Archives
मुख्यमंत्री ने किया 40 करोड़ की 14 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
रूद्रपुर वेंडिंग जोन व हंस स्पोर्ट्स अकादमी का किया भी मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ मुख्यमंत्री का भव्य रोड शो में जनप्रतिनिधियों, जनता ने फूल वर्षा व पुष्प मालाओं से किया स्वागत रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को रुद्रपुर में आयोजित गल्ला मंडी से मेन बाजार होते हुए भव्य रोड शो के साथ कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क पहुंचे। रोड शो में मुख्यमंत्री का रूद्रपुर की जनता, जनमानस, विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा, फूल मालाओं, पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गांधी पार्क रूद्रपुर में आयोजित सरकार के सेवा, सुशासन एवं विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जन सेवा [more…]
विधायक कैड़ा ने करकोटक मंदिर के लिए दिए 3 लाख रुपये, ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त
भीमताल: विधानसभा भीमताल में स्थित प्रसिद्ध करकोटक नाग देवता मंदिर में इन दिनों भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भागवत कथा का श्रवण किया और भगवान का आशीर्वाद लिया।मंदिर परिसर में खुले स्थान पर धार्मिक आयोजनों के आयोजन को देखते हुए ग्रामीणों ने विधायक से टीन शेड बनाने की मांग की। ग्रामीणों की इस मांग को स्वीकार करते हुए विधायक कैड़ा ने विधायक निधि से 3 लाख रुपये देने की घोषणा की।विधायक कैड़ा ने बताया कि करकोटक मंदिर के सौंदर्यीकरण, जीर्णोद्धार [more…]
भीमताल व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
भीमताल : प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल भीमताल इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को रामलीला मैदान में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक राम सिंह कैड़ा व विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने की।शपथ ग्रहण के उपरांत सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और अतिथियों का शॉल व प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के सदस्यों और स्थानीय व्यापारियों में उत्साह देखने को मिला। समारोह में संगठन को और [more…]
टीबी हारेगा देश जीतेगा: हां हम टीबी समाप्त कर सकते हैं
श्रीनगर गढ़वाल। विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर आज हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के सूक्ष्म्जैविकी विभाग द्वारा एक राष्ट्रीय संगोष्ठि का आयोजन चौरस परिसर स्थित मदनमोहन मालवीय नेशनल टीचर ट्रेनिंग सेंटर में किया गया। आयोजन का उद्देश्य लोगो में टीबी की रोकथाम को लेकर जागरूकता फैलाना तथा विद्यार्थियों को टीबी रिसर्च के प्रति उत्सुकता जगाना और प्रेरित करना था। कार्यक्रम का प्रारम्भ विद्यार्थियों द्वारा निकाली गयी एक जागरूकता रैली से हुआ। सूक्ष्म्जैविकी विभाग द्वारा चौरस एवं श्रीनगर मे टीबी जागरूकता बढ़ाने के लिए दो पोस्टर भी लगाए गए। कार्यकम के उदघाटन सत्र में मुख्य अतिथि उप-चिकित्सा अधिकारी तथा जिला [more…]
युवाओं के लिए युवा आपदा मित्र बनने का सुनहरा मौका
एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एवं गाइड तथा नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक आपदा के दौरान निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका सचिव आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास ने ली बैठक, तय किए लक्ष्य देहरादून। उत्तराखंड में एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र तथा भारत स्काउट एवं गाइड के स्वयंसेवकों के लिए आपदा मित्र बनने का सुनहरा मौका है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी युवा आपदा मित्र परियोजना के तहत उत्तराखण्ड में 4310 स्वयंसेवकों को आपदाओं का सामना करने में सक्षम तथा फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में दक्ष बनाया जाएगा। सोमवार को सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने [more…]
लच्छीवाला टोल प्लाजा पर डंपर की टक्कर से दो लोगों की मौत
देहरादून। लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास आज सुबह ब्रेक फैल होने के कारण अनियंत्रित एक डंपर तीन वाहनों को टक्कर मारने के बाद टोल प्लाजा के पोल से टकरा गया। हादसे में कार सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कार से बाहर निकाल कर मोच्र्यूरी में भिजवा दिया। जबकि, डंपर चालक को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। आज प्रातः देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहा डंपर संख्या UK 18 CA 6636 लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास ब्रेक फैल होने के कारण अनियंत्रित होकर 3 वाहनों को क्षतिग्रस्त [more…]
दिवंगत पत्रकार मंजुल सिंह माजिला के परिवार को आर्थिक सहायता की संस्तुति
देहरादून। आज सूचना निदेशालय में महानिदेशक सूचना विभाग बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकार कल्याण कोष के कुल 11 प्रकरणों पर विचार किया गया तथा समिति द्वारा पात्र 06 प्रकरणों पर सर्वसम्मति से कुल ₹30 लाख की आर्थिक सहायता दिये जाने की संस्तुति प्रदान की गई। इन्हीं प्रकरणों के अन्तर्गत विगत माह में दिवंगत हुए पत्रकार स्व. मंजुल सिंह माजिला के परिवार को भी समिति द्वारा आर्थिक सहायता की संस्तुति प्रदान की गई है। महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि बैठक में [more…]
मुख्यमंत्री ने तीन लोगों, नौ संस्थानों और चार औद्योगिक प्रतिष्ठानों को SDG अचीवर्स अवॉर्ड से किया सम्मानित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में एस.डी.जी अचीवर्स अवॉर्ड समारोह में 3 व्यक्तियों, 09 संस्थानों और 04 औद्योगिक प्रतिष्ठानों को एसडीजी अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष के एसडीजी अचीवर्स अवॉर्ड से पुरस्कृत व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा की जा रही अभिनव पहलों की पुस्तक ‘अग्रगामी 2.0’ और एसडीजी इंडेक्स उत्तराखण्ड 2023-2024 का भी लोकार्पण किया। सीपीपीजीजी द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए जारी जनपदवार एसडीजी रैंकिंग में नैनीताल जनपद प्रथम स्थान, देहरादून दूसरे और उत्तरकाशी तीसरे स्थान पर रहे। तीनों जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी को भी मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित [more…]
टिहरी में कार खाई में गिरी, डाकपत्थर चौकी में तैनात दरोगा की मौत
नरेंद्रनगर। बगड़धार के पास एक अल्टो कार खाई में गिरी गई। हादसे में कार सवार की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त उत्तराखंड पुलिस के सब इंस्पेक्टर अरविंद डंगवाल के रुप में हुई। डंगवाल डकपत्थर चौकी में तैनात थे। एसडीआरएफ ने शव को खाई से निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया। आज पुलिस थाना नरेंद्रनगर ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी कि बगड़धार के पास एक अल्टो कार 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। एसडीआरएफ टीम रोप की सहायता [more…]
टिहरी में कार खाई में गिरी, कार सवार की मौत
नरेंद्रनगर। बगड़धार के पास एक अल्टो कार खाई में गिरी गई। हादसे में कार सवार की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने शव को खाई से निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया।आज पुलिस थाना नरेंद्रनगर ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी कि बगड़धार के पास एक अल्टो कार 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई।एसडीआरएफ टीम रोप की सहायता से 300 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त कार तक पहंुची। कार में एक व्यक्ति सवार था, जिसकी मौके पर ही [more…]
