Archives
शिक्षा विभाग का निजी विद्यालयों की शिकायत को टील फ्री नम्बर जारी
देहरादून। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा निजी विद्यालयों से सम्बंधी विभिन्न शिकायतों के निस्तारण के लिये टोल फ्री नम्बर 1800 180 4275 जारी कर दिया गया है। अब इस नम्बर पर अभिभावक निजी विद्यालयों से सम्बंधित शिकायतें दर्ज कर सकेंगे। इसके अलावा शिक्षा विभाग से सम्बंधित सभी जानकारियां व सूचनाएं शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को आसानी से मिल सके, इसके लिये भी विभाग द्वारा नई अधिकारिक वेबसाइट लांच कर की गई। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में शिक्षा विभाग के टोल फ्री नम्बर 1800 180 4275 एवं विभागीय वेबसाइट schooleducation.uk.gov.in कर विधिवत [more…]
विधायक कैड़ा ने श्रमिकों को बांटी सामग्री, कोटला में श्रम विभाग का कैंप आयोजित
भीमताल : विधानसभा भीमताल के दूरस्थ इलाके कोटला में बुधवार को श्रम विभाग का कैंप आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को टूल किट, कंबल, छाते और सैनिटरी पैड सहित कई आवश्यक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक राम सिंह कैड़ा ने श्रमिकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। विधायक कैड़ा ने कहा कि पहले यहां के ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री लेने के लिए हजारों रुपये खर्च कर हल्द्वानी जाना [more…]
तहसील चौक के जाम से निजात दिलाएगी श्री दरबार साहिब की पार्किंग
देहरादून। तहसील चौक शहर के सबसे व्यस्ततम एवम् भीड़भाड़ वाले चौराहों में से एक है। इस चौक पर आए दिन जाम के झाम व गाड़ियों की लंम्बी कतारों को झेलना पड़ता है। तहसील चौक पर पार्किंग की सीमित व्यवस्था भी इसका बड़ा कारण है। लोग अपने दोपहिया एवम् चौपहिया वाहनों को सड़क किनारे यहां वहां खड़ा कर देते हैं। उचित पार्किंग न होने की वजह से बेतरतीब वाहन जाम की परेशानी को और बढ़ाने का काम कर रहे हैं। श्री गुरु राम राय दरबार साहिब इस समस्या से अब निजात दिलवाएगा। इस दिशा में श्री दरबार साहिब प्रबन्ध समिति ने [more…]
समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023 का रिजल्ट निरस्त
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023 का रिजल्ट निरस्त कर दिया हैं। आयोग ने 28 मार्च को इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया था। आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि रिजल्ट में कुछ तकनीकि त्रुटि के कारण रिजल्ट निरस्त किया गया है। आयोग द्वारा शीघ्र की संशोधित रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
कुट्टू के आटे की बिक्री पर धामी सरकार की सख्ती, बिना लाइसेंस नहीं बिकेगा, सील पैक में होगी बिक्री
आयुक्त डाॅ आर राजेश कुमार की खाद्य कारोबारियों को चेतावनी, खुले में कुट्टू का आटा बेचा तो होगी कार्रवाई, उपभोक्ताओं से अपील सील पैक आटा ही खरीदें देहरादून। नवरात्रि के दौरान व्रत उपवास में प्रमुखता से उपयोग किए जाने वाले कुट्टू के आटे की बिक्री को लेकर उत्तराखंड सरकार ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कुट्टू के आटे की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावटी व संदूषित आटे के कारण होने वाली बीमारियों की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त नियम लागू करने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य सचिव व खाद्य संरक्षा एवं औषधि [more…]
देहरादून और नैनीताल में विकास कार्यों के लिए 164.67 करोड़ मंजूर
देहरादून। केंद्र सरकार ने देहरादून और नैनीताल में विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्कीम फॉर स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल एक्सपेंडिचर के तहत 164.67 करोड़ मंजूर किए हैं। केंद्र सरकार की ओर से जिन विकास कार्यों के लिए बजट मंजूर किया गया है। उसमें मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के अधीन रामजीवाला (मियांवाला) में तालाब और पार्क निर्माण के लिए 828.27 लाख रुपए, डिफेंस कॉलोनी में गौरा देवी पार्क निर्माण के लिए 672.57 लाख रुपए, तहसील चौक पर मल्टीलेबल कार पार्किंग और ऑफिस स्पेश बिल्डिंग के लिए 13441.85 लाख रुपए, ऋषिकेश में मल्टीलेबल कार पार्किंग के लिए 12560.70 लाख [more…]
गढ़वाल विश्वविद्यालय का वार्षिकोत्सव 21 से 24 अप्रैल तक
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा सत्र 2024-25 के वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस वर्ष अंतर-संकाय एवं अंतर-महाविद्यालय सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का अयोजन 21 अप्रैल से 24 अप्रैल 2025 तक स्वामी मंथन प्रेक्षागृह चौरास परिसर में होगा। प्रत्येक वर्ष बिड़ला परिसर में आयोजित होने वाले ये कार्यक्रम इस बार परिसर में भवन निमार्ण के कारण परिसर में नहीं होगें। इस आयोजन के प्रथम चरण के अंतर्गत अंतर-संकाय कार्यक्रम 21 और 22 अप्रैल, 2025 को संपन्न होंगे तथा द्वितीय चरण में अंतर-महाविद्यालय टीमों के बीच की प्रतियोगिताएं 23 और 24 [more…]
मोरी में सड़क हादसे में बच्चे समेत दो लोगों की मौत
मोरी। नेटवाड़-पुजेली-खनियशयणी मोटर मार्ग पर नैटवाड गांव के पास आज शाम 05ः30 बजे एक यूटिलिटी UK-04CB-0265 अनियंत्रित होकर रोड हैड पर ही गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की घटना स्थाल पर ही मृत्य हो गई। जबकि, एक बच्चे की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी मे मृत्यु हुई। हादसे में 20 व्यक्ति घायल हुए हैं। पांच गम्भीर घायलों को हायर सेन्टर दून अस्पताल रेफर किया गया। घायल व्यक्तियों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों से मोरी लाया गया है।
कर्मचारियों ने प्रदेशभर में एकीकृत पेंशन योजना की प्रतियां जलाई
देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखण्ड के आह्वान पर एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) का विरोध किए जाने हेतु घोषित कार्यक्रम का पूरे प्रदेश में जबरदस्त असर देखने को मिला। प्रदेश के दोनों मंडलों में परिषद से सम्बद्ध घटक संघों, जिला कार्यकारिणियों एवं मण्डल कार्यकारिणियों के पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्रदेश के समस्त एनपीएस पीड़ित कार्मिकों ने नवीन अंगीकृत एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) की प्रतियों का सामूहिक दहन किया गया एवं संकल्प लिया गया कि पुरानी पेंशन योजना की प्राप्ति तक यह आन्दोलन अनवरत जारी रहेगा । परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पाण्डे एवं संरक्षक चौधरी ओमवीर सिंह ने उक्त कार्य़क्रम [more…]
सहकारिता विभाग को मिले छह सहायक निबंधक
देहरादून। सूबे के सहकारिता विभाग को छह सहायक निबन्धक मिल गये हैं। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित इन अधिकारियों को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में प्रथम तैनाती दी गई है। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नव नियुक्त सहायक निबन्धकों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नये अधिकारियों के आने से विभागीय कार्यों में जहां तेजी आयेगी वहीं प्रशासनिक कार्यों में भी सुधार होगा, साथ ही सहकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सकेगा। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में सहकारिता को नये आयाम देने के लिये राज्य सरकार [more…]
