मताधिकार और लोकतंत्र की रक्षा को कांग्रेस निकालेगी जुलूस

Estimated read time 1 min read





आठ अक्टूबर को मल्लीताल पंत प्रतिमा से तल्लीताल गांधी प्रतिमा तक होगा आयोजन, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या रहेंगे मौजूद

भीमताल। केंद्रीय एवं प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर इंडिया गठबंधन के बैनर तले कांग्रेस की ओर से आठ अक्टूबर को नैनीताल जिला मुख्यालय में ‘सेव वोट-सेव डेमोक्रेसी’ अभियान के तहत विशाल जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस सुबह 11 बजे मल्लीताल स्थित पंत प्रतिमा से शुरू होकर तल्लीताल स्थित गांधी प्रतिमा तक पहुंचेगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या की महत्वपूर्ण उपस्थिति रहेगी।

उन्होंने जिले के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, शहर अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं कांग्रेसजनों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours