भीमताल परिसर में पहली बार हुई एनसीसी (नेवी विंग) चयन प्रक्रिया

Estimated read time 0 min read





भीमताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के सर जे.सी. बोस तकनीकी परिसर, भीमताल स्थित औषधि विज्ञान विभाग में बुधवार को पहली बार एनसीसी (नेवी विंग) ओरिएंटेशन एवं चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसे परिसर में एनसीसी (नेवी विंग) की शुरुआत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन औषधि विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. कुमुद उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया। कमांडिंग ऑफिसर मृदुल शाह, इंस्ट्रक्टर विक्रांत सिंह और पेटी ऑफिसर (लॉजिस्टिक्स एवं फाइनेंस) कवेन्द्र सिंह कन्याल ने विद्यार्थियों को एनसीसी के उद्देश्य, प्रशिक्षण, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा तथा करियर के अवसरों की जानकारी दी। एसोसिएट एएनओ रितेश शाह ने कार्यक्रम के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ओरिएंटेशन के बाद चयन प्रक्रिया दो चरणों में हुई। पहले चरण में बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित लिखित परीक्षा और दूसरे चरण में वाइवा के माध्यम से अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया गया। औषधि विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के कुल 32 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया।

कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. कोमल चंद्रा एवं डॉ. अंकित कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रो. तीरथ कुमार, डॉ. वीणा पांडेय, रिजवान सहित विभाग के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष प्रो. कुमुद उपाध्याय ने एनसीसी अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours