Archives
भीमताल परिसर में पहली बार हुई एनसीसी (नेवी विंग) चयन प्रक्रिया
भीमताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के सर जे.सी. बोस तकनीकी परिसर, भीमताल स्थित औषधि विज्ञान विभाग में बुधवार को पहली बार एनसीसी (नेवी विंग) ओरिएंटेशन एवं चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसे परिसर में एनसीसी (नेवी विंग) की शुरुआत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन औषधि विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. कुमुद उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया। कमांडिंग ऑफिसर मृदुल शाह, इंस्ट्रक्टर विक्रांत सिंह और पेटी ऑफिसर (लॉजिस्टिक्स एवं फाइनेंस) कवेन्द्र सिंह कन्याल ने विद्यार्थियों को एनसीसी के उद्देश्य, प्रशिक्षण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा तथा करियर के अवसरों की जानकारी दी। [more…]
2055 तक की जरूरतों के हिसाब से तैयार हो रही पेयजल योजनाएं, समय पर पूरा करें काम: आयुक्त
भीमताल, 4 अगस्त। कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंगलवार को यूयूएसडीए की चंपावत और हल्द्वानी में संचालित पेयजल व शहरी आधारभूत ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पाइपलाइन, जलाशयों और जल शोधन संयंत्रों के निर्माण में किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए तथा जहां सड़कें खोदी गई हैं, वहां शीघ्र पुनर्स्थापन कराया जाए। समीक्षा में बताया गया कि चंपावत जलापूर्ति योजना वर्ष 2055 तक की अनुमानित 6.8 एमएलडी जल मांग को ध्यान में रखकर तैयार की जा [more…]
भीमताल के नियोजित विकास के लिए भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र
भीमताल। दर्जा राज्यमंत्री एवं उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात कर भीमताल के नियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए विस्तृत मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में भीमताल महायोजना के शीघ्र अनुमोदन एवं क्रियान्वयन, कृषि, राजकीय और क्रीड़ा श्रेणी की भूमि पर वर्षों से रह रहे स्थानीय लोगों को आवासीय निर्माण की सुविधा देने, छोटे भूखंडों के लिए भवन निर्माण मानकों में युक्तिसंगत शिथिलीकरण, ले-आउट स्वीकृति प्रक्रिया को सरल बनाने तथा भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क को सर्किल [more…]
जनता दरबार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनीं समस्याएं, 700 से अधिक मामलों का मौके पर निस्तारण
भीमताल । प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को हल्द्वानी स्थित अपने कैंप कार्यालय में जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में जिले के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिससे लोगों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जा सके। जनता दरबार में दूर-दराज के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, राजस्व समेत विभिन्न समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने 700 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के [more…]
उत्तराखण्ड को अनुच्छेद 371 का संरक्षण दिलाने का वादा, यूकेडी ने जारी किया नया नीति एजेंडा
भीमताल । विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच उत्तराखण्ड क्रांति दल (यूकेडी) ने अपना नीति दस्तावेज “संकल्प–नए उत्तराखण्ड का” जारी करते हुए राज्य के लिए पांच बड़े वादे किए हैं। पार्टी ने कहा कि सत्ता में आने पर उत्तराखण्ड को अनुच्छेद 371 के तहत विशेष संवैधानिक संरक्षण दिलाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही मूल निवास व्यवस्था को कानूनी मान्यता, सशक्त भू-कानून, पलायन की समस्या का स्थायी समाधान और आरक्षण के भीतर आरक्षण लागू करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। यूकेडी की नीति निर्धारण समिति के अध्यक्ष डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि पार्टी का यह दस्तावेज [more…]
वल्दियाखान में सड़क पर गिरा चीड़ का पेड़, कुमाऊं आयुक्त के निर्देश पर तत्काल खुला मार्ग
भीमताल, 2 अगस्त। हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर वल्दियाखान के समीप रविवार दोपहर अचानक चीड़ का पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात बाधित हो गया। संयोगवश उसी दौरान मार्ग से गुजर रहे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने तत्काल स्थिति का संज्ञान लेते हुए जिला आपदा प्रबंधन, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पेड़ हटाकर यातायात शीघ्र सुचारू करने के निर्देश दिए। मार्ग अवरुद्ध होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान आयुक्त ने फंसे यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए आश्वस्त किया कि पेड़ हटाने का कार्य [more…]
रानीबाग के महर्षि विद्या मंदिर में सीबीएसई शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, कक्षा में एआई के उपयोग पर मिला प्रशिक्षण
भीमताल, 31 जुलाई। महर्षि विद्या मंदिर, रानीबाग में सीबीएसई के 25 घंटे के इन-हाउस शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती सुनीता बिष्ट ने किया। उन्होंने प्रशिक्षण के उद्देश्य तथा शिक्षकों के सतत व्यावसायिक विकास में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण की मुख्य संसाधन व्यक्ति श्रीमती नीलिमा उपाध्याय रहीं। उन्होंने “AI in the Classroom” विषय पर शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के प्रभावी शैक्षिक उपयोग, नवीन शिक्षण विधियों और आधुनिक तकनीकी उपकरणों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एआई का सकारात्मक और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग शिक्षण [more…]
नैनीताल में होम स्टे और गेस्ट हाउसों पर प्रशासन की सख्ती, तीन पर ₹10-10 हजार जुर्माना
भीमताल, 31 जुलाई। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को नैनीताल नगर क्षेत्र में संचालित होम स्टे और गेस्ट हाउसों का सघन निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान कुल छह इकाइयों का सत्यापन किया गया। जांच में एक इकाई द्वारा नियमावली का उल्लंघन पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया, जबकि तीन इकाइयों पर प्रति इकाई ₹10-10 हजार का अर्थदंड लगाया गया। वहीं दो इकाइयां सभी निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित होती मिलीं। जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में [more…]
नाबार्ड के सहयोग से ज्योली ग्राम पंचायत ने हासिल की 100% सामाजिक सुरक्षा कवरेज
भीमताल, 30 जुलाई। विकासखंड भीमताल की ग्राम पंचायत ज्योली ने नाबार्ड के मार्गदर्शन में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में शत-प्रतिशत संतृप्ति हासिल कर मिसाल पेश की है। ग्राम पंचायत ने भारत सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत सभी पात्र ग्रामीणों को लाभ से जोड़ते हुए इस उपलब्धि की आधिकारिक पुष्टि प्रमाण-पत्र जारी कर की है। अभियान के तहत प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना समेत अन्य पात्रता आधारित योजनाओं से सभी पात्र परिवारों को जोड़ा गया। इस पहल से करीब 500 ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिला, [more…]
किच्छा में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोलने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय आयुष मंत्री को सौंपा प्रस्ताव
भीमताल। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव गणपत राव जाधव से मुलाकात कर उत्तराखंड के किच्छा में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के चिकित्सालय एवं शोध संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव सौंपा। सांसद ने अपने प्रस्ताव में कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक, भौगोलिक और औषधीय दृष्टि से देश का महत्वपूर्ण राज्य है। हिमालयी क्षेत्र की दुर्लभ जड़ी-बूटियों और आयुर्वेदिक संपदा के कारण राज्य की विशेष पहचान है। उन्होंने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति के संरक्षण और विस्तार के लिए उत्तराखंड [more…]
