Archives
चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर ग्राउंड ज़ीरो पर व्यवस्थाओं की जांच में जुटे अधिकारी
पीपलकोटी में बाढ़ सुरक्षा योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण, योजनाएं बताई गईं क्षेत्र के लिए उपयोगी चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारधाम यात्रा 2025 की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के सचिव एवं बद्रीनाथ धाम के नोडल अधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार, चमोली में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में उन्होंने कमेड़ा से बद्रीनाथ तक सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया है। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे 25 [more…]
उत्तरकाशी का मथोली गांव बना महिला सशक्तिकरण की मिसाल
‘ब्वारी गांव’ के रूप में चर्चित हो रहा है चिन्यालीसौङ ब्लॉक का मथोली गांव उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जनपद में पयर्टकों का रुख आमतौर पर हर्षिल वैली या मोरी- सांकरी की तरफ ही होता है। ऐसे में चिन्यालीसौढ़ ब्लॉक के मथोली गांव की महिलाओं ने अपने आतिथ्य सत्कार और कौशल से गांव को पयर्टकों के लिए नया ठिकाना बना दिया है। यहां होम स्टे संचालन से लेकर विलेज टूर तक महिलाएं ही संचालित करवा रही हैं। मथोली को पहाड़ के आम गांव से पयर्टक गांव के रूप में बदलने का श्रेय जाता है गांव के युवक प्रदीप पंवार को। प्रदीप पंवार को [more…]
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 213 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना के लिए किया भूमि पूजन
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कंजाबाग तिराहे, खटीमा में स्थापित किए जा रहे 213 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। जो हर नागरिक को देशभक्ति की भावना से प्रेरित करता है। आने वाले समय में यह ध्वज पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, सांसद अजय भट्ट, लेo जनरल संदीप जैन, मेयर रुद्रपुर विकास शर्मा, काशीपुर दीपक बाली, हल्द्वानी गजराज बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री डां अनिल कपूर डब्बू, विनय रुहेला, विधायक शिव अरोड़ा, त्रिलोक [more…]
एलटी शिक्षकों की अंतरमण्डलीय तबादला सूची जारी
देहरादून। शिक्षा विभाग ने एलटी शिक्षकों की अंतरमण्डलीय तबादला सूची जारी कर दी है। मंडल/संवर्ग परिवर्तन के फलस्वरुप स्थानांतरति शिक्षक/शिक्षिकाएं स्थानांतरण के बाद कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अपने नवीन संवर्ग/मण्डल में कनिष्ठ माने जाएंगे। Tags Inter-zonal LT teachers released transfer list
उत्तराखंड में समूह ग के 416 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति जारी
देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ग सीधी भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों के अन्तर्गत स्नातक स्तरीय अर्हता से संबंधित 416 रिक्त पदों पर चयन के लिए विज्ञप्ति जारी की है। विज्ञापन प्रकाशन की तिथिः 09 अप्रैल, 2025ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि: 15 अप्रैल, 2025ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथिः 15 मई, 2025ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथिः 18 मई से 20 मई, 2025 तकलिखित परीक्षा की अनन्तिम तिथिः 27 जुलाई, 2025
भीमताल में हुआ 87 यूनिट रक्तदान
भीमताल । भीमताल के रामलीला मैदान मल्लीताल में मंगलवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। रक्तदान शिविर में हल्द्वानी से आई श्री बालकृष्ण देवकी जोशी चेरिटेबल ब्लड बैंक की टीम ने 87 यूनिट रक्तदान इकट्ठा किया। क्षेत्र के लोगों और छात्र-छात्राओं की ओर से रक्तदान किया गया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र दिए गए। शिविर में डॉ. आशीष बिष्ट, सभासद नीरज रैकुनी, उमेश पाठक, शरद पांडे, राहुल खोलिया, संजय गोस्वामी, दीपू मेहरा, हेमंत रावत शामिल रहे।
सरकारी योजना का लाभ लेकर महेन्द्र बने मिसाल, अब 10 लोगों को दे रहे रोजगार
एमबीए के बाद शुरू किया चाय पैकिंग व्यवसाय, ‘गोल्डन चाय’ की बढ़ रही मांग भीमताल : कहते हैं अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो रास्ते खुद-ब-खुद बनते चले जाते हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है हल्द्वानी के फूलचौड़, देवलचौड़ निवासी महेन्द्र ने। उच्च शिक्षा के बाद बैंकिंग क्षेत्र में चार साल तक नौकरी करने के बाद महेन्द्र ने स्वरोजगार की राह चुनी और आज वह न केवल खुद आत्मनिर्भर हैं, बल्कि 10 अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं।महेंद्र ने एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की पढ़ाई के बाद बैंकिंग सेक्टर [more…]
पर्यटन सीजन को लेकर प्रशासन अलर्ट, टैक्सी चालकों को सख्त निर्देश
सत्यापन तय तिथियों पर अनिवार्य, उल्लंघन पर परमिट निरस्त करने की चेतावनी भीमताल : आगामी पर्यटन सीजन, वीकेंड, त्योहार और विशेष अवसरों पर नैनीताल में यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सभागार में टैक्सी यूनियन और वाहन स्वामियों/चालकों के साथ बैठक आयोजित की गई। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने बैठक में स्पष्ट किया कि नगर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी टैक्सी, मैक्सी, ई-रिक्शा, रेंटल बाइक और अन्य सवारी वाहनों का [more…]
हाथ से उखड़ने लगा डामर, विधायक कैड़ा ने जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान कहा— एक साल भी नहीं टिकेगा ऐसा कार्य भीमताल : स्युड़ा से कौन्ता-हरीशताल मोटर मार्ग पर चल रहे डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा द्वारा स्थलीय निरीक्षण के दौरान नयी बनी सड़क हाथ लगाते ही उखड़ने लगी। इस पर विधायक ने गहरी नाराजगी जताते हुए विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।विधायक कैड़ा ने कहा कि यदि इसी तरह कार्य हुआ तो एक साल के भीतर ही सड़क खराब हो जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार जनता के पैसे का दुरुपयोग [more…]
CS आनंद बर्द्धन ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से मुलाकात, उत्तराखण्ड में रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने पर चर्चा
नई दिल्ली। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार से मुलाकात कर उत्तराखण्ड में रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने, नई रेल परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन तथा पूर्ववर्ती प्रस्तावों की प्रगति के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की। मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्य सचिव ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को अवगत कराया कि राज्य में कुल पांच रेल परियोजनाएं हैं जिनमें तीन प्रस्तावित एवं ऋषिकेश-कर्णप्रयाग सहित दो परियोजनाएं वर्तमान में संचालित की जा रही हैं। [more…]
