Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन 15 मार्च से

देहरादून। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मार्च से शुरू हो रहे हैं। मंगलवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह जानकारी दी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में 8 वर्ष से 14 वर्ष तक के बच्चों का सेलेक्शन किया जाता है। इस योजना में प्रदेश के हर जनपद से कुल मिलाकर 150 बालक -150 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। इनमें अलग-अलग छह आयु वर्ग बनाए गए हैं और प्रत्येक आयु वर्ग में जनपदवार 25-25 बच्चों का चयन होना है। खेल मंत्री ने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की

देहरादून। राज्य निर्वाचन आयुक्त, उत्तराखण्ड ने आज आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन की तैयारियों हेतु वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जनपदों के प्रभारी अधिकारियों, पंचास्थानि चुनावालय एवं जिला पंचायतराज अधिकारियों की समीक्षा बैठक की गई। आयुक्त ने पंचायत निर्वाचक नामावली में विशेष अभियान द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन पर 01 मार्च, 2025 से 22 मार्च, 2025 तक चलने वाले विशेष अभियान की समीक्षा की, जिसमें जिला पंचायतराज अधिकारियों के माध्यम से प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत निर्वाचक नामावली-2025 का प्रदर्शन कर सभी ग्रामवासियों को सम्मिलित करते हुए बैठक आयोजित की जा रही हैं। बैठक में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जलवायु परिवर्तन संपूर्ण विश्व के लिए एक गंभीर चुनौती: धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वाडिया इंस्टीट्यूट में जलवायु परिवर्तन एवं नवीकरणीय  ऊर्जा-चुनौतियाँ और समाधान’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि  वर्तमान में जलवायु परिवर्तन संपूर्ण विश्व के लिए एक गंभीर चुनौती के रूप में सामने खड़ा है। उन्होंने पिछले वर्ष की गर्मी के अनुभव को याद करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण देहरादून सहित विभिन्न पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान पहले की तुलना में बहुत अधिक रहा। ऐसे समय में, जलवायु परिवर्तन को लेकर जागरूकता फैलाने एवं इसके समाधानों पर गहनता से चर्चा करने का एक सराहनीय प्रयास है। यह संगोष्ठी न केवल जलवायु परिवर्तन [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

रिश्वतखोर रजिस्ट्रार कानूनगो रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रुद्रपुर। उत्तराखंड विजिलेंस ने बाजपुर तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो को साढ़े तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वह तहसील में नाम दर्ज करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित ने टोलफ्री नंबर 1064 पर शिकायत की थी कि उसका भूमि विवाद न्यायालय में लंबित था, जिस पर कमिश्नर कुमाऊं ने उसके पक्ष में निर्णय दिया था। फैसले के बाद जब उसने अपना नाम रजिस्टर में दर्ज कराने के लिए तहसील कार्यालय में संपर्क किया तो रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह ने रिश्वत की मांग की। विजिलेंस टीम ने अपने स्तर पर शिकायत की [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर जागरूकता शिविर का अजीतपुरवासियों ने उठाया लाभ

वरिष्ठ कैंसर सर्जन डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर दिया व्याख्यान देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश की ओर से अजीतपुर हरिद्वार में सोमवार को कैंसर जागरूकता शिविर एवम् निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। पंचायत भवन, आंगनवाड़ी केन्द्र, अजीतपुर, हरिद्वार में आयोजित शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डाॅक्टरों ने चिकित्सकीय परामर्श दिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डाॅ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर महत्वपूर्णं व्याख्यान दिया। शिविर में अजीतपुर, जगजीतपुर सहित हरिद्वार के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने किया चार हेली सेवाओं का शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चार हेली सेवाओं का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया है। इन सेवाओं के जरिए जरिए देहरादून से नैनीताल, बागेश्वर और मसूरी और हल्द्वानी से बागेश्वर का हवाई सम्पर्क स्थापित हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “उड़ान“ योजना के अंतर्गत शुरू की जा रही इन चार हेली सेवाओं से राज्य में पर्यटन एवं आर्थिक विकास को गति मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेंगे। बागेश्वर नैनीताल और मसूरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। इन क्षेत्रों की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वादियाँ, हरे-भरे पहाड़, ऐतिहासिक मंदिर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धीरज गुप्ता अधीनस्थ सांख्यिकी सेवा संघ के अध्यक्ष और अशोक कुमार महामंत्री निर्वाचित

देहरादून। अधीनस्थ सांख्यिकी सेवा संघ, उत्तराखण्ड का द्विवार्षिक अधिवेशन और नई कार्यकारिणी का चुनाव आज आफिसर्स ट्रांजिट होस्टल, रेसकोर्स में संपन्न हुआ। प्रदेशभर से आए सांख्यिकी सेवा संघ के अधिकारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए धीरज गुप्ता और संदीप पांडेय के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों को बराबर 31-31 मत प्राप्त हुए। टाई की स्थिति उत्पन्न होने के बाद अर्थ एवं संख्या निदेशालय में कार्यरत संयुक्त निदेशक चित्रा द्वारा पर्ची प्रणाली के माध्यम से धीरज गुप्ता को विजेता घोषित किया गया। महामंत्री पद के लिए अशोक कुमार और सीमा धिमान के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ, उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक: बंशीधर तिवारी

देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार ध्यानी के नेतृत्व में सूचना महानिदेशक (डीजी) बंशीधर तिवारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून अजय सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव हरीश जोशी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राज, प्रदेश उपाध्यक्ष किरण शर्मा, प्रदेश संयुक्त मंत्री राजकिशोर तिवारी, प्रदेश संगठन मंत्री इंद्रेश कोहली और प्रदेश प्रचार मंत्री शशि शेखर शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने डीजी सूचना तिवारी से मुलाकात के दौरान पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा (हेल्थ इंश्योरेंस) की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पत्रकार अपने कार्य के दौरान विभिन्न जोखिमों का सामना करते हैं, जिससे [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड भाजपा जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी

देहरादून। भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास ने मंडल और जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर खुशी जताई है। उन्होंने संगठन प्रक्रिया में सहयोग एवं सर्वसमिति से अध्यक्षों के निर्वाचन के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। दो तिहाई से अधिक मंडल अध्यक्षों और 19 में से 18 जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा के उपरांत पार्टी, अब प्रदेश अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया में पहुंच गई है। उन्होंने जानकारी दी कि आज प्रदेश के सभी 18 सांगठनिक जिलों में अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है। वहीं इससे पूर्व हुए मंडल अध्यक्ष चुनावों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पीएम फसल बीमा योजना में किसानों को ₹186 करोड़ का भुगतान

देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत वर्ष 2023-24 के किसानों और सेब उत्पादकों को मुआवजा वितरण के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों द्वारा विभागीय मंत्री को अवगत कराया गया कि संयुक्त निदेशक उद्यान रतन कुमार की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी की प्रथम बैठक हो चुकी है, जिसमें बीमा कम्पनी और डाटा कम्पनी से एक सप्ताह के भीतर आवश्यकता जानकारियां देने के निर्देश दिये गये हैं। बीमा कंपनी के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्ष 2023-24 की रबी और खरीफ फसलों के लिए अब [more…]