Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से मुख्यमंत्री धामी का जोरदार स्वागत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को श्री गुरु राम राय हैलीपैड, पथरी बाग पर पहुंचे। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से सीएम धामी का जोरदार स्वागत किया गया। एसजीआरआर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, डीन एवम् फैकल्टी सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवम् गुलाब देकर स्वागत एवम् अभिनंदन किया। गुरुवार को सीएम धामी ने जैसे ही नई दिल्ली से उड़ान भरी, एसजीआरआर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधिमण्डल उनके स्वागत को एसजीआरआर हैलीपैड पर पहुंच गया। दोपहर 1ः18 मिनट पर हैलीकाॅप्टर के हैलीपैड पर पहंुचते ही श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की कुलपति डाॅ (प्रो) कुमुद सकलानी व एसजीआरआर विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

निजी स्कूलों के रवैए के खिलाफ फिर उठी आवाज

बर्दाश्त नहीं होगी निजी स्कूलों की लूट खसौट: विकास नेगी देहरादून। फीस में अनाप शनाप बढ़ोत्तरी कर रहे निजी स्कूलों के विरोध में एक बार फिर आवाज उठने लगी है। बेलगाम फीस वृद्धि के विरोध में गुरुवार को अभिभावकों के जीएमएस रोड स्थित एक स्कूल के मुख्य द्वार पर आज धरना प्रदर्शन किया। उत्तरांखण्ड कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी को सरकार आंख मूंदे चुपचाप देख रही है। निजी स्कूलों ने यदि अपना रवैया नहीं बदला तो इनके खिलाफ जनांदोलन किया जाएगा। फीस वृद्धि पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नेगी ने कहा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रामनगर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोग हुए लाभान्वित

भीमताल : सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पखवाड़े के तहत बुधवार को रामनगर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।शिविर में समाज कल्याण, चिकित्सा, पशुपालन, बाल विकास, खाद्य एवं आपूर्ति, राजस्व, श्रम, ग्राम्य विकास, विद्युत, पेयजल, शिक्षा विभाग, एनआरएलएम और महिला समूहों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। इन विभागों ने अपनी योजनाओं की जानकारी देते हुए सैकड़ों लाभार्थियों को योजनाओं का [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

LUCC संचालकों के विरुद्ध लुक आउट सर्कुलर जारी करने के निर्देश

जांच में तेजी लाने और LUCC संचालकों के विरुद्ध सख्त वैधानिक करने के दिए निर्देश  ED और आयकर विभाग को भी भेजी जाएगी रिपोर्ट मनी ट्रेल के आधार पर अभियुक्तों के बैंक खातें करें फ्रीज तथा सम्पत्ति करें अटैच देहरादून। आज अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, वी0 मुरूगेशन, द्वारा समस्त जनपद प्रभारियों तथा परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षकों के साथ राज्य में Loni Urban Multi-State Credit & Thrift Co-operative Society (LUCC) के संचालकों के विरूद्ध पंजीकृत 07 अभियोगों में की गयी पुलिस कार्रवाई की वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान जांच में तेजी लाने, अभियुक्तों [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

ब्रेक फेल होने से हल्द्वानी आ रही बससड़क पर पलटी

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा भीमताल: पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही केएमओयू की बस बुधवार को वीर भट्टी के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस के वीर भट्टी के पास ब्रेक फेल हो जाने के कारण बस अनियंत्रित हो गई थी। लेकिन चालक शंकर नाथ की सूझबूझ और बहादुरी के कारण सभी यात्रियों की जान बच गई।बताया गया कि बस में कुल 30 यात्री सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को हल्द्वानी में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है। स्थानीय लोगों [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने अलचौना में जनता दरबार लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ,

अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के सफलतम तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर भीमताल ब्लॉक के ग्राम सभा अलचौना (नैयना) में जनता दरबार आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।जनता दरबार में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक कैड़ा ने जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रही [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने में जुटे बीकेटीसी के CEO विजय थपलियाल

देहरादून /गोपेश्वर/ रूद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा-2025 में यात्रियों के सुविधा हेतु व्यवस्थाओं को सुचारू किये जाने के लिए धामों के कपाट खुलने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यात्रा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया जा रहा है। वही पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की पहल तथा आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय एवं पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे के दिशा-निर्देश पर बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति द्वारा संचालित समस्त विश्राम गृहों/कार्यालय को सुव्यवस्थित किये जाने की कवायद शुरू हो गयी है। इसी क्रम में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी के नेतृत्व में समिति का दल श्री बदरीनाथ धाम पहुंचा एवं यात्रा पूर्व तैयारियों हेतु रूपरेखा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन 29 को अगस्त्यमुनि और 30 मार्च को जखोली में लगाएगा फ्री हैल्थ कैम्प

स्वास्थ्य शिविर में व्हील चेयर, वॉकिंग स्टिक, चश्मा एवं कान की मशीनों का भी होगा वितरण रुद्रप्रयाग। सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन के तत्वाधान में 29 एवं 30 मार्च 2025 को रुद्रप्रयाग जिले में निःशुल्क दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 29 मार्च दिन शनिवार को अगस्त्यमुनि खेल मैदान में, एवं 30 मार्च को विकास खंड परिसर, जखोली में आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर में नई दिल्ली का प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट ऑफ हार्ट लंग्स डिजीज एंड रिसर्च सेंटर (IHLD) एवं राज्य के सुपर-स्पेशलिस्ट तथा अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया जाएगा। मिलेंगी मल्टी-स्पेशिएलिटी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा: भीमताल और भवाली से शटल सेवा शुरू

भीमताल। उत्तराखंड के प्रसिद्ध कैंची धाम में बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के सुगम आवागमन के लिए 26 मार्च से शटल सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है।इस नई व्यवस्था के तहत, कैंची धाम आने वाले सभी पर्यटकों को अपने निजी वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा करना होगा, जिसके बाद वे शटल सेवा का उपयोग कर मंदिर तक पहुंच सकेंगे।नैनीताल पुलिस ने कैंची धाम की ओर जाने वाले वाहनों को व्यवस्थित करने के लिए विशेष पार्किंग स्थलों का चयन किया है।भीमताल [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

आयुक्त दीपक रावत ने किया नैनीताल में विकास कार्यों का निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

भीमताल : कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने मंगलवार को नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र का दौरा कर नैनीझील, माल रोड, ठंडी सड़क और नैना देवी मंदिर समेत विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने को कहा।आयुक्त ने तल्लीताल पहुंचकर नैनीझील के वर्तमान जल स्तर की जानकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों से ली। मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग संजय शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष कम बारिश होने से जल स्तर में गिरावट आई है। इस पर आयुक्त ने [more…]