Archives
खाद्य प्रतिष्ठानों में छापेमारी, घी-किशमिश और बेसन के नमूने लिए
हल्द्वानी और लालकुआं में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी भीमताल। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को हल्द्वानी नगर निगम और लालकुआं क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। अभियान का उद्देश्य मिलावटी, असुरक्षित और मिसब्रांडेड खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना रहा। हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में टीम ने तीन खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान रामपुर रोड स्थित श्री शिवशक्ति इंटरप्राइजेज से देशी घी तथा नल बाजार स्थित चिरंजीवीलाल के प्रतिष्ठान से किशमिश का विधिक नमूना लिया गया। [more…]
SIR-2026: नैनीताल में 2.35 लाख नोटिसों की तामील पूरी, सभी मामलों में सुनवाई संपन्न
दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी, 15 सितंबर को होगा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन भीमताल। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर सोमवार को तहसील हल्द्वानी स्थित एनआइसी कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साप्ताहिक बैठक हुई। बैठक में नोटिस तामिली, सुनवाई और दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जनपद में जारी करीब 2.35 लाख नोटिसों की शत-प्रतिशत तामील कर सुनवाई पूरी कर ली गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहे SIR-2026 के तहत जिले में कुल 6,93,325 [more…]
बसौटीया पुल के जीर्णोद्धार को 61 लाख रुपये स्वीकृत
ओखलकांडा में हैड़ाखान-खनस्यूं-पतलोट मार्ग पर स्थित पुल का जल्द होगा पुनर्निर्माण: कैड़ा भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ओखलकांडा विकासखंड में हैड़ाखान-खनस्यूं-पतलोट मोटर मार्ग पर चमोली के पास स्थित बसौटीया पुल के जीर्णोद्धार के लिए शासन ने 61 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। पुल के लोहे में जंग लगने के कारण इसकी स्थिति कमजोर हो गई थी, जिससे भारी वाहनों के आवागमन में दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए इसके पुनर्निर्माण की मांग भीमताल विधायक एवं मंत्री राम सिंह कैड़ा से की थी। [more…]
खड़गे की सभा स्थल के कथित शुद्धीकरण पर कांग्रेस ने जताया विरोध
भीमताल कोतवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी तहरीर, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भीमताल। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आठ अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद सभा स्थल के कथित शुद्धीकरण को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है। सोमवार को नगर कांग्रेस भीमताल के नेतृत्व में महिला कांग्रेस, विधि कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, एससी प्रकोष्ठ और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और मामले में एफआइआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जनसभा के बाद [more…]
रिक्त पद होने के बावजूद नहीं हुए स्थानांतरण, शिक्षकों में रोष
स्थानांतरण सूची में अनियमितता का आरोप, संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी भीमताल। उत्तराखंड लोक सेवकों के वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम-2017 के तहत जनपद नैनीताल में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के हुए स्थानांतरण को लेकर शिक्षकों में भारी रोष है। शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा पर स्थानांतरण प्रक्रिया में मनमानी और नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। शिक्षकों का कहना है कि हल्द्वानी, रामनगर और भीमताल विकासखंड में कई पद रिक्त होने के बावजूद पात्र शिक्षकों को इन पदों पर स्थानांतरित नहीं किया गया। आरोप है कि स्थानांतरण से पूर्व कई बार जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक [more…]
ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल में सोमवार को बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल
आंगनबाड़ी केंद्र भी रहेंगे बंद, आवासीय विद्यालयों पर आदेश लागू नहीं भीमताल। मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार, 31 अगस्त को जनपद नैनीताल में कक्षा एक से 12 तक संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत [more…]
विद्यालय मार्ग पर जर्जर बिजली का खंभा, हादसे का खतरा
भीमताल। नगर पालिका कार्यालय के समीप राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जाने वाले मार्ग पर जर्जर बिजली का खंभा हादसे को न्योता दे रहा है। खंभे का निचला हिस्सा पूरी तरह जंग खाकर गल चुका है और उसमें बड़ा छेद हो गया है। वहीं, खंभे के पास गड्ढा खोदे जाने से उसके गिरने का खतरा और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर खंभे की जर्जर स्थिति का वीडियो प्रसारित कर विद्युत विभाग से शीघ्र कार्रवाई की मांग की। विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं और राहगीरों के लिए यह मार्ग महत्वपूर्ण है। ऐसे में [more…]
क्रीड़ा विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
भीमताल। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। प्रथम चरण में 43.50 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों के साथ विश्वविद्यालय के पहले शैक्षणिक सत्र का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रीड़ा विश्वविद्यालय प्रदेश के खेल क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। अब उत्तराखंड के खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय खेल शिक्षा [more…]
व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा, बोले धामी- व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ
भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी में कुमाऊं मंडल के व्यापारियों, उद्योग प्रतिनिधियों और विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। आईटीसी फॉर्च्यून में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों ने जीएसटी प्रक्रियाओं के सरलीकरण, मंडी शुल्क, अतिक्रमण, पार्किंग, लीज नवीनीकरण, औद्योगिक क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं और स्थानीय उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने समेत विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। छोटे दुकानदार से लेकर बड़े उद्यमी तक राज्य की विकास यात्रा [more…]
सीएम धामी ने अनिल कपूर डब्बू की माता का जाना हाल
भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को निजी चिकित्सालय पहुंचकर दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू की माता कुसुम कपूर के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके उपचार और स्वास्थ्य की स्थिति के संबंध में जानकारी ली।
