Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जनता की समस्याओं का मौके पर निस्तारण, वार्ड 39 व 40 में लगे शिविर

स्ट्रीट लाइट, राशन कार्ड व आधार सेवाओं से जुड़े मामले निपटे भीमताल: जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु वार्डवार जन सुविधा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को वार्ड 39 और 40 में शिविर लगाए गए, जिनमें क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निस्तारण किया गया। रामलीला मैदान ऊंचापुल और कालाढूंगी विधायक आवास में आयोजित शिविरों में स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, नए राशन कार्ड, आधार सेवा एवं विवाह पंजीकरण जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं। शिविर में 39 आधार कार्ड बनाए/संशोधित [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के साथ प्रौद्योगिकी और निवेश साझेदारी की संभावनाओं पर चर्चा की

रुड़की।  फ्रैंकफर्ट से आए एक जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के अधिकारियों और शिक्षाविदों से मुलाकात कर प्रौद्योगिकी सहयोग और निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। आईआईटी रुड़की में आयोजित इस बैठक में इंजीनियरिंग, नवीकरणीय ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकियों और नवाचार-आधारित उद्यमों पर विशेष रूप से बातचीत हुई। आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत ने उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जिसमें आईआईटी रुड़की और उत्तराखण्ड सरकार के प्रतिनिधि शामिल थे। प्रोफ़ेसर पंत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विजन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य को निवेश गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. वीएन खाली ने की साईं सृजन पटल की सराहना

देहरादून। उच्च शिक्षा निदेशक प्रो.वी.एन.खाली ने साईं सृजन पटल के कार्यालय पहुंच कर अवलोकन कर प्रसन्नता जताई। कहा कि पटल की स्थापना से शैक्षिक परिदृश्य अब एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। साईं सृजन पटल ने शिक्षा, सूचना और रचनात्मकता के क्षेत्र में नई ऊर्जा भर दी है। उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. खाली ने इस मंच का अवलोकन किया और इसे उत्कृष्टता का केंद्र करार देते हुए मुक्तकंठ से सराहना की। प्रो. खाली ने कहा कि सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. के.एल. तलवाड़ द्वारा जनहित में उठाया गया यह कदम युवाओं को सृजनात्मकता की ओर प्रेरित करने वाला है। उन्होंने [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

संदीप कवि ने 23वीं राज्यस्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में जीते दो मेडल

बड़कोट। पौंधा स्थित जसपाल राणा इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी में 21 अगस्त से 27 अगस्त तक आयोजित 23वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस ने शानदार प्रदर्शन किया है। अभिसूचना विभाग बड़कोट में तैनात संदीप कवि ने 10 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर इवेंट में अच्छा प्रदर्शन कर पुलिस विभाग का नाम रोशन किया है। संदीप कवि ने एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है। संदीप कवि राष्ट्रीय स्तर के रेनॉल्ड शॉट शूटर और वर्तमान में चारधाम ड्यूटी में पिछले चार माह से यमनोत्री धाम में ड्यूटीरत हैं।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्रोबेशन पूरा कर चुके कर्मचारियों के स्थायीकरण में विलम्ब न हो

देहरादून। शासन ने सभी विभागों को राज्य के सरकारी सेवकों के स्थायीकरण के मामलों में स्थायीकरण नियमावली, 2002 का समुचित अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पात्र कार्मिकों के स्थायीकरण आदेश बिना किसी विलंब के निर्गत किए जाने के निर्देश दिए हैं। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने शासनादेश जारी करते हुए सभी प्रमुख सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने विभागों में कार्यरत ऐसे कार्मिक जो परिवीक्षा पूर्ण कर चुके हैं और स्थायीकरण नियमावली 2002 की सभी अर्हताओं को पूरा करते हैं, उनके स्थायीकरण आदेश समयबद्ध रूप से निर्गत किए जाएं।   शासनादेश में स्पष्ट किया गया है [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

कल इस जिले में बंद रहेंगे स्कूल, भारी बारिश का अलर्ट

गोपेश्वर। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के दृष्टिगत चमोली जनपद में आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यालयों 28 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

117 योग प्रशिक्षितों की शीघ्र होगी तैनाती

श्रेष्ठता सूची के अनुरूप महाविद्यालयों में आउटसोर्स से मिलेगी तैनाती देहरादून। प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में 117 अस्थाई योग प्रशिक्षितों को शीघ्र तैनाती दी जायेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने उक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर आवेदित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हेतु समय सारणी जारी कर दी है। जिसके तहत आगामी 28, 29 एवं 30 अगस्त को दून विश्वविद्यालय परिसर में अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित किये जायेंगे। इसके उपरांत श्रेष्ठता सूची के अनुरूप अभ्यर्थियों को विभिन्न महाविद्यालयों में आउटसोर्स के माध्यम से नियुक्ति दी जायेगी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण

सीएम ने प्रभावितों से मिल कर सुनी समस्याएं, प्रभावितों को हर संभव सहायता दिए जाने का दिया आश्वाशन स्यानाचट्टी(उत्तरकाशी)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज स्यानाचट्टी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित लोगों से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनकर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। स्यानाचट्टी के पास यमुना नदी में गडगाड़ गदेरे से मलबा आने से यमुना का प्रवाह अवरुद्ध होने के कारण अस्थाई झील निर्मित हुई थी। मुख्यमंत्री ने स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील का निरीक्षण किया और नदी मार्ग में जमा हुई गाद को हटाने और झील के मुहाने को चौड़ा करके [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी उमा बिष्ट का निधन

देहरादून। द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट (58) का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं। आज देर शाम उन्होंने दिल्ली फोर्टिस नोएडा हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।उमा बिष्ट के निधन का समाचार सुनते ही सम्पूर्ण अल्मोड़ा जिले में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक घाट नौलाकोट में किया जाएगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा को श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह [more…]