ल्वेशाल में 17 मई को लगेगा बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर

Estimated read time 1 min read





निःशुल्क कानूनी जानकारी के साथ सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ, तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक संपन्न

भीमताल : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की ओर से 17 मई 2026, रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज ल्वेशाल में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें आमजन को सामान्य कानूनी जानकारी के साथ विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा संचालित निःशुल्क जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया जाएगा।

शिविर की तैयारियों को लेकर माननीय जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल प्रशांत जोशी की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलेज ल्वेशाल में विभिन्न विभागों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की सामूहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिविर को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिविर के माध्यम से आम जनता को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ अधिक से अधिक लाभ भी सुनिश्चित कराया जाए, ताकि जरूरतमंद लोग सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त कर सकें।

इस दौरान उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पारूल थपलियाल, प्रधानाचार्य महेश चंद्र पंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours