Archives
आपदा प्रभावित परिवारों को अगले 6 महीने का राशन उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार: मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में बताते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने की थी। खराब मौसम के बावजूद अब तक 1000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ देश भर से आए तीर्थ यात्री भी शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल, एम्स में भर्ती किया गया है। सभी को अच्छा इलाज मिले इसकी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया हर्षिल व धराली क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां, दूध, राशन, कपड़े पहुंचाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया हर्षिल क्षेत्र [more…]
थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह का निधन
देहरादून। थराली की पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का निधन हो गया है। वह पिछले तीन महीने से अस्वस्थ चल रही थीं। उनका इलाज पहले दिल्ली और उसके बाद देहरादून के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थराली की पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करते हुए शोकाकुल परिवारजनों, समर्थकों और शुभचिन्तकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री [more…]
धराली-हर्षिल आपदा प्रभावित क्षेत्र में SDRF ने चलाया सघन राहत एवं खोज अभियान
धराली। धराली-हर्षिल आपदा प्रभावित क्षेत्र में SDRF उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा अन्य राहत एजेंसियों के साथ समन्वय कर व्यापक एवं सुव्यवस्थित सर्चिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों की गति को और तेज किया गया। DGP उत्तराखण्ड दीपम सेठ, ADG प्रशासन/अधिसूचना ए.पी.अंशुमन, पुलिस महानिरीक्षक, SDRF अरुण मोहन जोशी, सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी सरिता डोभाल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं आपदा स्थल पर पहुँचकर राहत एवं रेस्क्यू कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। पुलिस महानिरीक्षक, SDRF द्वारा घटनास्थल में चल रहे रेस्क्यू अभियानों के संबंध [more…]
राखी, राहत और रिश्ता–आपदा के बीच मानवीय संवेदनाओं का मार्मिक दृश्य
धराली (उत्तरकाशी) । उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में आई आपदा के बाद राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने शुक्रवार को एक अत्यंत भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया, जिसने वहां उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम कर दीं। गुजरात के अहमदाबाद स्थित ईशनपुर निवासी धनगौरी बरौलिया अपने परिवार के साथ गंगोत्री दर्शन के लिए उत्तराखंड आई थीं। 5 अगस्त को आई भीषण आपदा के कारण वे धराली में अपने परिवार सहित फंस गईं। मार्ग अवरुद्ध होने और लगातार मलबा व तेज बहाव के कारण स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण हो गई थी। [more…]
जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लाक प्रमुखों के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची
देहरादून। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्षों और क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है।भाजपा ने प्रदेश की 8 जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए अधिकृत प्रत्याशियों की प्रथम सूची जारी कर दी है। पार्टी द्वारा शेष चार जिलों के लिए भी जल्दी नामों का ऐलान किया जाएगा।इसके अलावा 12 जिलों मे 89 ब्लॉक प्रमुखों के पदों में 63 प्रत्याशियों के नाम की प्रथम सूची भी जारी कर दी है। अन्य के नामों का ऐलान भी शीघ्र कर दिया जाएगा।
प्राथमिक विद्यालय कुंवा में बच्चों को बीजयुक्त राखियां वितरित
नौगांव। आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुंवा द्वारा आज प्राथमिक विद्यालय कुंवा में बीजयुक्त राखियां बांटकर रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाया और बच्चों को प्रकृति एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रभारी फार्मेसी अधिकारी आनन्द राणा, प्रधानाध्यापक साधुराम, नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान संजय दास, आंगनबाड़ी कार्यकत्री कुसुम तथा सहायिका दीपिका आदि मौजूद रहे।
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल वसंत विहार के बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा
श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई देहरादून। उत्तराखंड राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एस.सी.ई.आर.टी.), ननूरखेड़ा, देहरादून में 6 अगस्त 2025 से प्रारंभ हुई दो दिवसीय इंस्पायर अवार्ड मानक राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता में एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनी में भाग लेने का गौरव प्राप्त हुआ। 15 प्रतिभागियों में से एक बाल वैज्ञानिक आदर्श भट्ट, छात्र श्री गुरु राम राम पब्लिक स्कूल वसंत विहार, देहरादून के नवाचार को भी राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। श्री गुरु राम [more…]
तीसरे दिन भी आपदा प्रभावित क्षेत्र में डटे रहे मुख्यमंत्री धामी
उत्तरकाशी। धराली आपदा के बाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रभावित क्षेत्र में डटे हुए हैं। उन्होंने शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन, आपदा ग्रस्त क्षेत्र में चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान की स्थलीय निगरानी की। इस बीच शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्र में बिजली के साथ ही संचार नेटवर्क भी बहाल कर दिया गया है। शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली का दौरा करते हुए, सर्च एवं रेस्क्यू कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री प्रभावित परिवारों से मिलकर उनके दुख-दर्द को साझा किया, साथ ही [more…]
दूसरे दिन भी उत्तरकाशी में रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी और निर्देशन में जुटे रहे सीएम धामी
उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार देर रात्रि आपदा कंट्रोल रूम उत्तरकाशी पहुंचकर जनपद में चल रहे आपदा राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने आपदा कंट्रोल रूम से वीसी के माध्यम से मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने हर्षिल धराली में बादल फटने से आयी प्राकृतिक आपदा के कारण प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत अभियानों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राहत सामग्री और बचाव दल की प्रभावित क्षेत्रों में उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। उन्होंने बादल फटने, भूस्खलन [more…]
मुख्यमंत्री धामी राहत कोष में देंगे अपना एक माह का वेतन
उत्तरकाशी। धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के बाद से राज्य सरकार द्वारा युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक माह के वेतन को आपदा राहत कार्यों हेतु प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ हर कदम पर खड़ी है और इस कठिन परिस्थिति में सभी को एकजुट होकर पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपनी क्षमता के अनुसार राहत कार्यों में सहयोग करें।
