सातताल में संरक्षित पक्षी का शिकार करने वाला पर्यटक गिरफ्तार

Estimated read time 0 min read





वन विभाग ने की तत्काल कार्रवाई, एयरगन भी जब्त

भीमताल : भवाली रेंज के अंतर्गत सातताल स्टेट क्षेत्र में मंगलवार को एक पर्यटक द्वारा संरक्षित पक्षी का अवैध शिकार किया गया। वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी अमित सेमुअल पुत्र मौरिस गिड़िया सैमुअल गरुड़ ताल के समीप घूमने आया था। इस दौरान उसने एयरगन से एक संरक्षित प्रजाति के पक्षी का शिकार कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही भवाली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। मौके से शिकार में प्रयुक्त एयरगन भी जब्त की गई है।
उप वनाधिकारी ममता चंद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पर्यटक क्षेत्र में इस प्रकार की गतिविधियां वन्य जीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन हैं और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि वे जंगलों में भ्रमण के दौरान वन्य जीवों के संरक्षण में सहयोग करें और किसी भी अवैध गतिविधि से बचें।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours