पार्किंग निर्माण के साथ हटाए जाए अवैध बोट स्टैंड

Estimated read time 0 min read





भीमताल में एडीएम की बैठक

भीमताल । भीमताल ब्लॉक सभागार में अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने पर्यटन कारोबारियों और व्यापारियों के साथ बैठक की। व्यापारियों ने कहा कि भीमताल में सीएम की घोषणा के बाद भी पार्किंग नहीं बन पा रही है। उन्होंने प्रशासन पर भीमताल की अनदेखी करने का आरोप लगाया। साथ ही भीमताल के बाईपास, डांठ और तल्लीताल में पार्किंग बनाने को कहा। व्यापारियों ने भीमताल झील किनारे बनाए गए अवैध बोट स्टैंडों को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अधिकारियों पर अतिक्रमण को बल देने का आरोप लगाया। साथ ही डांठ में होटल संचालकों की ओर से वाहनों की पार्किंग खड़े करने की शिकायत की। एडीएम ने पुलिस, सिंचाई विभाग और नगर पालिका से भीमताल से अवैध बोट स्टैंड हटाने को कहा। साथ ही डांठ के एलपी इंटर कॉलेज और बाईपास में पार्किंग का निर्माण कार्य करने के लिए जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर चालानी कार्रवाई करने को कहा। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, सौरभ रौतेला, अनिल चनौतिया, नितेश बिष्ट, पुष्कर मेहरा, पंकज उप्रेती, शुभम नैनवाल, उमेश पाठक, प्रकाश चंदोला, आशु पाठक आदि शामिल रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours