Archives
माइंड पावर विश्वविद्यालय में चार दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम सम्पन्न
भीमताल । माइंड पावर विश्वविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए आयोजित चार दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम गरिमामय ढंग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परंपरा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP–2020) और संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं से अवगत कराना था। मुख्य अतिथि एयर वाइस मार्शल (सेवानिवृत्त) विद्या भूषण बत्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने अनुशासन और परिश्रम को सफलता का मूल मंत्र बताते हुए छात्रों से इन्हें जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा न्यूनतम शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और स्थानीय [more…]
मल्लिकार्जुन विद्यालय भीमताल के छात्र का महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन
भीमताल। मल्लिकार्जुन स्कूल, भीमताल के कक्षा 6 के छात्र चन्द्रांशु शर्मा ने खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में जगह बनाई है। क्रिकेट खेल के लिए हुए चयन ट्रायल्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उन्होंने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रदेश स्तर पर हुए इन ट्रायल्स में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन और जूडो में 300 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। चन्द्रांशु ने पहले चरण के ट्रायल्स में, जो जिला स्तर पर आयोजित हुए थे, खेल शिक्षिका चारु रावत के निर्देशन [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा के मां नंदा देवी मेला का वर्चुअली किया शुभारंभ
मां नंदा देवी मंदिर का पारंपरिक शैली में पुनर्निर्माण डीनापानी में नंदा देवी हस्तशिल्प ग्राम की स्थापना अल्मोड़ा में 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक और महिला चिकित्सालय का अपग्रेडेशन 248 किमी ग्रामीण सड़कों का निर्माण, 922 करोड़ से अल्मोड़ा-बागेश्वर सड़क चौड़ीकरण हेली सेवा, पार्किंग स्पॉट्स, हेलीपैड और सिंचाई योजनाएं प्रगति पर एक जनपद दो उत्पाद, मिलेट मिशन, वोकल फॉर लोकल योजनाओं से स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मदरसा बोर्ड समाप्त करने और अवैध मदरसों पर कार्रवाई की घोषणा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वर्चुअल माध्यम से अल्मोड़ा के मां नंदा देवी मेला-2025 का शुभारंभ किया। उन्होंने अल्मोड़ा वासियों [more…]
आरटीई लाॅटरी फेज-3ः उत्तराखंड के 1255 बच्चों को मिला मनचाहा स्कूल
देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के लिए तृतीय चरण की ऑनलाइन लाॅटरी गुरुवार को निकाली गई। इस बार राज्य के 13 जिलों में 1255 बच्चों को उनकी वरीयता के अनुसार प्राइवेट स्कूलों में सीटें आवंटित की गईं। राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा दीप्ति सिंह द्वारा आज अपराह्न 03.35 बजे अपने कार्यालय कक्ष में ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया शुरू की गई। सम्पूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई। कुल आरक्षित 2709 सीटों के सापेक्ष कुल 1199 बच्चों के आवेदन पत्र सही पाये गए, जिन्हें तृतीय चरण की लॉटरी प्रक्रिया में सम्मिलित किया गया। ऑनलाइन [more…]
शिक्षकों को मिलेगा अंतरिम प्रमोशन का लाभ
कहा, धारा-27 के अंतर्गत स्थानांतरण प्रकरणों का शीघ्र करें निस्तारण देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षकों की वरिष्ठता विवाद से उपजी परिस्थितियों के चलते सरकार अब शिक्षकों को अंतरिम प्रमोशन का लाभ देगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दे दिये गये हैं, साथ ही विधि विभाग से परामर्श लेकर न्यायालय में ठोस जवाब दाखिल करने को कहा गया है। इसके अलावा धारा-27 के अंतर्गत स्थानांतरण प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये। सूबे विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की [more…]
विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, उपकोषाधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
देहरादून। विजिलेंस ने आज उपकोषाधिकारी सतपुली कौशल कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। शिकायतकर्ता रविन्द्र रावत निवासी सतपुली, पौड़ी गढ़वाल ने विजिलेंस में शिकायत की थी कि उपकोषाधिकारी सतपुली केशल कुमार, डोर-टू-डोर कचरा एकत्रीकरण का जून और जुलाई माह का 10 लाख रुपये का बिल पास कराने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आज विजिलेंस टीम ने ट्रैप बिछाया और आरोपी को 8,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
आत्मनिर्भर बनी हल्दूचौड़ की सीमा आर्या, महिलाओं के लिए बनी मिसाल
भीमताल । जनपद नैनीताल के विकासखंड हल्द्वानी के हल्दूचौड़ निवासी सीमा आर्या आज आत्मनिर्भर महिला के रूप में समाज के सामने एक मिसाल बन चुकी हैं। राज्य सरकार द्वारा संचालित REAP परियोजना के अंतर्गत सीमा को 75,000 रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई, जिसमें से 22,500 रुपये की सब्सिडी भी शामिल थी। इस सहयोग से सीमा ने साइकिल रिपेयरिंग और टायर वर्क की दुकान खोली। दुकान के लिए आवश्यक कंप्रेशर और टायर खरीदने के बाद उन्होंने अपने मेहनत और लगन से कारोबार की शुरुआत की। आज सीमा हर महीने 20 से 22 हजार रुपये [more…]
बड़ौदा आरसेटी हल्द्वानी में छह दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
भीमताल । बड़ौदा आरसेटी हल्द्वानी, नैनीताल में आयोजित छह दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑन फाइनेंशियल लिटरेसी फॉर FLCRPs का बुधवार को समापन हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए कुल 29 प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का संचालन अतुल कुमार पांडे और सुरेश कुमार बिष्ट द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों में आत्मविश्वास, सफल उद्यमी के 15 गुण और सकारात्मक सोच विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके लिए संस्थान द्वारा कई प्रकार के प्रेरक खेल और गतिविधियां भी कराई गईं। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि नवीन कुशवाह, प्राथमिकता [more…]
डॉ. जगदीप की लापरवाही पर मंडलायुक्त सख्त, जांच के आदेश
भीमताल: मंडलायुक्त दीपक रावत के संज्ञान में आया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीप सिंह नियमित रूप से अस्पताल में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार वे 10 दिन में केवल एक बार अस्पताल आते हैं और उपस्थिति पंजिका में एक साथ हस्ताक्षर कर देते हैं। मंडलायुक्त द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी कैंची धाम से जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि डॉ. जगदीप एक सप्ताह से अस्पताल नहीं आ रहे हैं। वहीं सीसीटीवी फुटेज की जांच में भी उनकी मौजूदगी [more…]
स्थानीय लोगों के नक्शा पास नहीं करने से नाराज हुए लोग
भीमताल में प्राधिकरण के अधिकारियों को सुनाई खरी खोटी विधायक ने कहा कि प्राधिकरण के अधिकारी लोगों का रखे ख्याल भीमताल (नैनीताल)। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बुधवार को भीमताल में जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर प्राधिकरण की समस्या पर चर्चा की। भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश सांगुड़ी, मनोज भट्ट, संदीप पांडे ने कहा कि प्राधिकरण की ओर से स्थानीय लोगों के मकानों के नक्शे पास नहीं किए जा रहे हैं और स्थानीय लोगों को ध्वस्तीकरण के आदेश दिए जा रहे हैं। इससे लोगों में भय [more…]
