Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के बच्चे जापान में विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाएंगे प्रतिभा

15 से 21 तक जापान में सात बच्चे करेंगे प्रतिभाग भीमताल । जापान में 15 से 21 जून तक होने वाली अंतरराष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड के सात छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद सभी बच्चों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड से निहारिका आर्या, विकास सिंह, आरिश खान, कौशतुभ श्रीयम दुबे, मयंक राणा, कामिनी देवी और स्वीटी शामिल हैं। साथ ही भीमताल के दूरस्थ सूर्यागांव की छात्रा निहारिका आर्या भी राष्ट्रीय स्तर में प्रतिभाग करने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर में प्रतिभाग करेगी। [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सुन्दरखाल में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी सीज

दो लाख का जुर्माना प्रस्तावित भीमताल : तहसील धारी के ग्राम सुन्दरखाल में अवैध खनन की सूचना पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन को मौके से सीज कर दो लाख का अर्थदंड प्रस्तावित किया है। गुरुवार को उपजिलाधिकारी धारी के. एन. गोस्वामी को ग्राम सुन्दरखाल के तोक श्रीचंद टापू में अवैध उत्खनन की शिकायत प्राप्त हुई थी। निर्देशों के क्रम में तहसीलदार धारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां जेसीबी से भूमि का अवैध समतलीकरण और खनन कार्य होता पाया गया। यह कार्य सुधा गर्ग पत्नी अनिल गर्ग, निवासी गाजियाबाद [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्वच्छता कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आयोग की समीक्षा बैठक

लापरवाह अधिकारियों को फटकार भीमताल : उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने गुरुवार को हल्द्वानी नगर निगम सभागार में नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ स्वच्छता कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और पुनर्वास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए उपाध्यक्ष ने एसडीएम हल्द्वानी को ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, स्वच्छता कर्मचारियों के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कसियालेख से चौखुटा-परबड़ा मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य का विधायक कैड़ा ने किया निरीक्षण

अधिकारियों को दिए गुणवत्ता के निर्देश भीमताल : लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े कसियालेख-चौखुटा-परबड़ा मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य का गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा बरसात के मौसम में डामरीकरण कार्य को रोकने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि धारी ब्लॉक के इस महत्वपूर्ण मोटर मार्ग की हालत काफी समय से खराब बनी हुई थी, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। ग्रामीणों को अपने कृषि उत्पाद मंडियों तक पहुंचाने में भारी परेशानी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

‘कीवी मैन’ सगत सिंह मेहरा को राज्यपाल ने किया सम्मानित

कीवी की खेती से बदल दी उत्तराखण्ड की कृषि की तस्वीर, 87 साल की उम्र में भी कायम है जज़्बा भीमताल : उत्तराखण्ड की कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने वाले प्रगतिशील कृषक सगत सिंह मेहरा को गुरुवार को राजभवन नैनीताल में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सम्मानित किया। 87 वर्षीय मेहरा को प्रदेश में ‘कीवी मैन’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कीवी की खेती को राज्य में न केवल सफल बनाया, बल्कि इसे हजारों किसानों की आजीविका का साधन भी बना दिया।राज्यपाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने महिला समूहों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मिसाल हैं हमारी मातृशक्ति ‘लोकल से ग्लोबल’ की दिशा में बढ़ते कदम, उत्पादों की गुणवत्ता और नवाचार की राज्यपाल ने की सराहना भीमताल : राजभवन नैनीताल में गुरुवार को महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा आयोजित उत्पाद प्रदर्शनी में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने भीमताल, कोटाबाग, धारी, रामगढ़, हल्द्वानी और रामनगर ब्लॉकों की महिलाओं द्वारा बनाए गए विविध उत्पादों का अवलोकन कर उनकी प्रशंसा की। प्रदर्शनी में वुडन आर्ट, ऐपण चित्रकला, बेकरी सामग्री, अचार-जैम, हस्तशिल्प और स्थानीय मसालों सहित विभिन्न नवाचारयुक्त उत्पादों की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में नवाचार से रूबरू हुए विद्यार्थी

छात्रों ने लिया 2047 तक समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान का संकल्प भीमताल : लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल में बुधवार को विद्यार्थियों के लिए नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने हेतु एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा जागरूकता मिशन (NIPAM) के तहत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीबीएसई द्वारा भेजे गए प्रोफेसर अजय कुमार सूद, डॉ. प्रबुद्ध गांगुली और मालती लक्ष्मी कुमारन के वीडियो संदेशों को प्रदर्शित किया गया, जिसमें छात्रों को यह बताया गया कि किस प्रकार वे [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्रद्धालु शटल से ही जाएंगे 15 जून को कैंची धाम

एडीएम ने किया भीमताल पार्किंग का निरीक्षण भीमताल । कैंची धाम में 15 जून को लगने वाले कैंची मेले को लेकर पबुधवार को एडीएम ने भीमताल सिडकुल स्थित पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। एडीएम ने अधिकारियों से सभी तैयारियां पूरी करने को कहा। उन्होंने कहा कि 15 जून को श्रद्धालुओं के अधिक संख्या में पहुंचने पर हल्द्वानी-काठगोदाम, भीमताल, भवाली, सेनिटोरियम, कैंची धाम, खैरना में पार्किंग बनाई गई है। इन जगहों से श्रद्धालुओं को रोडवेज बस, केमू बस और टैक्सियों से कैंची धाम भेजा जाएगा। एडीएम ने पार्किंग स्थलों पर पेयजल, शौचालय और बिजली की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

लेक्‍स इंटरनेशनल स्‍कूल में संपन्‍न हुई कुमाऊंनी भाषा कार्यशाला

सात दिवसीय कार्यशाला में विद्यार्थियों ने सीखी कुमाऊं की बोली, संस्कृति, व्यंजन और कला भीमताल : नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीबीएसई के निर्देशानुसार लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल में सात दिवसीय कुमाऊंनी भाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ इसका समापन हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य एस.एस. नेगी द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। पहले दिन विद्यार्थियों को कुमाऊंनी भाषा की वर्णमाला, उच्चारण और मूल शब्दों की जानकारी दी गई। उन्हें सरल शब्दों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विकास भवन भीमताल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के तहत तीसरे दिन भी हुआ योगाभ्यास

नोडल अधिकारी की अगुवाई में 26 प्रतिभागियों ने लिया योग सत्र में भाग भीमताल : 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) की पूर्व तैयारियों के तहत विकास भवन भीमताल परिसर में बुधवार को लगातार तीसरे दिन प्रातः 6:30 बजे से योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में यह सत्र नोडल अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह राणा के निर्देशन में संपन्न हुआ। योग अभ्यास में डॉ. मोहम्मद शकील, डॉ. शशि राणा, विमला शाह, फार्मासिस्ट मुकुंद जोशी, पतंजलि के योग अनुदेशक सहित कुल 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। योगाभ्यास [more…]