Archives
श्री दरबार साहिब और श्री झण्डा साहिब में चला दर्शनों व मनौतियों का क्रम
श्री गुरु राम राय जी महाराज, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के लगे जयकारे 21 मार्च 2025 शुक्रवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी देहरादून। बुधवार को श्री झण्डे जी के आरोहण के बाद गुरुवार को भी दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज परिसर में संगतों की भारी चहल पहल रही। देश विदेश से आई संगतों के साथ गुरुवार को भारी संख्या में देहरादून नगरवासियों ने भी श्री झण्डे जी पर शीश नवाया। संगतों ने श्री झण्डा साहिब एवम् श्री दरबार साहिब में माथा टेका व मनौतियों मांगी। अल सुबह से ही दरबार श्री गुरु [more…]
उत्तराखण्ड में समग्र शिक्षा के तहत पहली बार लगेगा रोजगार मेला
देहरादून। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की एक और पहल प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नया आयाम देगी। इस महत्वकांक्षी पहल के तहत पहली बार समग्र शिक्षा के तहत आगामी 23 मार्च को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा। जिसमें एक दर्जन राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इस आयोजन में प्रदेश के 559 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। समग्र शिक्षा उत्तराखंड के अपर राज्य परियोजना निदेशक कुलदीप गैरोला के मुताबिक प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर [more…]
चारधाम यात्रा के दौरान खाद्य सुरक्षा पर धामी सरकार सख्त
देहरादून। धामी सरकार ने आगामी चारधाम यात्रा, हेमकुंड साहिब यात्रा और पर्यटन सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए व्यापक अभियान शुरू किया है। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त डा० आर० राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश पर यात्रियों और आम जनता को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य पदार्थों की सघन जांच, मिलावट पर सख्ती और स्वच्छता अभियान को तेज कर दिया गया है। इसको लेकर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों [more…]
कृषि में आधुनिक तकनीक के साथ परंपरागत खेती का बढ़ावा दिया जाए
कृषि और उद्यान के क्षेत्र में आर्थिकी बढ़ाने के लिए नवाचार पर विशेष ध्यान दिया जाए किसानों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए वैल्यूचैन सिस्टम को मजबूत बनाया जाए देहरादून। राज्य में कृषकों की आय बढ़ाने के लिए ज्ञान-विज्ञान के साथ परंपरागत खेती को बढ़ावा दिया जाए। जिन क्षेत्रों में किसान अच्छा कार्य कर रहे हैं, उन्हें उसी क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। विभागों द्वारा जो भी कार्य किये जा रहे हैं, उनका परिणाम धरातल पर दिखे। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विभागों द्वारा जिन योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, उनकी भौतिक [more…]
अन्तर्राष्ट्रीय मैरिन टाइम कांफ्रेंस ‘आरोहण’ 22 मार्च को दून में
देहरादून। उत्तराखंड में देश-विदेश के समुद्री क्षेत्र में बेहतर नेटवर्किंग से विकास, निवेश और रोजगार सृजन के अवसरों की सम्भावनाओं को लेकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की मेरिन टाइम कांफ्रेंस ‘आरोहण’ 22 मार्च को राजधानी दून में होगी। इस अन्तर्राष्ट्रीय महत्व की कांफ्रेंस में देश-विदेश के नामचीन शिप मालिक, ट्रेडर्स, माइनर्स और नीति-नियंता, आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की तकनीक की इस क्षेत्र में बढ़ती सम्भवनाओं पर भी विचर मथन करेंगे। चार सत्र में आयोजित इस अन्तर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का शुभारंभ डा० आर मीनाक्षी सुन्दरम (IAS) प्रमुख सचिव उर्जा उत्तराखण्ड शासन करेंगे। कांफ्रेंस के मुख्य आयोजक और INTEGRATED MARITIME EXCHANGE (IME) के सह-संस्थापक कैप्टन कुनाल [more…]
खाई में गिरा वाहन, पिता-पुत्र की मौत
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक के घेंघड़खाल में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती किया गया है। आज शाम करीब 5.30 बजे जखोली ब्लॉक के घेंघड़खाल में एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर नीचे खाई में गिर गया। हादसे में ग्राम घेंघड, रुद्रप्रयाग निवासी राम सिंह बिष्ट(45) पुत्र शेर सिंह और उनके 16 वर्षीय बेट अमन बिष्ट की मौत हो गई। जबकि, हर्ष लाल(65) घायल हो गया। जिला आपदा प्रबंधन की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ घायल और [more…]
श्री यमुनोत्री धाम और जानकीचट्टी में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए 1956.85 लाख रुपए का अनुमोदन
देहरादून। शासन द्वारा अनुमोदित सभी निर्माण कार्यों के धरातल पर समयबद्धता, उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं प्रभावी क्रियान्वयन की सख्त हिदायत देते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राजकीय भवनों के निर्माण में उत्तराखण्ड की पारम्परिक वास्तुशैली व ग्रीन बिल्डिंग मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्याे की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित हो। गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। सीएस ने सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसमें लापरवाही एवं कोताही के लिए कोई स्थान नहीं है। राज्य के मेडिकल कॉलेजों में हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर के [more…]
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के लाभार्थियों के खातों में आए 4.96 करोड़ रुपए
देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना में जनवरी माह के 5542, फरवरी माह के 5517 व मार्च माह के 5487 लाभार्थियों को धनराशि ट्रांसफर की। इस योजना में 3 महीने का पैसा एक साथ जारी किया गया है। बुधवार को मंत्री रेखा आर्या ने अपने कैंप कार्यालय से यह धनराशि डीबीटी की। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि बुधवार को इस साल 1 जनवरी से 31 मार्च तक की धनराशि एक साथ ट्रांसफर की गई है । लाभार्थियों को कुल मिलाकर 4,96,38,000/- रुपए भेजे गए हैं । रेखा आर्या ने बताया [more…]
श्री झण्डे जी पर नतमस्तक होकर लाखों श्रद्धालुओं ने झुकाए शीश
श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से गूंजी द्रोणनगरी देहरादून। खुशियां नाल मनाईये जन्मदिन सद्गुरु दा…….. देखो देखों गुरां दा देखों झण्डा चढ़या….. , श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों के साथ बुधवार को श्री झण्डा साहिब का आरोहण किया गया। आस्था के महाकुंभ का साक्षी बनने के लिए श्री दरबार साहिब में बुधवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। लाखों संगतें व दूनवासी श्री झण्डे जी के सम्मुख श्रद्धा के साथ शीश नवाए व हाथ जोड़े खड़े रहे। हर कोई श्री झण्डा साहिब [more…]
