Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मंगलौर की फैक्ट्री में खाद्य सुरक्षा टीम का छापा, बिना लाइसेंस बना रहे थे पनीर

देहरादून/हरिद्वार ।सचिव स्वास्थ व आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ आर राजेश कुमार के दिशा निर्देशों पर होली के मद्देनजर उत्तराखंड में मिलावटखोरी के खिलाफ राज्यव्यापी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 7 मार्च 2025 को देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में एक प्राइवेट वाहन (बलेनो) से पनीर और मावा का वितरण करते हुए पाया गया। जांच में पता चला कि यह सामान हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र की एक निर्माण इकाई से लाया गया था। सूचना मिलते ही खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड के निर्देश पर 9 मार्च 2025 को क्विक रिस्पांस टीम ने उक्त निर्माण [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्राइवेट स्कूलों में भी लागू होगी ‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’ पुस्तक

निजी व सरकारी स्कूलों के बीच चलेगा ‘टीचिंग शेयरिंग प्रोग्राम’ देहरादून। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) द्वारा तैयार ‘हमारी विरासत एवं विभूतियां’ पुस्तकें अब प्रदेश के सभी निजी विद्यालयों में पढ़ाई जायेगी। इसके अलावा निजी विद्यालयों में बच्चों के बस्तों का भार कम करने और प्रत्येक माह में एक दिन बैग फ्री डे मनाया जायेगा। इसकी विधिवत शुरूआत अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में की जायेगी, जिस पर निजी विद्यालय संगठनों एवं स्कूल संचालकों ने अपनी हामी भर दी है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

चुनाव जीतने के लिए हमारा मताधिकार छीन रही भाजपा: सप्पल

देहरादून । कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे ‘‘मेरा वोट-मेरा अधिकार’’ अभियान के तहत आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई की प्रदेश कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लूसी) के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब, एवं एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्लूसी) के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के प्रदेश पदाधिकारियों से कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेशभर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में सर्वप्रथम UCC लागू करने पर मुख्यमंत्री का गजरौला में सम्मान

गजरौला(उत्तर प्रदेश) । उत्तराखंड में सर्वप्रथम समान नागरिक संहिता लागू किये जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सम्मान में रविवार को वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी परिसर, गजरौला, उत्तर प्रदेश में अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहित लागू करने पर उन्हें दिया गया सम्मान उत्तराखंड की सवा करोड़ देवतुल्य जनता का सम्मान है। जिस जनता ने उन्हें ऐतिहासिक निर्णय लेने के योग्य बनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी लागू होना भारत के संविधान की आत्मा को साकार करने का उत्सव है। यूसीसी लागू करने का सम्मान संविधान निर्माताओं का सम्मान [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

काशीपुर में मुख्यमंत्री धामी ने 110.56 करोड़ के 19 विकास कार्यों का किया शुभारंभ और लोकार्पण

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को काशीपुर में भव्य रोड शो कर कार्यक्रम स्थल नगर निगम पहुंचे। रोड शो में मुख्यमंत्री धामी का काशीपुर की जनता, विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों ने पुष्पवर्षा, मालाओं, पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर नगर निगम में आयोजित अभिनंदन समारोह में 48.61 करोड़ की लागत के 7 विकास कार्यों का शिलान्यास व 61.95 करोड़ की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान कुल 110.56 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने के.वी.आर अस्पताल से धनौरी तक व बिजनेस इन होटल से परमानन्दपुर [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और पत्रकारों को किया सम्मानित

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व पत्रकारों को सम्मानित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि प्रशासक, जिला पंचायत, देहरादून मधु चौहान रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कैंट विधायक सविता कपूर ने की। इस अवसर पर विधायक सविता कपूर ने कहा, ’महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और हर क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। हमें नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने और उनके योगदान को सम्मान देने की दिशा में निरंतर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पर्स काटकर 90 हजार रुपए चुराने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

विकासनगर। विकासनगर पुलिस ने महिला का पर्स काटकर 90 हजार रुपये चोरी करने वाले अन्तर्राज्य गिरोह का फण्डाफोड़ कर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। महिलाओं से चोरी किए गए 62200 रुपए की नकदी औरघटना में प्रयुक्त दो सर्जिकल ब्लेड बरामद हुए हैं। कल 07 मार्च को बेबी देवी पत्नी अजब सिंह निवासी ढकरानी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 5 मार्च का सुबह करीब 11.30 बजे उसने एसबीआई हरबर्टपुर से एक लाख रुपये निकालकर पंजाब नेशनल बैक कोर्ट रोड ढकरानी जाकर 10,000 रुपये किसी अन्य खाते में जमा किए। शेष 90000 रुपए, जिन्हे उसने अपने पर्स में रखा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

डिजिटल अरेस्ट स्कैम का भण्डाफोड़,  ठगी का मास्टर माइण्ड  झारखण्ड से गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंडएसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम का भण्डाफोड़ करघटना के मास्टर माइण्ड को झारखण्ड से गिरफ्तार किया है। साइबर ठगों ने मुम्बई क्राइम ब्रांच एवं सीबीआई अधिकारी बनकर जीएमएस रोड, देहरादून निवासी पीड़ित को वीडियो कॉल/वॉइस कॉल के माध्यम से 24 घण्टे तक डिजिटल अरेस्ट कर 32 लाख रुपये से अधिक की ठग की है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध तेलंगाना और कर्नाटक में भी शिकायतें दर्ज हैं। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह ने बताया कि जीएमएस रोड देहरादून निवासी पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून आकर सूचना दी कि 30 अक्टूबर 24 को उसके मोबाइल [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सिविल जज अल्का ने लोक अदालत और महिला स्वतंत्रता पर दिया व्याख्यान

श्रीनगर गढ़वाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल के बिड़ला परिसर में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। एसीएल सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुई सिविल जज श्रीनगर गढ़वाल सुश्री अल्का को विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो ओ.पी. गुंसाई ने स्मृति चिह्न व पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। सिविल जज ने नेशनल लोक अदालत और महिला स्वतंत्रता विषय पर सारगर्भित व्याख्यान दिया और कहा कि भारत में लोक अदालतें न्याय तक शीघ्र एवं सुलभ पहुंच का सशक्त माध्यम हैं। ये वैकल्पिक विवाद समाधान का ऐसा मंच [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गढ़वाल विश्वविद्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल के बिड़ला परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का अयोजन हुआ, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत शामिल हुए। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मशरूम लेडी नाम से प्रचलित दिव्या रावत भी समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के छात्र अधिष्ठाता कल्याण के संयोजन में एसीएल सभागार में कार्यक्रम का उद्घाटन उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं के लिए चलाई जा रही 25 सरकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए महिला [more…]