Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जिला प्रशासन अलर्ट मोड में, सभी संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने दिए सतर्कता और त्वरित रिस्पॉन्स के निर्देश, तहसील स्तरीय टीमें जुटीं निगरानी में भीमताल : लगातार हो रही वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की अध्यक्ष वंदना ने सभी विभागों को सतर्क रहने और आपदा की स्थिति में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी निर्माण एजेंसियों को कहा है कि मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल जेसीबी से रास्ते खोलें और संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनें [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में होगी मॉक ड्रिल

देवखड़ी, सूर्यानाला, लालकुआं व रामनगर क्षेत्र में किया जाएगा आपदा प्रबंधन अभ्यास भीमताल : मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने के लिए राज्यभर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार, 30 जून को नैनीताल जिले के हल्द्वानी, रामनगर एवं लालकुआं क्षेत्र के अति संवेदनशील स्थलों पर मॉक अभ्यास (मॉक ड्रिल) किया जाएगा। जिले में आयोजित मॉकड्रिल के संबंध में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय ने बताया कि यह मॉक ड्रिल उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार की जा रही है, जिसमें राज्य के पांच [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

अगले 24 घंटों के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा

उत्तरकाशी। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए एवं गढ़वाल कमिश्नर के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि चारधाम यात्रा अगले 24 घंटों के लिए रोक दी गई है। जनपद में तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित स्थानों में रुकवाने के निर्देश पुलिस और सम्बंधित एसडीएम को दिए है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

यमुनोत्री के पास बादल फटा, 9 मजदूर लापता

बड़कोट। आज सुबह करीब तीन बजे सिलाई बैंड के पास लैंडस्लाइड से बड़कोट-यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया है। भूस्खलन से यहां पर निर्माणाधीन एक होटल को भारी नुकसान पहुंचा है। निर्माणाधीन होटल में काम कर रहे 9 मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन के मुताबिक सिलाई बैंड के पास अतिवृष्टि (भूस्खलन) के कारण यहां निर्माणाधीन एक होटल में काम कर रहे 9 मजदूरों के लापता होने की सूचना है। जबकि, दस मजदूरों को रेस्क्यू कर पालीगाड़ पहंुचा दिया गया है।SDRF, NDRF, राजस्व, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल में उप तहसील की मांग तेज़

जनता बोली – कब तक नैनीताल के चक्कर लगाते रहेंगे ! भीमताल : विकास भवन, ब्लॉक कार्यालय, तहसीलदार कैंप ऑफिस सहित कई प्रशासनिक संस्थान होने के बावजूद भीमताल वासियों को जरूरी राजस्व व प्रशासनिक कार्यों के लिए अब भी नैनीताल का रुख करना पड़ रहा है। इससे न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि आम लोगों की जेब पर भी अतिरिक्त भार पड़ता है। स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी लगातार यह मांग उठा रहे हैं कि क्षेत्रीय सुविधा और त्वरित प्रशासनिक कार्यों के लिए भीमताल में उप तहसील की स्थापना की जाए। इसी क्रम [more…]

उत्तराखण्ड

भवन मानचित्र स्वीकृति के लिए 2 जुलाई को लगेगा विशेष शिविर, मौके पर ही मिलेगा निस्तारण

जनसामान्य को राहत देते हुए जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल द्वारा भवन मानचित्रों की स्वीकृति के लिए विशेष शिविर का आयोजन भीमताल : सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजयनाथ शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम एवं नगर पालिका परिषद रामनगर क्षेत्र में आने वाले भवन मानचित्रों का मौके पर ही परीक्षण कर स्वीकृति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह पहल जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है, जिससे लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शुक्ल ने बताया कि शिविर के दौरान जिन प्रकरणों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में अतिक्रमण नोटिसों से मचा हड़कंप

सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री से लगाई हस्तक्षेप की गुहार भीमताल : हल्द्वानी नगर के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षों से निवास कर रहे परिवारों को मिले अतिक्रमण नोटिसों से उत्पन्न जनाक्रोश और असमंजस के बीच पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल-उधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर इन नोटिसों पर तत्काल रोक लगाने और मामले में सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की मांग की है। सांसद भट्ट ने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपते हुए कहा कि हल्द्वानी के दमुवाडूंगा, सुभाष नगर, आवास विकास, भगवानपुर आदि क्षेत्रों में 40 [more…]

उत्तराखण्ड

‘सिर्फ आदर्श वाक्य टांगने से कुछ नहीं होगा, उन्हें जीवन में उतारना होगा’ — उपराष्ट्रपति

शेरवुड कॉलेज के 156वें स्थापना दिवस पर बोले उपराष्ट्रपति धनखड़ — राष्ट्र सर्वोपरि की भावना आत्मसात करें भीमताल : देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को नैनीताल स्थित शेरवुड कॉलेज के 156वें स्थापना दिवस समारोह में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि केवल आत्मकेंद्रित लक्ष्य न बनाएं, बल्कि समाज, मानवता और राष्ट्र के लिए कार्य करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि इतिहास उन्हीं को याद रखता है, जिन्होंने समाज के लिए जिया।उपराष्ट्रपति ने विद्यार्थियों से राष्ट्र सर्वोपरि की भावना अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि “भारत जैसे अनूठे राष्ट्र को बिना शर्त राष्ट्रवाद की आवश्यकता है, [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति धनखड़ से की शिष्टाचार भेंट, राज्य विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के उत्पाद भेंट, जमरानी बांध का किया हवाई निरीक्षण भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड पर देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह की उपस्थिति में हुई इस मुलाकात के दौरान उत्तराखंड के विकास, संस्कृति और सैन्य परंपरा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई। उपराष्ट्रपति तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के समापन उपरांत दिल्ली लौटने से पूर्व हल्द्वानी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य की ओर से उनके दौरे के लिए आभार व्यक्त करते हुए [more…]

उत्तराखण्ड

कुमाऊं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने GPAT-2025 में दिखाई प्रतिभा, राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त की सफलता

भीमताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय, भीमताल परिसर स्थित भेषज विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय फार्मेसी स्नातक दक्षता परीक्षा (GPAT) 2025 में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है। विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. कुमुद उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष भारत सरकार की संस्था नेशनल मेडिकल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा देशभर के फार्मेसी स्नातकों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में सफल प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में प्रवेश हेतु पात्र माने जाते हैं और साथ ही फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा छात्रवृत्ति भी प्राप्त करते हैं।उन्होंने [more…]