Archives
शिक्षकों को संत्रात लाभ के दौरान मिलेंगी ये सुविधाएं
प्रेषक, डा० वी० षणमुगम, सचिव, उत्तराखण्ड शासन। सेवामें, निदेशक, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी. उत्तराखण्ड, देहरादून। वित्त अनुभाग-10 देहरादून : दिनांक मार्च, 2025 विषयः प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों/शासन द्वारा सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों/पूर्व माध्यमिक विद्यालयों/प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को अधिवर्षता प्राप्त करने उपरान्त शैक्षिक सत्र के अन्त तक प्रदत्त संत्रात लाभ के दौरान अनुमन्य सुविधाओं के सम्बन्ध में। महोदय, उपरोक्त विषयक अपने पत्र संख्या-2953/ पाँच (005) / शा०पत्रा०/ नि० को० पें०ह०/2024, दिनांक-21 अक्टूबर, 2024 एवं पत्र संख्या-144855/पाँच (005) / शा०पत्रा०/ नि०को०पें०ह०/2024, दिनांक 18 जनवरी, 2025 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके द्वारा राज्य के शिक्षकों को अधिवर्षता [more…]
राज्य कर्मचारियों के वार्षिक स्थानांतरण को लेकर दिशा-निर्देश जारी
प्रेषक, ललित मोहन रयाल, अपर सचिव, उत्तराखण्ड शासन । सेवा में, 1. समस्त प्रमुख सचिव/सचिव, उत्तराखण्ड शासन। 2. समस्त विभागाध्यक्ष / कार्यालयाध्यक्ष, उत्तराखण्ड। 3. मण्डलायुक्त, गढ़वाल / कुमाऊँ । 4. समस्त जिलाधिकारी, उत्तराखण्ड। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-2 देहरादून: दिनांक 7 मार्च, 2025 विषयः वार्षिक स्थानान्तरण सत्र, 2025-26 में स्थानान्तरण किये जाने के सम्बन्ध में। महोदय, उपर्युक्त विषयक आप अवगत हैं कि राज्याधीन कार्मिकों के वार्षिक स्थानान्तरण हेतु उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिये वार्षिक स्थानान्तरण अधिनियम, 2017 की धारा-23 के अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष सामान्य स्थानान्तरण किये जाने के निमित्त समय-सारणी नियत की गई है। अतः इस सम्बन्ध में मुझे यह कहने [more…]
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा स्वीकार
देहरादून। राज्यपाल ले.ज. (से.नि.) गुरमीत सिंह ने वित्त, शहरी विकास आवास, संसदीय कार्य, पुनर्गठन एवं जनगणना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। प्रेमचंद अग्रवाल को आवंटित विभाग अग्रिम आदेशों तक मुख्यमंत्री के पास अतिरिक्त कार्य प्रभार के रूप में रहेंगे।
जनता दरबारः डीएम ने दो बच्चियों की विधवा मां को आन द स्पॉट दी नौकरी
10 वर्षों से न्याय को भटक रही बजुर्ग महिला को मिला इंसाफ, आवासीय क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण का एमडीडीए से जनता दर्शन में ही पारित करवाया ध्वस्तीकरण आदेश जनता दर्शन में अनुपस्थित रहने पर खान अधिकारी का रोका एक दिन का वेतन देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दरबार लगाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनी। जनता दरबार में फरियादियों ने 105 समस्याएं रखी। जिसमें से अधिकांश समस्याओं का जिलाधिकारी ने मौके पर निस्तारण किया। उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं का त्वरित समाधान और उनका समयबद्वता से निस्तारण करने [more…]
मानव जीवन अमूल्य, भक्ति में लीन होकर जीवन को सार्थक बनाएं: श्री महाराज जी
रात के समय दूधिया रोशनी में देखते ही बन रही श्री दरबार साहिब की आभा देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में सोमवार को बड़ी भारी संख्या में संगतें एवम् श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे। उन्होंने श्री दरबार साहिब एवम् श्री झण्डे जी पर माथा टेका और मनौतियां मांगी। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने भी संगतों को दर्शन दिए एवम् आशीर्वाद दिया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को श्री झण्डे जी के एतिहासिक एवम् धार्मिक महत्व से प्रकाशवान किया। उन्होंने कहा कि परमात्मा को [more…]
गजट नोटिफिकेशन, उद्घाटन और शिलान्यास पट्टिकाओं में विक्रम संवत एवं हिन्दू माह का भी हो उल्लेख
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जारी होने वाली सरकारी अधिसूचनाओं, गजट नोटिफिकेशनों, उद्घाटन पट्टिकाओं एवं शिलान्यास शिलाओं में तिथि और वर्ष के साथ-साथ विक्रम संवत एवं हिन्दू माह (यथा फाल्गुन, कृष्ण पक्षध्शुक्ल पक्ष) का उल्लेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग को आवश्यक आदेश तत्काल निर्गत करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में जारी होने वाले सभी अधिसूचनाओं, शिलान्यास शिलाओं, उद्घाटन पट्टिकाओं में इन पारंपरिक समय-गणना मानकों का समावेश किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रम संवत भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग [more…]
ड्रग्स मुक्त उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
देहरादून। आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता समिति डोईवाला के तत्वाधान में ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड को लेकर बाइक रैली को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने बताया कि तिलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित आदर्श संस्था सामाजिक व रचनात्मक क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में ड्रग मुख्य उत्तराखंड को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। इससे पूर्व स्काउट गाइड विभाग के साथ पूरे प्रदेश में भी यह अभियान चलाया गया था। इस मौके पर आदर्श संस्था के अध्यक्ष हरीश कोठारी, अध्यक्ष वांडरर्स [more…]
उत्तराखंड में लगातार विरोध के बाद कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बजट सत्र के दौरान क्षेत्रवाद पर दिए अपने विवादित बयान के बाद रविवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे से पहले अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक पहुंचे और राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने यमुना कॉलोनी स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रेसवार्ता कर इस्तीफे की घोषणा की और भावुक होकर फफक पड़े। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन में उनके योगदान को नकारा जा रहा है और सदन में दिए उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है, जिससे वह आहत हैं। [more…]
