Archives
नन्दा गौरा योजना के 40,504 लाभार्थियों के खातों में आए एक अरब 72 करोड़ 44 लाख रुपए
योजना से विगत 5 वर्ष में 2 लाख 84 हजार 559 लाभार्थियों को 9 अरब 68 करोड़ 64 लाख 51 हजार की धनराशि प्रदान की गई बालिका के जन्म और 12वीं पास करने पर दी जा रही है कुल 62 हजार की धनराशि देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से डीबीटी के माध्यम से नंदा गौरा योजना के 40 हजार 504 लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2024-25 में लाभान्वित 01 अरब 72 करोड़ 44 लाख 04 हजार रुपए की धनराशि का वितरण किया। इस योजना के माध्यम से विगत 05 वर्ष में 02 लाख 84 हजार [more…]
उत्तराखंड में कर्मचारियों की एक और बड़ी मांग पूरी
देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड द्वारा राज्य कार्मिकों को पदोन्नति में शिथिलीकरण का लाभ दिए जाने की नई नियमावली का शासनादेश जारी किए जाने पर राज्य सरकार एवं शासन के शीर्ष अधिकारियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया है । विदित है कि विगत 3 मार्च को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की इस अतिमहत्वपूर्ण मांग – राज्य कार्मिकों को पदोन्नति में शिथिलीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई थी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे एवं प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट के अनुसार पदोन्नति में शिथिलीकरण की इस नवीनतम नियमावली से राज्य कार्मिकों [more…]
एन मैरी स्कूल में हुआ नवागन्तुक नन्हे-मुन्नों का भव्य स्वागत
देहरादून। एन मैरी स्कूल द्वारा आज प्री-प्राइमरी कक्षा में प्रवेश लेने वाले नन्हे-मुन्नें बच्चों का भव्य स्वागत किया गया। स्कूल के सचिव व उत्तरांचल विश्वविद्यालय के अध्यक्ष जितेन्द्र जोशी इस अवसर पर मुख्य अतिथि थे जबकि स्कूल की चेयरपर्सन अनुराधा जोशी, स्कूल की निदेशक व उपाध्यक्ष उत्तरांचल विश्वविद्यालय अंकिता जोशी और उपकुलपति उत्तरांचल विश्वविद्यालय प्रो० राजेश बहुगुणा बतौर विशिष्ठ अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर एक आकर्षक और दिल को छू लेने वाले ओरिएंटेशन समारोह के साथ अपने परिवार में नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम बच्चों और अभिभावकों दोनों के लिए एक सुखद अनुभव था [more…]
आनंद बर्धन बने उत्तराखंड के मुख्य सचिव
Home/राजकाज/आनंद बर्धन बने उत्तराखंड के मुख्य सचिव देहरादून ।1992 बैच के आईएएस अधिकारी आनंद बर्धन उत्तराखंड के अगले मुख्य सचिव होंगे।
1232 नर्सिंग अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर में प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। प्रदेश में 1232 नये नर्सिंग अधिकारियों का नियुक्ति दी गई है। इस अवसर पर उन्होंने 26 करोड़ की लागत से बने दून मेडिकल कॉलेज के सभागार का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने सभी नर्सिंग अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अब सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जब पूरा विश्व इस [more…]
शिक्षा विभाग को मिले संस्कृत के एक दर्जन असिस्टेंट प्रोफेसर
देहरादून। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में संस्कृत के एक दर्जन असिस्टेंट प्रोफेसरों को प्रथम तैनाती दे दी गई है। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित इन शिक्षकों को दुर्गम एवं अति दुर्गम क्षेत्रों के महाविद्यालयों में भेजा गया है। जिससे राजकीय महाविद्यालयों में संस्कृत शिक्षकों की कमी दूर होगी और देववाणी संस्कृत को बढ़ावा मिलेगा। राजकीय महाविद्यालयों में ढ़ांचागत सुविधाओं के विकास के साथ-साथ शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में राज्य लोक सेवा आयोग से संस्कृत विषय में चयनित एक दर्जन सहायक प्राध्यापकों को प्रदेश के विभिन्न राजकीय [more…]
चारधाम यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा पर धामी सरकार का विशेष जोर
स्वास्थ्य सचिव ने लिखा सभी राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों को पत्र यात्रा से पूर्व स्वास्थ्य जांच, सतर्कता और चिकित्सकीय तैयारियों पर अपने राज्य में करें व्यापक प्रचार-प्रसार देहरादून। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को खुलेंगे, जिसके साथ यात्रा की विधिवत शुरुआत हो जाएगी। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई व बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे। इस बार राज्य सरकार ने तीर्थयात्रियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को पहले से बेहतर बनाने के लिए कई बडे़ कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार [more…]
शनिवार और रविवार को खुला रहेगा सचिवालय
देहरादून। वित्तीय वर्ष 2024-2025 समाप्त होने के दृष्टिगत् बजट सम्बन्धी कार्यों एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के निस्तारण के लिए शनिवार 29 मार्च और रविवार 30 मार्च 2025 को अन्य कार्य दिवसों की भाँति उत्तराखण्ड सचिवालय खुला रहेगा।
‘ देवा ओ देवा ‘ गीत से वैभव, अंजना ने यादगार बना दी एसडीबीआइटी की शाम
देहरादून। श्री देवभूमि इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के खेल मैदान में ‘ एसडीबीआइटी उत्सव 2025 ‘ में 2024 के इंडियन आइडल विजेता वैभव गुप्ता ने अपने गीतों की एक से बढ़कर एक लाइव परफॉर्मेंस देकर छात्रों के बीच जबरदस्त जोश भर दिया। पौंधा स्थित कॉलेज के चेयरमैन श्रीनिवास नौटियाल, निदेशक डॉ. शिवानंद पाटिल ने युवा दिलों की धड़कन, इंडियन आइडल टीवी शो के विजेताओं वैभव गुप्ता, अंजनी पद्मनाभन को सम्मानित किया। देवभूमि उत्तराखंड में दोनों प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर की यह पहली प्रस्तुति रही। अपने लोकप्रिय गाने ‘ देवा ओ देवा ‘ के साथ उन्होंने छात्रों के बीच शानदार शुरुआत की। इसके [more…]
