Archives
“भारत की जनगणना-2027” में नई पहल: अब घर बैठे करें ‘स्व-गणना’, कमिश्नर दीपक रावत की अपील
भीमताल। “भारत की जनगणना-2027” में इस बार नागरिकों को एक नई सुविधा ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) के रूप में दी गई है। कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव Deepak Rawat ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) में नागरिक अब स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं।आयुक्त ने जानकारी दी कि स्व-गणना पोर्टल 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक ही उपलब्ध रहेगा। इसके बाद 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक प्रगणक (Enumerators) घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे।उन्होंने बताया कि यह जनगणना के इतिहास में [more…]
हल्द्वानी में बड़ौदा आरसेटी का 35 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, 35 महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का प्रशिक्षण
भीमताल। बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी, हल्द्वानी (नैनीताल) द्वारा 8 अप्रैल से प्रारंभ 35 दिवसीय “जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर (लघु उद्यमी)” प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन शुक्रवार को कुंवरपुर, गौलापार स्थित आरसेटी परिसर में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रविन्द्र सिंह रैना, महाप्रबंधक, नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड सहित दीपक चंद्र भट्ट, वरिष्ठ प्रबंधक, पवन सिंह मेहरा (सफल उद्यमी), आरसेटी निदेशक अतुल कुमार पाण्डेय, दीपक जोशी (मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना), प्रशिक्षक नरेन्द्र सिंह पिलख्वाल, एफएलसी काउंसलर सुरेश कुमार बिष्ट एवं मास्टर ट्रेनर रविता पाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस प्रशिक्षण में [more…]
मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल दौरा कल, भीमताल में ‘स्पेक्ट्रम 2026’ में करेंगे शिरकत
भीमताल, 10 अप्रैल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार 11 अप्रैल को जनपद नैनीताल के भ्रमण पर रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार उनके दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:40 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 12:45 बजे विकास भवन खेल मैदान हेलीपैड, भीमताल पहुंचेंगे। इसके बाद वे अपराह्न 1:00 बजे से 2:30 बजे तक बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज, भीमताल में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम ‘स्पेक्ट्रम 2026’ में प्रतिभाग करेंगे।कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 3:15 बजे भीमताल से प्रस्थान कर [more…]
भीमताल में ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का होगा भव्य आगाज़, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
भीमताल। बिरला संस्थान, भीमताल में आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का उद्घाटन शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।कार्यक्रम से एक दिन पूर्व जिला स्तरीय अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक ने आयोजन स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।इस दौरान संस्थान के निदेशक प्रो. बी. के. सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. हेम चंद्र [more…]
विद्यालय वार्षिक उत्सव में गूंजा शिक्षा का संदेश, नौलिया परिवार के योगदान को मिला सम्मान
भीमताल। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैडागांव, ग्राम पंचायत कुकना में आज वार्षिक दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि मदन सिंह नौलिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।समारोह के दौरान विद्यालय के विकास में नौलिया परिवार के ऐतिहासिक योगदान को विशेष रूप से याद किया गया। बताया गया कि मदन सिंह नौलिया के दादाजी स्वर्गीय रूद्र सिंह नौलिया ने कई वर्षों तक भवन विहीन विद्यालय को अपने घर में संचालित करवाकर शिक्षा की अलख जगाई। इसके पश्चात उनके पुत्र ध्यान सिंह नौलिया द्वारा जूनियर विद्यालय की भवन व्यवस्था [more…]
भीमताल में रोडवेज स्टेशन के लिए जमीन की तलाश तेज, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
भीमताल। शहर में लंबे समय से उठ रही रोडवेज स्टेशन की मांग अब धरातल पर उतरती नजर आ रही है। प्रशासन ने इस दिशा में पहल करते हुए संभावित भूमि की तलाश शुरू कर दी है।शुक्रवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर परिवहन एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने भीमताल क्षेत्र में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मत्स्य विभाग के समीप स्थित भूमि को संभावित स्थान के रूप में देखा गया। संबंधित भूमि के हस्तांतरण को लेकर परिवहन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन [more…]
भीमताल के दूरस्थ क्षेत्रों में गैस संकट गहराया, दो माह से आपूर्ति ठप; कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने उठाए सवाल
भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के दूरस्थ क्षेत्रों में पिछले लगभग दो महीनों से गैस आपूर्ति बाधित रहने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए सरकार और संबंधित विभागों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि विशेष रूप से धारी ब्लॉक के पदमपुरी से लेकर दुदुली तक बीते दो महीनों से गैस की गाड़ी नहीं पहुंची है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। होटल और ढाबा संचालकों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है, वहीं ग्रामीणों की [more…]
नैनीताल बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ, सांसद अजय भट्ट ने 5 लाख देने की घोषणा
भीमताल। नैनीताल जिला बार एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अजय भट्ट उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. नारायण सिंह जंतवाल एवं डॉ. सरस्वती खेतवाल मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद जिला जज एवं संरक्षक प्रशांत जोशी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट, सचिव संजय सुयाल, उपाध्यक्ष कमल चिलवाल, संयुक्त सचिव नीरज गोस्वामी तथा कार्यकारिणी सदस्य तारा आर्या, [more…]
गढ़वाल विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति की बैठक में शैक्षणिक कैलेंडर को स्वीकृति
श्रीनगर( गढ़वाल) l हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति सत्र 2026-27 की बैठक चौरास परिसर स्थित शैक्षणिक क्रियाकलाप केंद्र में कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कैलेंडर को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया CUET के माध्यम से संचालित होगी, जबकि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों हेतु विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (UET) आयोजित की जाएगी, जिसकी प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होगी। साथ ही पीएचडी प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया भी जल्द शुरू करने पर सहमति बनी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत आगामी सत्र में उन विषयों में [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के 100 करोड़ से अधिक बकाया का भुगतान जल्द: खजान दास
मंत्री ने दिया भरोसा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सहयोग की सराहना, सरकार ने हरसंभव मदद का दिया आश्वासन श्री दरबार साहिब द्वारा राजपुर स्थित माँ अम्बिका देवी मंदिर के भव्य जीर्णोद्धार कार्य की खुलकर सराहना की श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद, शिष्टाचार भेंट की देहरादून। राज्य सरकार जल्द ही विभिन्न अनुबंधित स्वास्थ्य योजनाओं की 100 करोड़ रुपये से अधिक की बकाया राशि का भुगतान श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को करेगी। समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने श्री दरबार साहिब में दर्शन के दौरान कहा कि जहां अन्य अस्पतालों ने [more…]
