परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान

Estimated read time 1 min read





69 वाहनों के चालान, 3 वाहन सीज

भीमताल : परिवहन विभाग द्वारा गुरुवार को हल्द्वानी, नैनीताल, कालाढूंगी, कुसुमखेड़ा, नगर निगम-नवाबी रोड सहित विभिन्न मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 69 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 3 टैक्सी, ऑटो व बाइक को सीज कर लिया गया।अभियान का नेतृत्व सहायक परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जितेन्द्र संगवान, परिवहन कर अधिकारी अपराजिता पांडे, परिवहन निरीक्षक आरसी पवार, गिरीश कांडपाल, नंदन रावत द्वारा किया गया। चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल, कार, टैक्सी, मैक्सी, भार वाहन, बस, ऑटो, ई-रिक्शा आदि को जांचा गया। अभियान में परमिट शर्तों का उल्लंघन, हेलमेट न पहनना, टैक्स बकाया, ओवरलोडिंग, वाहन फिटनेस में कमी, नो पार्किंग, ट्रिपल राइडिंग, व निर्धारित वर्दी न पहनने जैसे मामलों में प्रवर्तन कार्यवाही की गई।
इस अभियान में सहायक परिवहन निरीक्षक चंदन सुपयाल, अनिल कार्की, चंदन ढैला, अरविंद हयांकि, गोधन सिंह, मो. दानिश, चालक महेंद्र कुमार व सूर्य प्रकाश सहित पूरी प्रवर्तन टीम शामिल रही।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours