Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर 23 मार्च को प्रदेश में मनाया जायेगा सेवा दिवस

राज्य के प्राकृतिक जल स्रोतों के संवर्द्धन के लिए मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्तमान सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दिल्ली से वर्चुअल बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि 22 से 25 मार्च तक प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। इन आयोजनों में जनता के जुड़ाव के लिए भी प्रभावी पहल की जाए। 23 मार्च को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के तीन साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकासखण्ड स्तर तक बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सीएम हेल्पलाइन 1905 में समस्याओं का निवारण न करने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करें: धामी

नई दिल्ली। सीएम हेल्पलाइन 1905 में समय पर समस्याओं का निवारण न करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। जिन अधिकारियों के स्तर पर अधिक शिकायतें लंबित हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए और लापरवाही बरते जाने की स्थिति में सख्त कार्रवाई भी की जाए। सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि कार्मिकों की सेवानिवृत्ति के बाद एक माह के अन्दर उनके सभी देयकों का भुगतान हो जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली से सीएम हेल्पलाइन 1905 की वर्चुअल समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्रीनगर में शीघ्र बनेगी मरीन ड्राइव एलिवेटेड रोड

नई दिल्ली/देहरादून। लक्ष्यद्वीप के शैक्षणिक भ्रमण पर जाने से पहले प्रदेश के शिक्षा एंव स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गत दिवस नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ. रावत ने केन्द्रीय मंत्री से श्रीनगर में प्रस्तावित मरीन ड्राइव एलिवेटेड रोड परियोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की। जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने मरीन ड्राइव के निर्माण पर अपनी सहमति प्रदान की। मुलाकात के दौरान डॉ. रावत ने उन्हें आगामी चार धाम यात्रा पर आने का भी न्योता दिया। जिसे केन्द्रीय मंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया। कैबिनेट मंत्री डॉ. [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विधानसभा में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। विधानसभा में रक्षक पद पर नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी के आरोपी को नेहरु काॅलोनी थाना पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। उसकी महिला साथी को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी के खिलाफ सचिवालय तथा विधानसभा में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी के अलग-अलग थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं। विधानसभा सुरक्षा में तैनात उम्मेद सिंह चौहान ने 24 मार्च 2023 को थाना नेहरू कालोनी में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी के संबंध में धारा 420,467,468,IPC का मुकदमा कराया था, जिसमें अभियुक्त विनय भटट द्वारा अपनी सहयोगी रविकान्ता शर्मा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जलवायु संरक्षण और विकास का संतुलन जरूरी

उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में निवास करने वाले स्थानीय लोगों, पर्वतारोहियों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और सीमाओं पर तैनात सैन्य कर्मियों के स्वास्थ्य और उनकी बीमारियों पर व्यापक चर्चा करने के उद्देश्य से एम्स ऋषिकेश द्वारा उत्तरकाशी के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में संयुक्त रूप से राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। दो दिवसीय सम्मेलन में देश भर के विभिन्न संस्थानों के चिकित्सा विशेषज्ञों और विभागाध्यक्षों ने हिमालयी राज्यों में स्वस्थ जीवन के लिए जलवायु संरक्षण और विकास के संतुलन की आवश्यकता पर जोर दिया। उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहन संस्थान (निम) में आयोजित यह सम्मेलन एम्स ऋषिकेश के फिजियोलॉजी विभाग और निम द्वारा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में राजनीतिक उठापटक के बीच राज्यपाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात

नई दिल्ली। राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को राजभवन उत्तराखण्ड के डिजिटल और टेक्नोलॉजी पर आधारित नवाचारों का संकलन ‘‘गवर्नर्स डिजिटल हब’’ (Governor’s digital hub) और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आध्यात्मिक मार्गदर्शन पर आधारित एआई-संचालित चैटबॉट ‘‘इटरनल गुरु’’ (Eternal Guru) ब्रोशर्स भेंट किए। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री के उत्तराखंड भ्रमण से प्रदेश के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यटन विकास को मिले नए आयाम के लिए भी उनका धन्यवाद किया।

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सचिवालय में फिजियोथैरेपी सेंटर शुरू

देहरादून । मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड सचिवालय में फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सचिवालय के सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि सचिवालय में फिजियोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध होने से अधिकाधिक कार्यरत कार्मिक लाभान्वित होंगे। सचिवालय कार्मिकों को ससमय कार्यस्थल पर ही बेहतरीन फिजियोथैरेपी सुविधा उपलब्ध करवाने का यह प्रयास प्रशंसनीय  है। मुख्य सचिव ने इस पहल के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा उत्तराखण्ड सचिवालय संघ की सराहना की। इस अवसर पर सचिव डॉ आर राजेश कुमार, महानिदेशक स्वास्थ्य डाॅ सुनिता टम्टा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ आशुतोष स्याणा, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पीएम मोदी के फिट इंडिया अभियान को धरातल पर उतारने के लिए धामी सरकार ने कसी कमर

देहरादून। उत्तराखंड की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिट इंडिया के जिस अभियान का जिक्र किया था, उसे धरातल पर उतारने की तैयारी तेज हो गई है। इस क्रम में राज्य सरकार ने सबसे पहले, शैक्षणिक संस्थानों पर फोकस किया है। ईट राइट इंडिया अभियान की पृष्ठभूमि में छात्र-छात्राओं में स्वास्थ्य जागरूकता के लिए नए सिरे से कवायद की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में विद्यालयी शिक्षा समेत पांच विभागों को पत्र भेजा है। पत्र में जोर दिया गया है कि छात्र-छात्राओं में संतुलित आहार के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। सभी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े सुधार, श्रद्धालुओं को मिलेगा बेहतरीन इलाज

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार चारधाम यात्रा 2025 के दौरान तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में विभाग ने यात्रा को और अधिक सुगम, सुरक्षित और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस बार यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य के मद्देनजर व्यापक तैयारियां की हैं। इस बार चारधाम और यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व विस्तार [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस में बम्पर तबादले, वर्षों से मैदान में जमे इंस्पेक्टरों और सब इस्पेक्टरों को भेजा पहाड़

उत्तराखंड पुलिस में बम्पर तबादले, वर्षों से मैदान में जमे इंस्पेक्टरों और सब इस्पेक्टरों को भेजा पहाड़ – Rajkaj Live News