स्थानीय लोगों के नक्शा पास नहीं करने से नाराज हुए लोग

Estimated read time 0 min read





भीमताल में प्राधिकरण के अधिकारियों को सुनाई खरी खोटी

विधायक ने कहा कि प्राधिकरण के अधिकारी लोगों का रखे ख्याल

भीमताल (नैनीताल)। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बुधवार को भीमताल में जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर प्राधिकरण की समस्या पर चर्चा की। भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश सांगुड़ी, मनोज भट्ट, संदीप पांडे ने कहा कि प्राधिकरण की ओर से स्थानीय लोगों के मकानों के नक्शे पास नहीं किए जा रहे हैं और स्थानीय लोगों को ध्वस्तीकरण के आदेश दिए जा रहे हैं। इससे लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के अधिकारी बाहरी बिल्डरों की ओर से बनाए रहे निर्माण कार्यों पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। साथ ही मास्टर प्लान भी अभी तक लागू नहीं किया जा सका है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने भीमताल में प्राधिकरण के जेई पर क्षेत्र के लोगों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर जेई को क्षेत्र से बाहर करने के लिए एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन विधायक को सौंपा। विधायक कैड़ा ने स्थानीय लोगों के नक्शे पास नहीं करने और जंगलियागांव, धारी, धानाचूली, अलचौना, चांफी, हैड़ाखान क्षेत्र को प्राधिकरण में शामिल किए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। कैड़ा ने कहा कि प्राधिकरण के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं इसको लेकर लगातार शिकायत मिल रही है। कैड़ा ने सचिव से प्राधिकरण में शामिल किए क्षेत्र को हटाने के लिए कहा। साथ ही मुख्यमंत्री से भी क्षेत्र से प्राधिकरण हटाने को लेकर मुलाकात करने की बात कहीं। विधायक ने स्थानीय लोगों के नक्शे सीधे पास करने को कहा। सचिव विजयनाथ शुक्ल ने कहा कि स्थानीय लोगों के नक्शे पास हो रहे हैं। साथ ही जिनको ध्वस्तीकरण के आदेश आए हैं वह विभाग में आ सकते हैं। सचिव ने कहा कि प्राधिकरण किसी के साथ भेदभाव नहीं कर रहा है। भाजपा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि प्राधिकरण के जेई से स्थानीय लोग परेशान हैं। ऐसे अधिकारी को हटाना चाहिए। बैठक में मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, अनिल चनौतिया, नितिन राणा, प्रदीप पाठक, पंकज उप्रेती, पुष्कर मेहरा, कमलेश रावत, गोपाल भट्ट, प्रकाश कनौजिया आदि शामिल रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours