भीमताल । बड़ौदा आरसेटी हल्द्वानी, नैनीताल में आयोजित छह दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑन फाइनेंशियल लिटरेसी फॉर FLCRPs का बुधवार को समापन हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए कुल 29 प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का संचालन अतुल कुमार पांडे और सुरेश कुमार बिष्ट द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों में आत्मविश्वास, सफल उद्यमी के 15 गुण और सकारात्मक सोच विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके लिए संस्थान द्वारा कई प्रकार के प्रेरक खेल और गतिविधियां भी कराई गईं। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि नवीन कुशवाह, प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र बैंक ऑफ बड़ौदा, क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी नैनीताल ने सरकार द्वारा बैंकों के माध्यम से संचालित पेंशन, बीमा और बचत योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “महिलाएं गर्भ से ही बच्चों को शिक्षा और संस्कार देना शुरू कर देती हैं, इसलिए वे शिक्षित और जागरूक समाज निर्माण की अहम धुरी हैं।”
इस मौके पर जे. एस. भंडारी, पूर्व निदेशक आरसेटी हल्द्वानी ने प्रशिक्षुओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी और केंद्र एवं राज्य सरकार की ऋण सुविधाओं की जानकारी साझा की।
संस्थान के निदेशक अतुल कुमार पांडे ने प्रशिक्षुओं को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर बधाई देते हुए कहा कि यहां सीखे गए कौशल से वे स्वयं का रोजगार शुरू कर सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से विभिन्न विकासखंडों से आई महिला प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
साथ ही उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद भी संस्थान अगले दो वर्षों तक प्रशिक्षणार्थियों को निजी व्यवसाय और आय सृजन गतिविधियों के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा।

+ There are no comments
Add yours