Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कैंसर संस्थान सहित पांच मेडिकल कॉलेजों को मिले नर्सिंग अधिकारी

देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित 1238 नर्सिंग अधिकारियों को तैनाती स्थल आंवटित कर दिये गये हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने इसकी सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। नवनियुक्ति नर्सिंग अधिकारियों को संबंधित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे, इसके साथ ही अभ्यर्थियों को संस्थान में योगदान देना होगा। सूबे के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आज उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित 1238 नर्सिंग अधिकारियों नियुक्ति संस्थान आवंटित कर दिये हैं। जिसकी सूची विभाग ने अपनी आधिकारिक ववेबसाइट medicaleducation.uk.gov.in पर अपलोड कर जारी कर दी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

PCS बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर

देहरादून। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग को उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा, 2025 के अन्तर्गत विभिन्न विभागों में रिक्त 122 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन हेतु अधियाचन प्राप्त हुये है। आयोग शीघ्र ही इसका विज्ञापन प्रकाशित करेगा। परीक्षा 29 जून, 2025 को आयोजित की जायेगी।  

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षा मंत्री ने नैनीताल जिले को दी 846.87 लाख रुपये की सौगात

भीमताल : उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुरुवार को हल्दूचौड़ स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में 846.87 लाख रुपये की योजनाओं की सौगात दी।इस अवसर पर मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि सरकार प्रदेश के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में क्लस्टर विद्यालयों की स्थापना और उनमें आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेसहारा, निर्धन और [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आपदा प्रबंधन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के प्रयोग को बढ़ावा दें: जोशी

देहरादून। स्टेट इंस्टीट्यूट फार एंपावरिंग एंड ट्रांसफार्मिंग उत्तराखंड (सेतु) के माननीय उपाध्यक्ष राज शेखर जोशी ने गुरुवार को सचिवालय में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग, उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र तथा यू-प्रिपेयर परियोजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों तथा योजनाओं पर चर्चा की और आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड विभिन्न आपदाओं को लेकर संवेदनशील राज्य है, ऐसे में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों का समावेश किया जाना आवश्यक है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अधिक से अधिक प्रयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मौसम का पूर्वानुमान जितना [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

राज्य भर में कुट्टू आटे पर निगरानी अभियान जारी, खुले में कुट्टू के आटे की ब्रिकी पर लगा अंकुश

आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता:  डाॅ आर राजेश कुमार देहरादून। नवरात्रि के अवसर पर उपवास रखने वाले श्रद्धालु कुट्टू के आटे का अधिक उपयोग करते हैं। इस दौरान दूषित और मिलावटी कुट्टू के आटे के सेवन से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पडने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने राज्यभर में कुट्टू के आटे की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी अभियान शुरू किया हुआ है। आयुक्त डाॅ आर राजेश [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मातावाला बाग में धरना-प्रदर्शन, नारेबाजी पर कोर्ट ने लगाई रोक

 मातावाला बाग श्री दरबार साहिब का था, है और रहेगा वरिष्ठ नागरिकों के लिए मातावाला बाग में सैर पर कोई रोक नहीं, केवल अनुमति पत्र बनवाना होगा देहरादून। श्री गुरु राम राय जी अखाड़ा मातावाला बाग अन्तर्राष्ट्रीय कोच और द्रोणाचार्य लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्डी पवन शर्मा को श्री दरबार साहिब प्रबन्धन एवम् शहर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भावभरी विदाई दी गई। उधर, मातावाला बाग में असामाजिक तत्वों के जबरन प्रवेश व अनैतिक गतिविधियों को देखते हुए कोर्ट ने निषेधाज्ञा लागू कर दी है। काबिलेगौर है कि श्री गुरु राम राय जी कुश्ती अखाड़ा मातवाला बाग का संचालन दरबार श्री गुरु राम [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

चमोली के जिला आबकारी अधिकारी त्रिपाठी आयुक्त कार्यालय में अटैच

देहरादून। चमोली के जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से कार्यालय आबकारी आयुक्त, उत्तराखंड से संबद्ध कर दिया गया है। उनका जार्च चमोली जिले में कार्यरत वरिष्ठतम आबकारी निरीक्षक को सौंपा गया है।  

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शहरी विकास एवं सिंचाई विभाग के साथ बैठक की

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शहरी विकास विभाग को राज्यभर में मलिन बस्तियों में निवासरत जरूरतमंदों के पुर्नवास हेतु चरणबद्ध कार्ययोजना पर प्रभावी पहल के निर्देश दिए हैं। सीएस ने पहले चरण में  शहरी विकास विभाग एवं नगर निगम को देहरादून की मलिन बस्तियों के पुनर्वास के ठोस एवं प्रभावी वर्किंग प्लान पर तत्काल कार्य करने की हिदायत दी है। इसके साथ ही मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन ने सिंचाई विभाग को रिस्पना एवं बिंदाल नदियों के पुनर्जीवीकरण की स्थिति पर अपडेट देने के साथ वर्किंग प्लान पर तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन  आज [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

30 सालों की आवश्यकताओं को ध्यान में रख जलापूर्ति की कार्य योजना बनाएं: मुख्यमंत्री

देहरादून। आगामी 30 साल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राज्य में जलापूर्ति के लिए कार्ययोजना बनाई जाए। वर्षा जल संरक्षण और भू जल स्तर को बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाये जाएं। जल स्रोतों, नदियों और जल धाराओं के पुनर्जीवीकरण के लिए जन सहयोग लिया जाए और इस क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के सुझाव लेकर उनको आगे की कार्ययोजनाओं में शामिल किया जाए। पेयजल, जल संचय और जल संरक्षण के लिए आगामी 10 सालों और आगामी 30 सालों की आवश्यकताओं के हिसाब से अलग-अलग ठोस प्लान बनाया जाए। राज्य की अंतिम सीमा तक गंगा का जल पूर्ण [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

श्रमिकों का हित सरकार की शीर्ष प्राथमिकता: धामी

देहरादून। राज्य के श्रमिकों का हित सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। जिन उद्देश्यों को पूरा करने के लिए उत्तराखण्ड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड का गठन किया गया है, उनको पूरा करने  के लिए स्पष्ट योजना के तहत कार्य किये जाएं। योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए उनको एक छत के नीचे लाया जाए, जिससे सभी पात्रों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। श्रमिकों को प्रदान की जा रही योजनाओं का उन्हें समुचित लाभ मिले। राज्य के श्रमिकों को पहले प्राथमिकता में रखा जाए। ये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड असंगठित कर्मकार सामाजिक [more…]