खुले में कूड़ा फेंकने वालों का कटेगा चालान

Estimated read time 0 min read





पालिकाध्यक्ष ने कहा स्वच्छता जरूरी

भीमताल । नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने नगर क्षेत्र में खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर चालानी कार्रवाई करने के आदेश ईओ को दिए हैं। सीमा ने कहा कि कुछ दिनों से लोग कूड़ा खुले में फेंक रहे हैं इससे लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है और सैलानियों में गलत संदेश जा रहा है। इसके लिए पालिका की ओर से अब नगर क्षेत्र में कूड़ा फेंकने वालों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। सीमा ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए कर्मचारियों को कहा है। साथ ही भीमताल को स्वच्छ रखने के लोगों से अपील की है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours