भीमताल में 22 होम स्टे का निरीक्षण, चार पर लगा 10-10 हजार रुपये जुर्माना

Estimated read time 0 min read





भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने गुरुवार को भीमताल शहर में संचालित 22 होम स्टे इकाइयों का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

निरीक्षण में चार होम स्टे इकाइयों में निर्धारित प्रावधानों का उल्लंघन मिला। विभाग ने संबंधित संचालकों को तीन दिन का समय देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें हिमनन्दी होम स्टे, एसके होम स्टे, लेक पैराडाइज होम स्टे और ग्रीन होम होम स्टे शामिल हैं।

वहीं, बिना पंजीकरण के संचालित चार होम स्टे पर प्रति इकाई 10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। इनमें मीजो हाउस, बारबन होम स्टे, अरोहा स्टेज और दि लेक हाउस शामिल हैं।

निरीक्षण के दौरान छह होम स्टे इकाइयां निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित मिलीं। इनमें टाउन हिल होम स्टे, दि पैरीविन्कल होम स्टे, लेक व्यू होम स्टे, भुवन गिरी होम स्टे, किरन होम स्टे और बुद्धि सरन होम स्टे शामिल हैं। वहीं, आठ इकाइयां मौके पर बंद मिलीं।

जिला पर्यटन विभाग ने बताया कि जनपद में होम स्टे इकाइयों का लगातार भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन या अन्य अनियमितता मिलने पर संबंधित संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours