Archives
उत्तराखण्ड में 18 STP प्लांट पर लगाए जाएंगे ऑनलाइन मॉनेटरिंग सिस्टम
देहरादून। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड में कुल 18 एसटीपी प्लांट (1 एम् एल डी क्षमता से ऊपर ) में ऑनलाइन मॉनेटरिंग सिस्टम अधिष्ठापित किये जा रहे हैं। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण एवं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड़ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार, सभी एसटीपी में ऑनलाइन मॉनेटरिंग सिस्टम अधिष्ठापित लगाया जाना अनिवार्य है । इस निर्देश के अनुपालन में, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन , जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सभी नए एसटीपी परियोजनाओं में ऑनलाइन मॉनेटरिंग सिस्टम को अधिष्ठापित करना अनिवार्य कर दिया है तथा पुराने एसटीपी में भी ऑनलाइन मॉनेटरिंग सिस्टम लगाने [more…]
उत्तराखंड सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर भीमताल और रामगढ़ में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन
भीमताल : उत्तराखंड सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को भीमताल और रामगढ़ ब्लॉक में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में जिला समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों ने भाग लिया और जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया।भीमताल ब्लॉक परिसर में आयोजित शिविर में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया। दिव्यांगजन को बैसाखी और एक व्हीलचेयर प्रदान की गई, जिससे वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकें। इसके अलावा, गरीब परिवारों की तीन लड़कियों को शादी अनुदान योजना के तहत ₹50,000 [more…]
नैनीताल में मशरूम उत्पादन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ
भोजन माताओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम भीमताल : प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना के तहत जनपद नैनीताल की भोजन माताओं के लिए मशरूम उत्पादन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को मधुबन अरविंदो आश्रम, तल्ला रामगढ़ में खंड शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी और उप शिक्षा अधिकारी हिमांशु बिष्ट के नेतृत्व में आरंभ किया गया।इस कार्यक्रम में नैनीताल जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आई 31 भोजन माताओं ने भाग लिया। यह पहल महानिदेशक झरना कमठान और अपर राज्य परियोजना निदेशक कुदीप गैरोला के मार्गदर्शन में शुरू की [more…]
लच्छीवाला टोल प्लाजा को अन्यत्र स्थान्तरित किया जाए
देहरादून। कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी देहरादून से मुलाकात कर लच्छीवाला टोल प्लाजा को अन्यत्र स्थान्तरित किये जाने की मांग की। जिलाधिकारी को सौंपे पत्र के माध्यम से देहरादून के लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हुए भीषण सड़क हादसे की ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा कि इस मानव जनित भीषण एवं दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों को असमय काल कल्वित होना पड़ा है। जहां इस हादसे के लिए तेज गति से चलने वाले खनन सामग्री से भरे डम्पर को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है वहीं कहीं न कहीं इसके लिए गलत तरीके से स्थापित टोल [more…]
बिना पंजीकरण संचालित मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
हरिद्वार। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग उत्तराखण्ड शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेंद्र सिंह द्वारा बिना पंजीकरण संचालित मदरसों की जांच हेतु राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, एच आर डी ए, समाज कल्याण विभाग की एक संयुक्त टीम गठित कर अवैध / अपंजीकृत मदरसों को सील करने की कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं, जिनके अनुपालन में आज प्रियंका रानी, तहसीलदार हरिद्वार, इष्सिता रावत, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी , मनोहर भंडारी थानाध्यक्ष सिडकुल, कमल मोहन भण्डारी थानाध्यक्ष रानीपुर खंड शिक्षा अधिकारी, बहादराबाद की संयुक्त टीम द्वारा नवोदयनगर सलेमपुर, रादूपुर गोविंदपुर में बिना पंजीकरण संचालित 5 मदरसों को [more…]
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की पुलिस महानिदेशक ने की समीक्षा
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने आज सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर पुलिस व्यवस्था की समीक्षा की। डीजीपी ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि कुंभ मेला के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर उसकी निरंतर समीक्षा करें, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित अनुभव प्राप्त हो। डीजीपी दीपम सेठ ने कहा उत्तराखण्ड पुलिस कुंभ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन के माध्यम से कुम्भ मेला 2027 को सुगम और सुरक्षित बनाएंगे। पुलिस बल [more…]
टीबी उन्मूलन में उत्तराखंड को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
दिल्ली/देहरादून। राज्य सरकार के सतत प्रयासों से उत्तराखंड ने टीबी उन्मूलन में बड़ी कामयाबी हासिल की है। भारत सरकार ने “टीबी मुक्त पंचायत पहल“ में समुदाय-आधारित प्रयासों के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य को पुरस्कृत किया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री, श्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा प्रदान किया गया। जिसे एनएचएम की मिशन निदेशक, स्वाति एस. भदौरिया ग्रहण किया। इस उपलब्धि पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने खुशी जाहिर करते हुये अधिकारियों की जमकर सराहना की, साथ ही उन्होंने जनसहयोग के लिये प्रदेश की आम [more…]
चारधाम यात्राः सब कुछ अनुकूल, हर स्तर पर तैयारी तेज
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दस दिन पहले शुरू हो रही यात्रा पीएम नरेंद्र मोदी के मुखवा-हर्षिल दौरे से बना है जबरदस्त माहौल देहरादून। उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के लिए हर स्तर पर तैयारी तेज हो गई है और उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखवा और हर्षिल आने के बाद से यात्रा के पक्ष में जबरदस्त माहौल बना है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार चार धाम यात्रा दस दिन पहले शुरू हो रही है। यानी कि इस बार यात्रा के लिए ज्यादा दिन उपलब्ध होंगे। यात्रियों के स्तर पर पंजीकरण के लिए दिखाए जा [more…]
SGRRU के छात्रों ने किया AIIMS ऋषिकेश का शैक्षिक भ्रमण
देहरादून। SGRR यूनिवर्सिटी, देहरादून के अर्थशास्त्र एवं अंग्रेजी विभाग के बी.ए. और एम.ए. के छात्रों ने शनिवार को ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ऋषिकेश का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरे का उद्देश्य छात्रों को स्वास्थ्य अर्थशास्त्र, चिकित्सा क्षेत्र की प्रशासनिक नीतियों और स्वास्थ्य संचार के महत्व को समझाना था। इस दौरान छात्रों ने सर्वप्रथम भारत की पहली हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस (HEMS), जो की “संजीवनी” परियोजना के अंतर्गत आता है, का हेलीकॉप्टर देखा। यह सर्विस उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के दुर्घटना पीड़ितों ओर मरीजों के लिए एक वरदान है। तत्पश्चात छात्रों ने AIIMS-ऋषिकेश के विभिन्न विभागों का दौरा [more…]
मुख्यमंत्री ने किया 40 करोड़ की 14 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
रूद्रपुर वेंडिंग जोन व हंस स्पोर्ट्स अकादमी का किया भी मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ मुख्यमंत्री का भव्य रोड शो में जनप्रतिनिधियों, जनता ने फूल वर्षा व पुष्प मालाओं से किया स्वागत रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को रुद्रपुर में आयोजित गल्ला मंडी से मेन बाजार होते हुए भव्य रोड शो के साथ कार्यक्रम स्थल गांधी पार्क पहुंचे। रोड शो में मुख्यमंत्री का रूद्रपुर की जनता, जनमानस, विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों ने पुष्प वर्षा, फूल मालाओं, पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गांधी पार्क रूद्रपुर में आयोजित सरकार के सेवा, सुशासन एवं विकास के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जन सेवा [more…]
