नशे के खिलाफ जनजागरण को तेज़ी, SSP से मिले हरीश पनेरू

Estimated read time 1 min read





भीमताल । समाज में बढ़ते नशे के प्रचलन के खिलाफ अभियान को धार देते हुए राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पनेरू ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने गंगाजल, श्रीमद्भगवद गीता के अंश एवं हनुमान चालीसा भेंट कर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प साझा किया।
हरीश पनेरू ने कहा कि नशा आज समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है, जिससे विशेष रूप से युवा वर्ग प्रभावित हो रहा है। उन्होंने देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने एसएसपी से जनपद में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा विशेष अभियान चलाकर इस कुरीति पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की।
पनेरू ने बताया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा घर-घर जाकर गंगाजल, गीता और हनुमान चालीसा के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके।
इस पर एसएसपी नैनीताल ने पहल की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि नशे के खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा और समाज को सुरक्षित व स्वस्थ बनाने में हरसंभव सहयोग देगा।
पनेरू ने आम जनता से भी अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours