जनपद के विकास, जनहित और संगठन की मजबूती पर प्रमुखों ने किया मंथन
भीमताल : जनपद नैनीताल प्रमुख संघ की एक गरिमामयी एवं महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी ब्लॉक प्रमुखों ने प्रतिभाग किया। बैठक में जनपद के समग्र विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सभी ब्लॉक प्रमुखों ने विकास कार्यों में तेजी लाने, आपसी समन्वय बढ़ाने और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से प्रमुख संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ. हरीश सिंह बिष्ट को अध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी में मंजू गौड़ एवं दीपक आर्या को उपाध्यक्ष, भावना आर्या को कोषाध्यक्ष, अंकित साह को महासचिव, के.डी. रुवाली को महामंत्री तथा मंजू नेगी को उप सचिव का दायित्व सौंपा गया।
बैठक में उपस्थित सभी प्रमुखों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम जनपद नैनीताल के विकास, संगठन की मजबूती और जनसेवा के कार्यों को निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाएगी।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ओखलकांडा के डी. रुवाली, हल्द्वानी की मंजू गौड़, कोटाबाग की मनीषा जंतवाल, रामनगर की मंजू नेगी, धारी की भावना आर्या, रामगढ़ के दीपक कुमार तथा बेतालघाट के अंकित साह मौजूद रहे। अंत में डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने सभी प्रमुखों का आभार व्यक्त किया।

+ There are no comments
Add yours