राज्यपाल पहुंचे कौसानी, अनाशक्ति आश्रम में दी श्रद्धांजलि

Estimated read time 0 min read





भीमताल : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) शुक्रवार को अपने बागेश्वर भ्रमण कार्यक्रम के तहत प्रसिद्ध पर्वतीय पर्यटन स्थल कौसानी पहुंचे। हिमालय की गोद में बसे इस शांत और सुरम्य स्थल पर राज्यपाल ने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया और स्वच्छता की सराहना की। राज्यपाल ने महात्मा गांधी से जुड़े ऐतिहासिक अनाशक्ति आश्रम का भी दौरा किया, जहां बापू ने वर्ष 1929 में प्रवास के दौरान ‘अनाशक्ति योग’ ग्रंथ की रचना की थी। आश्रम परिसर में उन्होंने गांधी जी की प्रतिमा को नमन किया और आगंतुक पुस्तिका में अपने विचार भी दर्ज किए। उन्होंने कहा कि कौसानी जैसे ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थल न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, बल्कि युवाओं को भी प्रेरणा देते हैं। ऐसे स्थलों का संरक्षण और संवर्धन हम सबकी साझा जिम्मेदारी है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours