सलड़ी से हरिनगर मार्ग का होगा कायाकल्प, विधायक कैड़ा ने किया डामरीकरण कार्य का शिलान्यास

Estimated read time 1 min read





भीमताल : लंबे समय से बदहाल पड़े सलड़ी से हरिनगर मोटर मार्ग पर अब जल्द ही आवागमन सुगम होगा। स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास कर कार्य का शुभारंभ किया।
सड़क की खराब हालत के चलते ग्रामीणों को काफी समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जगह-जगह गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। वहीं, स्थानीय किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं।
ग्रामीणों की मांग पर संज्ञान लेते हुए विधायक कैड़ा ने शासन से डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य की स्वीकृति दिलवाई। उन्होंने कहा कि मार्ग के सुधरने से न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हो रही है।
इस अवसर पर अनिल चनोतिया, गोपाल कृष्ण भट्ट, सीमा बोरा, रमेश पलडिया, डी.के. शर्मा, शेखर पलडिया, सुरेश चंद्र, पंकज पलडिया, प्रकाश दुम्का सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours