिल्ली के सहयोग से एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी दर्शन शास्त्र, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के आपसी संबंधों पर केंद्रित रही।विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगोष्ठी के आयोजकों को शुभकामनाएँ प्रेषित की। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ कुमुद सकलानी , कुलसचिव प्रो. डॉ लोकेश गंभीर ने संगोष्ठी के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ताओं को सम्मानित भी किया गया। इसके बाद योग के छात्रों [more…]
SSP एसटीएफ के पीआरओ विपिन बहुगुणा इंस्पेक्टर पद पर प्रमोट
देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय ने कल गुरुवार प्रदेश में अलग-अलग जनपदों में सेवाएं दे रहे 32 उप निरीक्षकों के निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया। एसटीएफ में नियुक्त उपनिरीक्षक विपिन बहुगुणा, जो एसटीएफ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पीआरओ की भी जिम्मेदारी देख रहे हैं, को भी निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलाी है। शुक्रवार को एसटीएफ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने निरीक्षक पद पर पदोन्नत विपिन बहुगुणा को पुलिस उपाधीक्षक आरबी चमोला, अंकुश मिश्र एवं अन्य ऑफिसर्स की मौजूदगी में स्टार पहनाए।
माणा हादसाः रेस्क्यू कार्य युद्ध स्तर, 32 लोगों को सुरक्षित निकाला
बद्रीनाथ। चमोली जनपद में बदरीनाथ धाम से 6 किलोमीटर आगे हिमस्खलन में फंसे लोगों के रेस्क्यू हेतु युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे तक 32 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। शेष 25 लोगों को निकालने की कार्रवाई गतिमान है।
हिमस्खलन में फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालना प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
सीएम बोले-श्रमिकों को बचाने के लिए जो संभव होगा, वह किया जाएगा एमआई-17 से रेस्क्यू के लिए वायु सेना को भेजा पत्र कहा-रेस्क्यू अभियान की स्वयं कर रहा हूं मॉनीटरिंग देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से 06 किलोमीटर आगे हिमस्खलन (एवलांच) में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों तथा जिलाधिकारी चमोली से राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, बी0आर0ओ0, आर्मी, मेडिकल तथा स्थानीय प्रशासन की [more…]
स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 1300 पदों पर होगी भर्ती
देहरादून।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर की चिकित्सा इकाइयों में लंबे समय से रिक्त चतुर्थ श्रेणी के 1300 पदों को शीघ्र भरा जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को सभी औपचारिकता पूरी कर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा विभाग के अंतर्गत विभिन्न संवर्गों में रिक्त पदों को भी भरने को अधिकारियों को कहा गया है। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्रदेशभर के राजकीय चिकित्सालयों में चतुर्थ श्रेणी के [more…]
गंगोत्री हाईवे पर भी आया एवलांच, डबरानी से आगे सड़क बंद
उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास हिमस्खलन तथा मलबा आने से मार्ग बाधित हो गया है। गंगनानी से डबरानी के बीच लगातार बारिश के चलते पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं।उत्तरकाशी जनपद में लगातार बारिश हो रही है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात जारी है। मौसम विभाग द्वारा भी भारी बारिश तथा बर्फवारी का अलर्ट जारी किया गया है।पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक सफर से बचें। सुरक्षित स्थानों पर बने रहें, किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता हेतु 112 डायल करें।
