Archives
उत्तराखंड में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करेगा शैलहरी धरोवर ट्रस्ट
देहरादून। प्रदेश में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और सरकारी स्कूलों में आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयी शिक्षा विभाग और शैलहरी धरोवर ट्रस्ट के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत तथा ट्रस्ट की निदेशक एवं प्रसिद्ध सिने अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी मौजूद रहीं। एमओयू के तहत ट्रस्ट द्वारा स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी, साइंस लैब, कौशल शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य शिविर जैसी पहलें भी की जाएंगी। साथ ही, ट्रस्ट कुछ गांवों को गोद लेकर उन्हें आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करेगा। डॉ. रावत ने कहा [more…]
धराली आपदाः मुख्यमंत्री ने क्षतिग्रस्त संपत्ति का आकलन तैयार करने के लिए सात दिन की टाइमलाइन दी
हर्षिल तक की रोड कनेक्टिविटी दो दिन में शुरू करने के निर्देश धराली के लोग मेरे अपने, प्रभावितों का बेहतरीन विस्थापन किया जाएगाः धामी मुख्यमंत्री ने बचाव व राहत कार्यों में लगे कार्मिकों की प्रशंसा की मुख्यमंत्री ने की व्यापक जन सहयोग की भी अपेक्षा की, सभी को नकारात्मक एवं भ्रामक प्रचार से बचना चाहिए धराली के 108 बेघर परिवारों से निरंतर संपर्क एवं संवाद बनाएं रखेगे डीएम धराली आपदाग्रस्त क्षेत्र के चेनेलाइजेशन के लिए जियोलॉजिस्ट की टीम को सोमवार सुबह रवाना करने मुख्यमंत्री के निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के सचिवों को धराली [more…]
आईजी अरुण मोहन जोशी धराली और हर्षिल में खोज एवं बचाव अभियान के Incident Commander नियुक्त
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने आज पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की प्रथम चरण की विस्तृत समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु भेजे गये पुलिस की विभिन्न शाखाओं, SDRF, फायर सर्विस, पीएसी, दूरसंचार, आदि के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं टीम लीडर्स शामिल हुए। बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक ने सभी अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली तथा घटनास्थल पर कार्यरत बलों द्वारा अब तक किए गए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने [more…]
कमिश्नर गढ़वाल ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर की राहत बचाव कार्यों की समीक्षा
उत्तरकाशी। हर्षिल धराली में आपदा के बाद से प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे और पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर आपदा से निपटने के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा की तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। धराली हर्षिल में आपदा प्रभावितों को सरकार द्वारा सभी जरूरी सुविधा मुहैया कराई जा रही है। प्रभावित लोगों को सूखा राशन सहित सभी आवश्यक वस्तुओं का वितरण निरन्तर जारी है तथा प्रभावितों के लिए खाद्यान्न से लेकर स्वास्थ्य और सुरक्षित रुकने की सभी [more…]
राहत कार्यों में सहायता के लिए PCS अधिकारी गौरव चटवाल डीएम उत्तरकाशी के कार्यालय से संबद्ध
देहरादून। धराली आपदा राहत व बचाव कार्यों में सहायता के लिए पीसीएस अधिकारी गौरव चटवाल को 10 दिनों के लिए जिलाधिकारी उत्तरकाशी के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। चटवाल एमडीडीए में संयुक्त सचिव है।
लिमच्यागाड़ में वैली ब्रिज तैयार, सोनगाड़ तक सड़क संपर्क बहाल
उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लिमच्यागाड़ में आपदा से क्षतिग्रस्त पुल के स्थान पर वैली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। युद्धस्तर पर कार्य कर तीन दिनों की अल्प अवधि में पुल बना दिए जाने से गंगोत्री मार्ग पर अब सोनगाड़ तक सड़क मार्ग सुचारू हो गया है और इससे आगे क्षतिग्रस्त सड़क का तेजी से पुनर्निर्माण करने की राह भी प्रशस्त हो गई है। गत दिनों हुई अतिवृष्टि के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अनेक स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था और गंगनानी से आगे लिमच्यागाड़ पर बना 30 मीटर लंबाई का पुल आपदा के दौरान बह [more…]
बैंक ऑफ बड़ौदा ने धराली आपदा प्रभावितों लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹ 1 करोड़
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा उत्तरकाशी जिले के धराली एवं हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹ 1 करोड़ की धनराशि का योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा दिए सहयोग के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर सचिव मनमोहन मेंनाली, बैंक ऑफ बड़ौदा के जी.एम प्रतीक अग्निहोत्री, डीजीएम एस.पी.एस तोमर , रीजनल हेड अरविंद जोशी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने राज्य के 13 जिलों के 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का किया शुभारंभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रा.प्र. विद्यालय, भोगपुर, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 13 जिलों के 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में इन सभी आदर्श संस्कृत ग्रामों में संस्कृत भवनों के निर्माण के साथ ही राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालयों की भी स्थापना करेगी। मुख्यमंत्री ने देहरादून में भोगपुर गांव, टिहरी गढवाल के मुखेम गांव, उत्तरकाशी के कोटगाँव, रुद्रप्रयाग के बैंजी गांव, चमोली के डिम्मर गांव, पौड़ी गढ़वाल के गोदा गांव, पिथौरागढ के उर्ग गांव, अल्मोड़ा के जैंती पाण्डेकोटा गांव, बागेश्वर के शेरी गांव, चम्पावत के खर्ककार्की गांव, [more…]
रक्षाबंधन पर्व पर गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में छात्रावासों में पौधरोण
श्रीनगर। रक्षाबंधन पर्व पर शनिवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित छात्रावासों में प्रकृति वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने कुलपति के अगुवाई में फलदार और औषधीय पौधरोपण कर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। छात्राओं ने कहा कि अपने घरों से इतना दूर रहकर उन्होंने पौधरोपण कर अपने भाईयों के तरह वृक्षों के सुरक्षा और देखभाल का संकल्प लिया है। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि पेड़ धरती का श्रृंगार होते हैं। प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन करना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्राओं और शिक्षकों को अधिकाधिक संख्या में पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण [more…]
धराली आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और आजीविका को सुदृढ़ बनाने के लिए समिति गठित
देहरादून। धराली में हुई दैवीय आपदा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, उनकी आजीविका को सुदृढ़ एवं स्थिर बनाने आदि के उद्देश्य से सभी के विचार-विमर्श के बाद संस्तुति देने के लिए समिति गठित की गई है। सचिव आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास विभाग विनोद कुमार सुमन ने बताया कि सचिव राजस्व डा. सुरेंद्र नारायण पाण्डेय समिति के अध्यक्ष होंगे। जबकि यूकाडा के सीईओ आशीष कुमार चैहान और अपर सचिव वित्त हिमाशु खुराना समिति के सदस्य होंगे। समिति एक सप्ताह के अंदर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट तथा एक माह के अंदर अंतिम रिपोर्ट शासन को देगी।
