Archives
समग्र शिक्षा को केंद्र से मिली 144 करोड़ की धनराशि
देहरादून। भारत सरकार ने समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत उत्तराखंड को 144 करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दी है। यह पहला मौका है जब राज्य को एक ही वित्तीय वर्ष में लगातार चौथी क़िस्त मिली है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने इस उपलब्धि पर विभागीय अधिकारियों की जमकर सराहना की और उन्हें केंद्र से मिली वित्तीय मदद को समय से खर्च करने को कहा। विद्यालयी शिक्षा विभाग के मुताबिक प्रदेश को समग्र शिक्षा योजना के तहत केन्द्र सरकार द्वारा पहली बार चौथी की जारी की गई है। जिसके तहत केंद्र ने राज्य को 144 करोड़ की [more…]
अब सप्ताह में 4 दिन चलेगी टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस, किराया भी होगा कम
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से टनकपुर – दौराई एक्सप्रेस को नियमित ट्रेन का दर्जा देते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “यह एक ऐतिहासिक पल है। कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों को अब लंबी दूरी तक बेहतर ट्रेन सेवाओं का लाभ मिलेगा। इससे स्थानीय यात्रियों को सुविधा मिलेगी, पर्यटन को नया आयाम मिलेगा और माँ पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा सुगम होगी। इस पहल से राज्य की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा, क्योंकि स्थानीय उत्पादों को अधिक बाज़ार [more…]
उस्ताद अबीर हुसैन और पंडित मिथिलेश झा की जुगलबंदी से संगीतमय हुआ एसजीआरआरयू
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में स्पीक मेके द्वारा भारतीय शास्त्रीय श्रृंखला उत्तराखंड के तहत प्रसिद्ध सितार वादक उस्ताद अबीर हुसैन और तबला वादक पंडित मिथिलेश झा की जुगलबंदी पर आधारित संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्पीक मेके द्वारा विभिन्न भारतीय शास्त्रीय श्रृंखलाओं को संरक्षित और प्रचारित करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी श्रृंखला में शनिवार को श्री गुरु राम विश्वविद्यालय में संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम के आयोजकों को शुभकामनाएँ प्रेषित की। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ कुमुद सकलानी , [more…]
राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शहरों में बनाए जाएंगे देवभूमि सिल्वर जुबली पार्क
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के तीन साल पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को सर्वे स्टेडियम में लगाए गए बहुउद्देशीय शिविर का अवलोकन किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हाथीबड़कला से सर्वे स्टेडियम तक भव्य रोड शो किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य स्थापना वर्ष के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य के शहरों में देवभूमि सिल्वर जुबली पार्क का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने ग्राम्य विकास विभाग की स्वयं सहायता समूह को क्रेडिट कार्ड लिंकेज के चेक, लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट और कृषि यंत्र भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश [more…]
समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023 का रिजल्ट घोषित
Home/यूथ/समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023 का रिजल्ट घोषित यूथ कट ऑफ मार्क्स और सफल अभ्यर्थियों की सूची यहां देखें
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने चारधाम यात्रा ब्रासर आठ भाषाओं में किया प्रकाशित
देहरादून। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने देश -विदेश की आठ भाषाओं में यात्रा ब्रासर एवं कैलेंडर का प्रकाशन किया है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा की व्यापक तैयारियां चल रही है पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मार्गदर्शन तथा सचिव पर्यटन के दिशा-निर्देश पर चारधाम यात्रा के दृष्टिगत मंदिर समिति ने आठ भाषाओं ने इस यात्रा वर्ष ब्रासर का प्रकाशन किया है। ब्रासर हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, बंगाली मराठी, तेलगू, कन्नड़ ,मलयालम आदि भाषाओं में प्रकाशित किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड चार [more…]
नौ पर्वतीय जिलों में तैनात किये 84 बॉण्डधारी चिकित्सक
देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 84 नये एमबीबीएस चिकित्सक मिल गये हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से पास आउट इन बॉडधारी चिकित्सकों को प्रदेश के नौ पर्वतीय जनपदों में तैनाती दे दी गई है। जिसकी सूची मुख्य चिकित्साधिकारियों को सौंप दी गई है ताकि प्राथमिकता के आधार पर इन्हें दूरस्थ चिकित्सा इकाईयों में तैनात किया जा सके। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश के चिकित्सा इकाईयों में स्वास्थ्य सुविधाओं के अपग्रेडेशन के लिये राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों सहित विभिन्न [more…]
भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के लिए सभी विभागों अपने स्तर से प्रयास करेंः धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में 1064 हेल्पलाइन की बैठक के दौरान निर्देश दिये कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के लिए सभी विभागों द्वारा अपने स्तर से प्रयास किये जाएं। विभागों में जिन मामलों में अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, विभागों द्वारा इसके समाधान के लिए उचित कार्यवाही की जाए। एक ही स्थान पर लंबे समय से तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों का समय-समय पर ट्रांसफर किया जाए। 1064 हेल्पलाइन की प्रभावशीलता को नियमित बनाये रखने के लिए सभी विभाग विजिलेंस को सहयोग करें। सीएम हेल्पलाइन 1905 के साथ 1064 हेल्पलाइन की भी समीक्षा की जायेगी। [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने भागीरथ मोबाइल एप का किया शुभारंभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में जल संरक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने जल संरक्षण अभियान 2025 की थीम ‘‘धारा मेरा, नौला मेरा, गांव मेरा, प्रयास मेरा’’ पर आधारित भागीरथ मोबाइल एप का शुभारंभ और ब्रोशर का विमोचन किया। इस एप के माध्यम से लोग अपने क्षेत्र के क्रिटिकल और संकटग्रस्त जल स्त्रोतों की जानकारी साझा कर सकेंगे। एप के माध्यम से चिन्हित स्त्रोतों का सरकार द्वारा पुनर्जीवीकरण की दिशा में कार्य किये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के जल [more…]
