Archives
सातताल में बर्ड वॉचिंग पर रोक की अफवाह से बर्ड गाइडों में रोष, वन विभाग को सौंपा ज्ञापन
भीमताल: सातताल और उसके आसपास के क्षेत्रों में बर्ड वॉचिंग पर पूर्ण प्रतिबंध की अफवाह फैलने के बाद स्थानीय बर्ड गाइडों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। इस खबर के फैलते ही देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सातताल बर्ड गाइड यूनियन ने उप वन प्रभागीय अधिकारी ममता चंद को ज्ञापन सौंपकर बर्ड वॉचिंग गतिविधियों को पूर्व की भांति सुचारू रूप से संचालित रखने की मांग की।यूनियन ने ज्ञापन में कहा कि सातताल क्षेत्र पिछले 25 वर्षों से देश-विदेश के [more…]
रिश्वतखोर कानूनगो 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
हल्द्वानी। सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी ने पिथौरागढ़ जिले की डीडीहाट तहसील में तैनात क कानूनगो को 40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सतर्कता अधिष्ठान को एक शिकायतकर्ता द्वारा टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दी गई थी, जिसमें बताया गया कि कानूनगो ने डीडीहाट तहसील वार्ड में बन रहे मकान का कार्य भूमि की नाप न होने के कारण रुकवा दिया है। इसके साथ ही, तोक छन्पट्टा क्षेत्र में प्रस्तावित भवन निर्माण से पहले भूमि की नाप के एवज में 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी गई। बातचीत के बाद आरोपी कानूनगो 40,000 रुपये में तैयार हो [more…]
उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने गठित की प्रदेश स्तरीय समन्वय एवं अनुशासन समिति
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में लगातार नए कदम उठा रहा है। इसी क्रम में आज प्रदेश स्तरीय समन्वय एवं अनुशासन समिति का गठन किया गया है। यह समिति संगठन के भीतर अनुशासन, पारदर्शिता और समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्य करेगी, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी, उत्तरदायी एवं गतिशील हो सके। समिति में नामित सदस्यगण अंशु सक्सेना, घनश्याम फुलेरा, अंकित रस्तोगी,शरद चंद्र शाह, वीरेंद्र सिंह,अविनाश मानी, आशीष भारद्वाज,प्रकाश जोशी, नरेश गांधी,राजकुमारी पंवार सहित अन्य सक्रिय पदाधिकारी यह समिति विभागीय संवाद को सशक्त करने, संगठनात्मक गतिविधियों में अनुशासन बनाए रखने और सभी स्तरों पर बेहतर [more…]
मुख्यमंत्री ने राज्य की कई विकास योजनाओं की दी स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर जनपद चम्पावत में पूर्णागिरी मेले के सम्पूर्ण क्षेत्र में भीड प्रबन्धन व आपदा प्रबन्धन की दृष्टि से ढूलीगाड में स्मार्ट कंट्रोल रूम व सीसीटीवी निगरानी तंत्र स्थापित किये जाने, पूर्णागिरी मेला हेतु सेलागाड में बहुउद्ेश्यीय प्रशासनिक भवन निर्माण, पूर्णागिरी क्षेत्र में लाढीगाड (श्री पूर्णागिरी) पम्पिंग पेयजल योजना के निर्माण, पूर्णागिरी क्षेत्र में ठूलीगाड़/बाबलीगाड़ पम्पिग योजना के निर्माण, किरोडा पुल के अपस्ट्रीम से लेकर डाउनस्ट्रीम में पूर्णागिरी मार्ग के कॉजवे तक किरोडा नाले में वन विभाग के साथ सर्वे करते हुए चौनेलाइजेशन एवं बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य लगभग 03 किमी का कार्य किये जाने तथा [more…]
चारधाम यात्रा 2025 : 12 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने कराया आनलाइन रजिस्ट्रेशन
यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की बैठक 5 अप्रैल को ऋषिकेश में ऋषिकेश ।चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियों की समीक्षा हेतु चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन की बैठक कल 5 अप्रैल दिन 12 बजे से यात्रा प्रशासन एवं नियंत्रण संगठन यात्रा ट्रांजिट कैंप सभागार निकट रोडवेज बस स्टैंड ऋषिकेश में शुरू होगी प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वृहत्त स्तर पर चारधाम यात्रा तैयारियों के निर्देश दिये है वहीं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया है कि इस बार अभी तक 12 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने चारों धामों के लिए आनलाइन पंजीकरण कर लिया है। चारधाम यात्रा [more…]
चार आईएएस अधिकारियों को चार धामों की जिम्मेदारी
बीकेटीसी तथा श्री केदारसभा ने सचिव को यात्रा व्यवस्थाओं के बावत अवगत कराया। श्री केदारनाथ धाम के शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में दर्शन किये देहरादून/ उखीमठ/ उत्तरकाशी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उत्तराखंड चारधाम यात्रा तैयारियों में जुटी हुई है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले तैयारियों पूरी की जा रही है।तीर्थयात्रियों को धामों में सरल सुगम दर्शन प्राथमिकता है तो तीर्थयात्रियों को मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी न रहे इसके लिए लागातार धरातल पर कार्य हो रहे है। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 [more…]
बीकेटीसी की हैलीकॉप्टर शटल सेवा और चार्टर हैली प्रतिनिधियों से बैठक
देहरादून ।श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति तथा बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ में सेवाप्रदाता हैली शटल सेवा/ चार्टर हैली कंपनियों के प्रतिनिधियों की आज केनाल रोड कार्यालय सभागार देहरादून में आयोजित बैठक में श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों को सरल सुगम दर्शन व्यवस्था बनाये जाने पर चर्चा हुई।इस बात पर आम सहमति रही कि सभी तीर्थयात्रियों को धामों में सुगमतापूर्वक दर्शन हों । बैठक में शटल एवं चार्टर के माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं हेतु दर्शन व्यवस्था,शटल एवं चार्टर के माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं को दी जाने वाली प्राथमिक,शटल एवं चार्टर के माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं का [more…]
उत्तराखण्ड ड्रग विभाग में हुई 18 नए औषधि निरीक्षकों की नियुक्ति, तैनाती आदेश जारी
राज्य की फार्मास्यूटिकल सप्लाई चेन की मॉनिटरिंग मजबूत होगी, औषधि नियंत्रण व्यवस्था होगी और अधिक प्रभावी : डॉ आर राजेश कुमार देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य में औषधि निरीक्षक ग्रेड-2 के 18 नए पदों पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी नव-नियुक्त औषधि निरीक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए जनहित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की अपील की। स्वास्थ्य सचिव एवं खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन, उत्तराखंड के प्रमुख डॉ. आर. राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नियुक्तियां चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा [more…]
हल्द्वानी या रुद्रपुर में मिले प्रधानमंत्री राहत कोष की सुविधा: सांसद अजय भट्ट
भीमताल : उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के लोगों को प्रधानमंत्री राहत कोष से चिकित्सा सहायता दिलाने के लिए सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में अहम मुद्दा उठाया है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि हल्द्वानी या रुद्रपुर में किसी अस्पताल को इस योजना में शामिल किया जाए, ताकि कुमाऊं क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए देहरादून न जाना पड़े।सांसद अजय भट्ट ने शून्यकाल में प्रश्न उठाते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश में सिर्फ देहरादून स्थित अस्पताल ही प्रधानमंत्री राहत कोष से सहायता प्राप्त करने के लिए अधिसूचित है। ऐसे [more…]
विकास के साथ विरासत का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : सीएम
हरिद्वार। प्रदेश के विभिन्न स्थानों का जन भावना के अनुरूप नाम परिवर्तन करने पर विधायक प्रदीप बत्रा तथा पूर्व विधायक यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हरिद्वार के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनमानस ने मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने गुलामी की मानसिकता के प्रतीक में बदलाव भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप किया है। लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विगत तीन वर्षों में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि विभिन्न [more…]
