Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ कल पुलिस मुख्यालय पर धरना देगी उत्तराखंड पत्रकार यूनियन

देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर के पत्रकारों के हितों और उनके समक्ष आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पत्रकारों के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न और लगातार बढ़ रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए यूनियन ने निर्णय लिया कि बुधवार को पुलिस मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। यह विरोध प्रदर्शन पत्रकारों की सुरक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए किया जाएगा। यूनियन ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि पत्रकारों के हितों की अनदेखी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बंसल क्लासेस ने देहरादून में शुरू किए तीन अत्याधुनिक कोचिंग सेंटर

देहरादून। कोटा कोचिंग सिस्टम के निर्माता और मेडिकल तथा इंजीनियरिंग कोचिंग में अग्रणी बंसल क्लासेस ने देहरादून में तीन अत्याधुनिक कोचिंग सेंटर शुरू किए हैं। जिनका रविवार को धूमधाम से जीएमएस रोड स्थित सेंटर में उद्घाटन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इन सेंटरों का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल सती ने उत्तराखंड के छात्रों के लाभ के लिए इस अद्भुत प्रयास के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे उत्तराखंड के छात्रों को अच्छे विकल्प मिल सकेंगे। बतौर विशिष्ट अतिथि बंसल क्लासेस के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

माणा हिमस्खलनः सर्च और रेस्क्यू अभियान पूरा

मुख्यमंत्री ने जताया राहत और बचाव दलों का आभार देहरादून। चमोली जिले के माणा क्षेत्र में 28 फरवरी को हुए हिमस्खलन में फंसे श्रमिकों के लिए चलाया गया सर्च और रेस्क्यू अभियान पूरा हो चुका है। इस आपदा में कुल 54 श्रमिक प्रभावित हुए, जिनमें से 46 को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि 08 श्रमिकों की मृत्यु हो गई। इस पूरे अभियान के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राउण्ड जीरो का निरीक्षण किया तथा राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से रेस्क्यू अभियान की मॉनीटरिंग भी की। मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में राहत और बचाव दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRR मेडिकल काॅलेज के पीजी शोधार्थियों और उनके मेंटर्स ने किया गौरवान्वित

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीटयूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के पी.जी. माईक्रोबायोलाॅजी अध्ययनरत विद्यार्थियों डाॅ. नताशा बडेजा व डाॅ. सौरभ नेगी व उनके गाइड डाॅ डिम्पल रैणा, डाॅ ईवा चन्दोला की देखरेख में अपने उत्कृष्ट शोध कार्याे के बूते पूरे भारत में अपना परचम लहराया है। एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चैयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने शोध कार्य में इस राष्ट्रीय स्तर पर सफलता पाने वाले डाॅ. नताशा बडेजा, डाॅ. सौरभ नेगी व उनके मार्गदर्शक डाॅ. डिम्पल रैणा व डाॅ. ईवा चन्दोला को आर्शीवाद व शुभकामनाए दी हैं। श्री गुरु राम राय [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

चार लापता श्रमिकों की तलाश के लिए राहत और बचाव दलों ने झोंकी ताकत

शनिवार देर शाम तक चला रेस्क्यू अभियान मुख्यमंत्री ने सचिव आपदा प्रबन्धन से लिया अपडेट कहा-लापता श्रमिकों की तलाश के लिए जो संभव हो, किया जाए देहरादून। माणा के पास हिमस्खलन की चपेट में आए 55 श्रमिकों में से 50 श्रमिकों का रेस्क्यू कर लिया गया है। अब तक लापता पांच श्रमिकों में से कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश निवासी एक श्रमिक सकुशल अपने घर पहुंच गया है। चार अन्य श्रमिकों की खोजबीन के लिए राहत और बचाव दलों द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। सेना के स्निफर डाग्स की मदद ली जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

विकासनगर में चार मदरसे सील

विकासनगर। स्थानीय प्रशासन, पुलिस, अल्पसंख्यक आयोग, मदरसा बोर्ड और उपजिलाधिकारी की संयुक्त टीम ने आज विकासनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित मदरसों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान बिना पंजीकरण नियमों के विरुद्ध संचालित किये जा रहे चार मदरसों को सील कर दिया गया। इन मदरसों का किया सीलमदरसा दारे अरकम ग्राम ढकरानी (03 कमरे सील किये गये)मदरसा मशिहुल उलूम रहमानिया ग्राम ढकरानी (02 कमरे सील किये गये)मदरसा दावतुल हक ग्राम नवाबगढ़ (01 कमरा सील किया गया)मदरसा फैजुल उलूम ग्राम नवाबगढ़ (01 कमरा सील किया गया) इसके अतिरिक्त ग्राम ढकरानी स्थित वार्ड नम्बर 11 मे एक अवैध रूप से निर्मित [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

देहरादून के 25 स्पा सेंटरों का चालान

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर आज शनिवार को सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग- अलग टीमों द्वारा एक साथ स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग की गई। पुलिस द्वारा कुल 147 स्पा सेंटरों की आकस्मिक चेकिंग करते हुए वहां स्थित सीसीटीवी कैमरों, आने-जाने वाले ग्राहकों का मेंटेनेंस रजिस्टर एवं स्पा में काम करने वाले कर्मचारियों के सत्यापन के संबंध में जानकारी ली गई। इस दौरान सभी स्पा संचालकों को अपने दस्तावेजो को अद्यावधिक रखने, स्पा सेंटरों नियमों के तहत ही संचालित करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधियां मिलने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दो माह में 591 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 24.25 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने शनिवार के प्रदेश में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत गढ़वाल व कुमाऊं रेंज प्रभारी सहित समस्त जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा की। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये गये विशेष अभियान में अब तक 427 अभियोग पंजीकृत करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 591 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से 24.25 करोड़ कीमत के 936.56 कि.ग्रा. मादक पदार्थ बरामद किये गये हैं। अभियान के दौरान 26 अपराधियों को गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत निरुद्ध करते हुए 15 [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में काॅर्डिलाॅजी विभाग ने किया अल्टामाॅर्डन डीवीटी प्रोसीजर

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के काॅर्डियोलाॅजी विभाग मंे एक महिला मरीज़ का अत्याधुनिक प्रोसीजर हुआ। है। पैर और फेफड़ों के खून के थक्के के इलाज के लिए पेनुम्ब्रा अत्याधुनिक तकनीक (लाइटनिंग फ्लैश) का उपयोग कर महिला मरीज़ का सफल उपचार किया गया। डीप वेन थ्राॅम्बोसिस (डीवीटी) प्रोसीजर के द्वारा 65 वर्षीय महिला के पांव की नसों से थ्राॅम्बोसिस निकाला गया। प्रोसीजर के बाद महिला स्वस्थ है और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। काबिलेगौर है कि देहरादून निवासी 65 वर्षीय महिला को पैरों में भारी सूजन और असहनीय दर्द की शिकायत थी। पैर और फेफड़ों में खून के थक्के [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

गोर्खा संघ चन्द्रबनी के स्थापना दिवस पर झंडारोहण

देहरादून। हर वर्ष की भांति आज भी संसारी माता मंदिर प्रांगण में अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार राई और उपाध्यक्ष राज कुमार गुरुंग ने गोर्खा संघ के सदस्यों की मौजूदगी में झंडा फहराया। सभी ग्रामवासियों ने राष्ट्रगान और गोर्खा संघ का गीत गाया। सचिव विष्णु प्रसाद गुरुंग ने संघ के संस्थापक स्व. तुलबीर थापा, शहीद बिशन सिंह गुरुंग और शहीद शिशिर मल्ल को याद करते हुए गोर्खा संघ के इतिहास के बारे में बताया। बुदिसरा पवार ने देशभक्ति के गीत सुनाए। मंदिर समिति की सचिव विनीता गुरुंग के पुत्र मास्टर वृद्धांश गुरुंग ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पेड़ ही जीवन है़… कविता [more…]