Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पीएम फसल बीमा योजना में किसानों को ₹186 करोड़ का भुगतान

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2023-24 के किसानों और सेब उत्पादकों को मुआवजा वितरण के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों द्वारा विभागीय मंत्री को अवगत कराया गया कि संयुक्त निदेशक उद्यान रतन कुमार की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी की प्रथम बैठक हो चुकी है, जिसमें बीमा कम्पनी और डाटा कम्पनी से एक सप्ताह के भीतर आवश्यकता जानकारियां देने के निर्देश दिये गये हैं। बीमा कंपनी के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्ष 2023-24 की रबी और खरीफ फसलों के लिए अब [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हरियाणा के अराईयांवाला में श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें

देहरादून। देहरादून में श्री झंडे जी मेले की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं। सोमवार को दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में श्री झंडा साहिब की विशेष पूजा-अर्चना व अरदास की गई। वहीं, दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, देहरादून के सज्जादानशीन, गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के नेतृत्व में सोमवार को एक दल अराईयांवाला, हरियाणा के लिए रवाना हुआ एवम् वहां पर हर्ष-उल्लास एवम् श्रद्धाभाव के साथ श्री झण्डे जी का आरोहण किया गया। सोमवार सुबह 9 बजे श्री दरबार साहिब से सौ सदस्यीय जत्था अराईंयावाला, हरियाणा के लिए रवाना हुआ। जत्था दोपहर 12ः10 [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा की सभी व्यवस्थाएं जल्द पूरी की जाएः धामी

हैली टिकटों की कालाबाजारी रोकी जाए शीतकाल यात्रा के स्थलों का मास्टर प्लान तैयार किया जाए नौकरी की शुरुआत करने वाले स्थानों को गोद लें अधिकारी देहरादून । चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा से सबंधित सभी व्यवस्थाएं पूर्ण की जाएं। यात्रा के दृष्टिगत सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की जाए। चारधाम यात्राकाल के दौरान यातायात प्रबंधन और यात्रा मार्गों पर पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए। श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। ग्रीन चारधाम यात्रा का अभियान शुरू किया जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आगामी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने की तैयारी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड में डेस्टिनेशन वेडिंग को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने त्रियुगीनारायण में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के साथ ही वहां हेलीपैड के निर्माण का आदेश दिया। राज्य में नई वेडिंग डेस्टिनेशन की होगी पहचान मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए नए स्थानों की पहचान की जाए और उनके विकास पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी देशवासियों से उत्तराखण्ड को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए प्राथमिकता देने का आग्रह किया है। राज्य की आर्थिकी को मिलेगा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी थपलियाल ने दिलाई नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति ( बीकेटीसी ) के नवनिर्वाचित कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह आज समिति के मां चंद्रवदनी मंदिर विश्राम गृह परिसर कारगी चौक में संपन्न हो गया है। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं कार्य निष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कहा कि एकता में ही शक्ति है उन्होंने “संघे शक्ति कलौयुगे” उक्ति के अनुरूप एक होकर संस्थान एवं कर्मचारियों के हित में कार्य करने का आव्हान किया। उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को रंगों के उत्सव होली की भी शुभकामनाएं दी। इस [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी, न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

दुबई। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच हुआ। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन का टारगेट भारतीय टीम को दिया। न्यूजीलैंड ने 7 विकेट पर 251 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 101 गेंदों पर 63 रन और माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंद पर 53 रन बनाए। रचिन रविंद्र ने 37 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन बनाए। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राजभवन में तीन दिवसीय वसंतोत्सव का समापन

देहरादून। राजभवन में तीन दिवसीय वसंतोत्सव का आज समापन हो गया। राज्यपाल  ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिताओं, रंगोली तथा बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता, फोटो प्रतियोगिता आदि श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया। वसंतोत्सव के इन तीन दिनों में बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पों के प्राकृतिक सौंदर्य और अन्य कार्यक्रमों का खूब आनंद लिया। वसंतोत्सव-2025 में इस वर्ष की चल वैजंती (रनिंग ट्राफी) आईआईटी रुड़की को मिली। गत वर्ष यह ट्रॉफी ओनजीसी को मिली थी। इस वर्ष आईआईटी रुड़़की को 10 श्रेणियों में और उत्तराखण्ड सैनिक पुनर्वास संस्थान एवं पत्थरचट्टा को 03 श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त हुए। वसंतोत्सव [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारंभ

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में गंगा आरती कर पूजा अर्चना की। उन्होंने मां गंगा से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।मुख्यमंत्री ने इस दौरान परमार्थ निकेतन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2025 का शुभारंभ भी किया। उन्होंने 50 से अधिक देशों व भारत के अनेकों राज्यों से आए योग प्रेमियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से आये योगी प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्यारम्भ के लिए देवभूमि से बढ़कर पवित्र कोई स्थान नही हो सकता। उन्होंने नरेंद्र नगर में आयोजित जी-20 समिट का जिक्र करते [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तरांचल प्रेस क्लब में होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आज भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नव ज्योति सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था के कलाकारों तथा क्लब सदस्यों के बच्चों और पत्रकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। खास आकर्षण “हमारी पहचान  रंगमंच” टीम ने कुमाऊँ  की खड़ी होली की मनमोहक प्रस्तुति रही, जिसने सभी का दिल जीत लिया। उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत मनमोहन बटकोरा और संस्कृति विभाग के गणेश कांडपाल के गीतों ने कार्यक्रम में सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया । शुभारंभ मुख्य अतिथि सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बच्चियों के रोने से परेशान कलयुगी मां ने जुड़वा बच्चियों को उतारा मौत के घाट

हरिद्वार। बच्चियों के रोने से परेशान कलयुगी मां ने तकिये से मुंह दबाकर छह माह की मासूम जुड़वा बच्चियों को मौत की नींद सुलाया दिया। बच्चियों के पिता की तहरीर पर कोतवाली ज्वालापुर ने मुकदमा दर्ज कर कलयुगी मां को गिरफ्तार कर लिया है। 06 मार्च 2025 को कोतवाली नगर हरिद्वार को सूचना मिली की दो जुड़वा लड़कियों को मृत अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महेश सकलानी पुत्र रामदेव सकलानी निवासी ग्राम हवेली थाना चंम्बा टिहरी गढ़वाल हाल निवासी धीरवाली कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार द्वारा अपनी बच्चियो की हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली ज्वालापुर पर [more…]