चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी प्रशासक पद पर बहाल

Estimated read time 0 min read

देहरादून। नैनीताल हाईकोर्ट के कड़े रुख के चलते शासन ने आज रजनी भंडारी को पुनः जिला पंचायत चमोली का प्रशासक नियुक्त कर दिया है।

उत्तराखण्ड में जिला पंचायत अध्यक्षों ( हरिद्वार जनपद को छोड़कर) का कार्यकाल 01 दिसम्बर, 2024 को समाप्त हो गया था और सरकार ने निवर्तमान अध्यक्षों के ही प्रशासक नियुक्त कर दिया था। 04 फरवरी, 2025 को शासन ने एक आदेश जारी कर चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भण्डारी का मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन होने के हवाला देते हुए उन्हें प्रशासक के पद से हटाकर जिलाधिकारी को प्रशासक नियुक्त कर दिया।

रजनी भण्डारी ने इस आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में विशेष अपील दायर की, जिसमें कोर्ट ने 27 मार्च, 2025 को अन्तरिम आदेश निर्गत करते हुये याचिकाकर्ता रजनी भण्डारी को पुनः प्रशासक के रूप में बहाल करने और एक सप्ताह में इसकी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए।

आज शासन ने 04 फरवरी, 2025 को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर रजनी भण्डारी को जिला पंचायत चमोली में प्रशासक के पद पर बहाल कर दिया है।

 

 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours