Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर न्यायाधीशों ने पैदल चलकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भीमताल: अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला न्यायालय नैनीताल के सभी न्यायाधीश और कर्मचारी अपने आवास से पैदल चलकर कार्यस्थल पहुंचे। इस पहल का उद्देश्य वायु और ध्वनि प्रदूषण को कम करना, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देना था।यह कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देश और जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल हरीश कुमार गोयल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। हल्द्वानी और रामनगर स्थित बाह्य न्यायालयों व अन्य विभागों ने भी दिवस मनाया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव बीनू गुलयानी ने बताया कि [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

खनस्यूं–रीखाकोट मोटर मार्ग पर पुल का काम दो साल से अधूरा, ग्रामीणों ने खुद बनाया रास्ता

भीमताल: खनस्यूं–रीखाकोट मोटर मार्ग पर पुल का कार्य पिछले दो वर्षों से अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधूरे निर्माण के कारण बनाया गया अस्थायी रास्ता बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाता है, लेकिन विभागीय अधिकारी न तो स्थायी समाधान कर रहे हैं और न ही समय पर डायवर्सन बना रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुल के पूरे होने की उम्मीद उन्होंने छोड़ दी है। सोमवार को रीखाकोट गांव के लोगों ने अपनी मेहनत से बाइक और पैदल आवागमन के लिए रास्ता तैयार किया, ताकि मंडी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

हमारे लिए पद नहीं, संगठन और विकास सर्वोपरी: कमलेश कैड़ा

भीमताल : निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख एडवोकेट कमलेश कैड़ा ने कहा कि उन्होंने संगठन के निर्देशों का सम्मान करते हुए ओखलकांडा से क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए भरा नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जनता के आग्रह पर उन्होंने नामांकन किया था, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और संगठन मंत्री अजेय कुमार के मार्गदर्शन में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को समर्थन दिया है।कमलेश कैड़ा ने कहा, “मैं भाजपा की एक सच्ची कार्यकर्ता के रूप में हमेशा जनता की सेवा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एक हफ्ते से बंद बबियाड–दुदुली–अमदो मोटरमार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

भीमताल : भारी बारिश से पिछले एक हफ्ते से बंद पड़े बबियाड–दुदुली–अमदो मोटरमार्ग को अब तक नहीं खोले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर मलबा जमा होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, लेकिन विभाग केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित है।क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता रमेश टम्टा ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन अखबारों में रोजाना दावा कर रहे हैं कि बारिश में बंद सभी मार्ग खोल दिए गए हैं, जबकि यह सड़क एक सप्ताह से बंद है। स्थिति यह है कि खेतों में पड़ी किसानों की फसलें [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

यूपी में बर्ड फ्लू के चलते ऊधमसिंह नगर में बाहरी क्षेत्रों से पोल्ट्री उत्पाद लाने पर रोक

देहरादून।उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर के कुछ गांवों में बर्ड फ्लू (एच-5एन-1) के मामले सामने आने के बाद ऊधमसिंह नगर में यूपी से आने वाले पोल्ट्री उत्पाद लाने पर रोक लगा दी है। ऊधम सिंह नगर जिला प्रशासन ने एहतियातन बाहरी क्षेत्रों से जनपद में कुक्कुट, अंडों और कुक्कुट मांस के परिवहन पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा

राज्य में “एआई मिशन“ प्रारंभ किया जाएगा, जिसे “एक्सीलेंस सेंटर“ के रूप में विकसित किया जाएगा राज्य में नेक्स्ट-जनरेशन रिमोट सेंसिंग एवं ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर का विकास किया जाएगा राज्य में एक विशिष्ट आईटी कैडर स्थापित करने के लिए सरकार प्रयास करेगी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं का शुभारंभ किया। इनमें डिजिटल उत्तराखण्ड एप का उद्घाटन, सुरक्षित, स्केलेबल और सुगम्य (S3Waas) प्लेटफॉर्म आधारित 66 वेबसाइटों का उद्घाटन, नगरीय क्षेत्र में कूड़ा उठाने वाले वाहनों की रियल टाइम ट्रैकिंग के लिए विकसित की गई [more…]

उत्तराखण्ड

रेड अलर्ट के चलते 12 अगस्त को नैनीताल जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी बंद

भीमताल: लगातार हो रही भारी बारिश और 12 अगस्त को भी जनपद नैनीताल समेत राज्य के कई क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना के मद्देनज़र भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि संभावित आपदा जोखिम—जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव और नदी-नालों में तेज बहाव—को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) व सभी आंगनबाड़ी केंद्र मंगलवार को बंद रहेंगे।उन्होंने संबंधित शैक्षणिक और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यकतानुसार कार्यालय में उपस्थित [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एक हफ्ते से बंद बबियाड–दुदुली–अमदो मोटरमार्ग, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

मुख्य अभियंता से मिले कांग्रेस नेता, जल्द समाधान का आश्वासन भीमताल : भारी बारिश से पिछले एक हफ्ते से बंद पड़े बबियाड–दुदुली–अमदो मोटरमार्ग को अब तक नहीं खोले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों का शिष्टमंडल मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग (कुमाऊं), हल्द्वानी से मिला और मार्ग को तत्काल खोलने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। नेता मनोज शर्मा व युवा नेता प्रमोद कुमार ने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार और प्रशासन अखबारों में रोज दावा कर रहे हैं कि बारिश [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

आपदा पीड़ितों की मदद के लिए सांसद ने एक माह का वेतन और सांसद निधि से एक करोड़ रुपए दिए

देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य डा. कल्पना सैनी ने कहा कि विगत दिनों धराली में हुई भीषण त्रासदी से पूरा प्रदेश व्यथित है। संकट की इस घड़ी में आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना हम सबका कर्तव्य है।। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने अपना एक माह का वेतन और अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपए आपदा प्रभावितों की मदद के लिए देने की घोषणा की।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सासंद डा.नरेश बंसल ने अधूरे भंडारीबाग आरओबी का मामला राज्यसभा में उठाया

नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल ने आज सदन मे विषेश उल्लेख मे एक महत्वपूर्ण मांग उठाई। डा. नरेश बंसल ने सदन मे कहा कि देश मे रेलवे का बहुत बड़ा नेटवर्क है व प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी की 11 वर्ष के सफलतम कार्यकाल मे इसके निरंतर सुधार व सुदृढीकरण व आधुनिकीकरण का कार्य चल रहा है जो प्रसंशनीय है। डा. नरेश बंसल ने सदन का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि पूरे देश मे विषेशकर उत्तराखंड के देहरादून व हरिद्वार जिले से बहुत सी रेल यहां से सारी निकलती हैं जो लोगो को उनके गंतव्य तक [more…]