Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन मसूरी इकाई ने उल्लास के साथ मनाई होली

मसूरी। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन मसूरी शाखा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव हरीश जोशी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष तिलकराज, उपाध्यक्ष किरण शर्मा व प्रदेश संगठन महामंत्री इंद्रेश कोहली आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर यूनियन के सदस्यों ने उल्लासपूर्वक फूलों की होली खेली और एक दूसरे को होली के पर्व की शुभकामनाएं दी। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन मसूरी शाखा द्वारा एक होटल के सभागार में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में यूनियन के सदस्यों और महिलाओं के एक दूसरे को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बॉबी पंवार ने बनाया उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा 

देहरादून। टिहरी संसदीय सीट से पूर्व सांसद प्रत्याशी एवं उत्तराखंड बेरोज़गार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार, मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी, केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी रहे त्रिभुवन सिंह चौहान एवं नगर निगम ऋषिकेश में मेयर प्रत्याशी रहे दिनेश चन्द्र “मास्टर जी” ने सामूहिक रूप से प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उत्तराखंड में नए राजनीतिक विकल्प की परिकल्पना के लिए “उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा” का गठन किया है। बॉबी पंवार की अध्यक्षता में बनाए गए उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के माध्यम से उत्तराखंड को एक नया राजनीतिक विकल्प देने का संकल्प लिया है। बॉबी पंवार ने प्रेस को [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

प्रदेश मे अराजकता का माहौल की कोशिश करने वालों का हो बहिष्कार: चौहान

देहरादून। प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ सोशल मीडिया में आपत्तिजनक वीडियो के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य भर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। उन्होंने आम लोगों से भी ऐसे अराजक, विघटनकारी और माहौल खराब करने वाले लोगों से सजग रहने तथा उनके सामाजिक बहिष्कार की अपील की है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि इस अपमानजनक, अशोभनीय और हिंसा को बढ़ावा देने वाले वायरल वीडियो से राज्यवासी बेहद नाराज हैं। जिसके चलते प्रदेश कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य के कई जिलों मे असंतोष एवं आक्रोश का इजहार किया गया। जगह जगह विरोध प्रदर्शन के जरिये अराजक प्रवृत्ति का पुतला [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ाने पंजाब से पहुंची पैदल संगत

देहरादून। पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 150 सदस्यीय पैदल संगत का जत्था बुधवार शाम को श्री दरबार साहिब पहुंचा। शाम 5ः30 बजे श्री दरबार साहिब देहरादून के दर्शनी गेट पहुंचते ही पैदल संगत का पुष्प वर्षा व ढोल नगाड़ों की थाप के साथ दूनवासियों व दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, प्रबन्ध समिति एवम् श्री झंडा जी मेला आयोजन समिति ने जोरदार स्वागत किया। दर्शनी गेट व श्री दरबार साहिब परिसर में श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुवाई में पुष्प वर्षा के बीच संगत का जोरदार स्वागत हुआ। श्री महाराज जी ने संगत [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 59 लाख लोगों के बने आयुष्मान कार्ड

देहरादून। सूबे में अबतक 59.34 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। इस योजना का अब तक 14 लाख से अधिक लोग लाभ उठा चुके हैं, जिस पर सरकार ने 2688 करोड़ का बजट खर्च कर दिया है। आयुष्मान योजना से प्रदेश के लोग वंचित न हो, इसके लिये सरकार ने शत-प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश की चिकित्सा सेवाओं को लगातार मजबूत करने में जुटी है। सूबे के आम आदमी को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सुलभ हो [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून नगर निगम की ई-कोष वेबसाइट का किया लोकार्पण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में नगर निगम देहरादून में वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता बनाये रखने के उद्देश्य से बनाई गई ई-कोष वेबसाइट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को हर्ष, उल्लास, उमंग और रंगों से भरे पर्व होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व समाज में सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान कर समरसता की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि हमारी इस   सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सभी को निरंतर प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम निशंक और तीरथ को दी होली की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और तीरथ सिंह रावत से देहरादून स्थित उनके आवास में मुलाकात कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। मंत्री गणेश जोशी, विधायक बंशीधर भगत और खजान दास ने सीएम को दी होली की शुभकामनाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बंशीधर भगत एवं राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र से विधायक खजान दास ने भेंटकर उन्हें होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।  

Estimated read time 1 min read
नैनीताल

हल्द्वानी में आयकर विभाग ने व्यापारिक समुदाय के साथ बैठक कर डिजिटल निगरानी पर जोर दिया

हल्द्वानी: आयकर विभाग ने हल्द्वानी में व्यापारिक और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक का उद्देश्य कर प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाना और डिजिटल निगरानी के माध्यम से कर अनुपालन को मजबूत करना था। बैठक में वित्तीय लेनदेन की रिपोर्टिंग (SFT), ई-वेरिफिकेशन स्कीम और ITR(U) से जुड़े अहम विषयों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता आयकर निदेशक (आयकर एवं आपराधिक अन्वेषण) कानपुर  राकेश कुमार गुप्ता ने की। उन्होंने करदाताओं को आयकर नियमों की जानकारी देने के साथ ही बताया कि अब डिजिटल माध्यम से वित्तीय लेनदेन की निगरानी को और प्रभावी बनाया जा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ लगे गो बैक के नारे, देखें वीडियो

ऋषिकेश। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को श्यामपुर में भाजपा मंडल की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में जैसे ही मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पहुंचे, उनके खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू हो गई। हालांकि, मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनाती थी, लेकिन जब तक मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल कार्यक्रम में मौजूद रहे, बाहर प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते रहे। मंत्री के जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। प्रदर्शनकारियों में लालमणि रतूड़ी, दिनेश चंद्र मास्टर जी, पार्षद सुरेंद्र सिंह नेगी, संजय सकलानी, हिमांशु पंवार, अरुण, ज्ञान सिंह बिष्ट, [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पुतले को बम से उड़ाना आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्णः सुरेश जोशी

देहरादून। भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सोशल मीडिया में वायरल वीडियो की कड़े शब्दों में भर्त्सना की है। वहीं सरकार से समाज विरोधी ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने का आग्रह किया है। क्योंकि अभिव्यक्ति के नाम पर हिंसक प्रवृति को बढ़ावा देने का यह प्रयास पूर्णतया अक्षम्य है। प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बयान जारी कर, पुतले को बम से उड़ाने के इस प्रतीकात्मक वीडियो को बहुत आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। पार्टी ऐसे अराजक तत्वों के इस कुकृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करती है। यह समाज के विभाजन और प्रदेश में हिंसक प्रवृति को [more…]