Archives
शिक्षा मंत्री 12 मार्च को 366 शिक्षकों को वितरित करेंगे ट्रांसफर आर्डर
देहरादून। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत 12 मार्च के एससीईआरटी देहरादून के सभागार में सहायक अध्यापक एलटी के संवर्ग/मण्डल परिवर्तन स्थानांतरण आदेश वितरित करेंगे। कार्यक्रम में कुल 366 शिक्षकों को स्थानांतरण आदेश वितरित किए जाएंगे।
IAS विनोद कुमार सुमन का केंद्र में संयुक्त सचिव के लिए इम्पैनलमेंट
राज्य गठन के बाद पहले ऐसे IAS अधिकारी हैं (PCS से IAS में पदोन्नत) जिनका केंद्र सरकार के लिए इम्पैनलमेंट हुआ देहरादून। वर्ष 2007 बैच के IAS अधिकारी सचिव आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन का केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव पद के लिए इम्पैनलमेंट हुआ है। विनोद कुमार सुमन राज्य गठन के बाद पहले ऐसे आईएसएस अधिकारी हैं (पीसीएस से आईएएस में पदोन्नत) जिनका केंद्र सरकार के लिए इम्पैनलमेंट हुआ है। सुमन वर्तमान में सचिव आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास के साथ ही राज्य संपत्ति, सामान्य प्रशासन तथा प्रोटोकॉल की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने सचिव [more…]
एसजीआरआर विश्वविद्यालय को मिला “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” अवार्ड
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय को महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित स्थिरता शिक्षा प्रशिक्षण के दौरान “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” अवार्ड प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण आईसीटी अकादमी और हनीवेल वेंचर द्वारा एक सीएसआर पहल के तहत साझेदारी में पटेलनगर स्थित एसजीआरआर विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एवं क कॉमर्स स्टडीज के सेमीनार हाल में स्नातक की छात्राओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। 27 फरवरी से शुरु इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रेनर सतपाल कलसी ने बताया गया कि वर्तमान वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए स्नातक विद्यार्थियों के लिए स्थिरता शिक्षा अत्यंत आवश्यक हो गई है। प्रशिक्षण 13 मार्च तक [more…]
त्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने DGP से की मुलाकात
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ से मुलाकात की। इस दौरान कोटद्वार के पत्रकार सुधांशु थपलियाल पर पुलिसिया उत्पीड़न और फर्जी मुकदमे में फंसाने के मामले पर विस्तार से चर्चा हुई। यूनियन ने इस घटना को पत्रकारिता की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करार दिया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। यूनियन ने कहा कि पत्रकार सुधांशु थपलियाल को 29 जनवरी की रात 10:30 बजे कोटद्वार पुलिस द्वारा उनके घर से जबरन उठा लिया गया, [more…]
सोनप्रयाग-केदारनाथ और गोविंदघाट-हेमकुंट साहिब रोप-वे निर्माण को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रीमंडलीय समिति (सीसीईए) ने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किमी रोप-वे परियोजना और गोविंदघाट से हेमकुंट साहिब जी तक 12.4 किलोमीटर रोप-वे परियोजना के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं की लागत क्रमशः 4,081.28 करोड़ और 2,730.13 करोड़ रुपये होगी। सोनप्रयाग से केदारनाथ रोपवे को सार्वजनिक-निजी भागीदारी में विकसित करने की योजना है और यह सबसे उन्नत ट्राई-केबल डिटैचेबल गोंडोला (3एस) तकनीक पर आधारित होगा। इसकी डिजाइन क्षमता 1,800 यात्री प्रति घंटे प्रति दिशा (पीपीएचपीडी) होगी, जो प्रति दिन 18,000 यात्रियों को ले जाएगी। रोप-वे परियोजना केदारनाथ आने [more…]
स्वास्थ्य मंत्री ने श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में जाना मरीजों का हाल
देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मंगलवार शाम को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का राउंड भी किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मरीज ध्यान सिंह और यशवंत के परिजनों से बातचीत की। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय पंडिता ने डॉक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये।
संस्कृत विद्यालयों में हुए स्थांतरण तर्कसंगत: BKTC
मंदिर समिति कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री धामी एवं पर्यटन मंत्री का आभार जताया देहरादून/ रूद्रप्रयाग/ गोपेश्वर। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) के संस्कृत विद्यालयों में दशकों से एक स्थान पर जमे अध्यापकों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण को मंदिर समिति प्रशासन ने तर्क संगत बताया है। कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता हेतु यह जरूरी था। संबंधित प्रधानाचार्यो की संस्तुति पर सक्षम अधिकारी द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु तबादले किये गये है। कोई तबादला नियम विरुद्ध नही है, नही स्थांतरित कर्मचारियों एवं अध्यापकों की ओर से इसमें आपत्ति की गयी है। [more…]
SGRRU का NSS का सात दिवसीय विशेष शिविर आज से शुरू
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का आज शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा खुड़बुड़ा बिंदल क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता एवं गंगा सफाई इत्यादि के क्षेत्र में 7 दिन तक विशेष कार्य किया जाएगा विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. कुमुद सकलानी एवं कुलसचिव डॉ. लोकेश गंभीर द्वारा शिविर स्थल के लिए स्वयंसेवियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके पश्चात स्वयंसेवियों के लिए आज विश्व मोटापा दिवस के उपलक्ष्य में विशेषज्ञों द्वारा एक व्याख्यान का भी आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से प्रख्यात चिकित्सक डॉ. वाणी शर्मा [more…]
नर्सिंग अधिकारियों के एक हजार और पदों पर होगी भर्ती
देहरादून। सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण के दृष्टिगत चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधिकारियों के एक हजार और पदों पर भर्ती की जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को आईपीएचएस मानकों के अनुरूप नये पदों के सृजन के निर्देश दे दिये गये हैं। संस्कृति विभाग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हरिद्वार व पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज में नर्सिंग अधिकारी के 480 पद सृजित गए हैं। इसके अलावा 15 छोटे अस्पतालों को उच्चीकृत कर उप जिला चिकित्सालय बनाया जा रहा है। इनमें भी नर्सिंग अधिकारी के 150–200 पदों में बढ़ोतरी होगी। [more…]
