Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसः मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आईआरडीटी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, रेशमा शाह, भारती, पार्षद अंजना रावत, बीना, रेखा पांडे, ममता, सरिता पंवार सहित अन्य कई महिलाएं को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला सारथी (पायलट प्रोजेक्ट) के तहत महिला ड्राइवरो को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, राजनीति, खेल, विज्ञान, सेना, कृषि उद्योग जैसे हर क्षेत्र में महिलाएँ आगे बढ़ कर देश का नेतृत्व कर रही हैं। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एसजीआरआरयू में मातृशक्ति की मेहनत, संघर्ष और समर्पण को प्रणाम

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भागेदारी की। विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डाॅ. कुमुद सकलानी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस न केवल महिलाओं की उपलब्धियों को पहचानने का अवसर है, बल्कि यह समानता और सशक्तिकरण की दिशा में किए जाने वाले प्रयासों को भी प्रोत्साहित करता है। महिलाओं का सशक्तीकरण [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय के कर्मचारियों को दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तराखंड सचिवालय संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय के सभी कर्मचारियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि मेरा सभी से आग्रह है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हम महिलाओं को समानता का अधिकार देने का संकल्प लें। हम सभी को प्रतिज्ञा करनी होगी कि यदि हम अपने आसपास, परिवार या समाज में कहीं भी महिलाओं के प्रति किसी प्रकार का भेदभाव देखें तो उसके खिलाफ आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं की शिक्षा और स्वास्थ्य सुधार के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दुःखदः स्कूटी खाई में गिरी, तीन युवकों की मौत

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के दुर्गाधार चोपता क्षेत्रांतर्गत कुंडा दानकोट के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत हो गई। कल 07 मार्च 2025 की देर रात्रि को जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग ने एसडीआरएफ को सूचना दी कि दुर्गाधार चोपता के पास एक स्कूटी खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही पोस्ट रतूड़ा से एसडीआरएफ टीम उपनिरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रात्रि के घनघोर अंधेरे [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने राजभवन में ‘वसंतोत्सव-2025’ का किया शुभारंभ

देहरादून। राज्यपाल ले.ज. (से.नि.) गुरमीत सिंह ने आज राजभवन में ‘वसंतोत्सव-2025’ का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न फूलों की भव्य प्रदर्शनी के साथ ही राजभवन के बहुप्रतीक्षित आयोजन वसंतोत्सव की शुरुआत हो गई। राज्यपाल ने इस अवसर पर डाक विभाग द्वारा इस वर्ष के लिए विशेष डाक आवरण के लिए चयनित औषधीय गुणों से भरपूर पौधे ‘’जटामांसी’’ का विमोचन किया, साथ ही डाक विभाग देहरादून द्वारा लगायी गयी भव्य डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही आईएमए, पीएसी और होमगार्ड के जवानों ने बैंड की मधुर धुनों से समां बांध [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

महिला सशक्तिकरण पर पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की स्कूल आफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस के अंग्रेजी विभाग के द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत महिला सशक्तिकरण रखा गया। पोस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल आफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंस की डीन प्रोफेसर डॉ. प्रीति तिवारी ने किया। अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका अग्रवाल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण विषय पर आयोजित इस पोस्टर प्रतियोगिता में अंग्रेजी विभाग के 20 छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रदर्शन करते हुए रचनात्मक पोस्टर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 जून को देहरादून में राष्ट्रपति आशियाना परिसर में रखेंगी अत्याधुनिक पार्क की आधारशिला

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 जून, 2025 को राजपुर रोड स्थित ऐतिहासिक राष्ट्रपति आशियाना परिसर की 132 एकड़ भूमि में अत्याधुनिक सार्वजनिक पार्क की आधारशिला रखेंगी। राष्ट्रपति के अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह जानकारी साझा की गई। इस पार्क की डी.पी.आर. तैयार की जा रही है। पार्क का पूर्ण विकास होने के बाद  राष्ट्रपति द्वारा 2026 में यह पार्क उत्तराखण्ड की जनता को समर्पित किया जाएगा। अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि उत्तराखण्ड की जनता [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री ने शीतकालीन पर्यटन के साथ शीतकालीन साहसिक खेलों को दिया बढ़ावा

देहरादून। राज्य में शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने एवं गंगोत्री धाम के शीतकालीन गद़्दी स्थल उत्तरकाशी के मुखवा गांव में मां गंगा के दर्शन करने आए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हर्षिल, उत्तरकाशी में शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम के तहत 2 मोटर बाइक रैली एवं 2 ट्रैक रूट दलों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने धार्मिक पर्यटन के साथ शीतकाल के समय उत्तराखंड में होने वाले साहसिक खेलों को भी बढ़ावा दिया।  जिसके तहत उन्होंने नेलांग, जादुंग, सोनम एवं पीडीए घाटी के अद्भुत और अनछुए पर्यटन गंतव्यों के लिए साहसिक पर्यटन अभियानों का फ्लैग ऑफ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एसजीआरआरयू में फार्मा उद्यमिता और फार्मा स्टार्टअप्स पर विषेशज्ञों ने दिखाई नई राहें

देहरादून। स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून में फार्मा अन्वेषण 2025 का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु राम राय विष्वविद्यालय की कुलपति, प्रो. (डाॅ) कुमुद सकलानी, डीन, स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, प्रो. (डाॅ) दिव्या जुयाल एवं विशिष्ठ अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रो. (डाॅ) दिव्या जुयाल ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों को फार्मेसी शिक्षा के जनक डाॅ एम. एल. श्राॅफ की जयंती के बारे में अवगत कराया और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को फार्मा सेक्टर में उज्जवल भविष्य हेतु [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री ने मुखवा से दिया शीतकालीन यात्रा का जोरदार संदेश

कॉरपोरेट जगत, फिल्म इंडस्ट्री, योग साधक, युवा लें विंटर टूरिज्म का अनुभव उत्तराखंड के लिए बारामासी पर्यटन गतिविधियां बेहद जरूरी, हर सीजन में पर्यटन रहे ऑन देहरादून। एक दिवसीय शीतकालीन यात्रा पर उत्तरकाशी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुखवा और हर्षिल से उत्तराखंड में शीतकालीन तीर्थाटन और पर्यटन की जोरदार ब्रांडिंग की है। प्रधानमंत्री ने तीर्थयात्रियों, पर्यटकों से लेकर कॉरपोरेट और फिल्म उद्योग तक को विंटर सीजन में उत्तराखंड आने का निमंत्रण दिया।  प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के विंटर टूरिज्म की ब्रांडिंग ‘घाम तापो टूरिज्म’ के तौर पर की है। गुरुवार को हर्षिल में जनसभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने [more…]